फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयावह था हादसा: बस चालक के खिलाफ मुकदमा, चीख-पुकार सुन दौड़ पड़े थे लोग, भाई-बहन की मौत से गांव में मातम

Fri, 18 Feb 2022 03:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
हादसे की तस्वीर। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार को दो स्कूल बसों की भिड़ंत में हुई भाई-बहन की मौत के मामले में जीडी गोयनका स्कूल की प्रधानाचार्या सुरेखा सिंह ने शहर कोतवाली में बस चालक दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

दर्दनाक था हादसा
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र में शाहपुर मार्ग पर बुढ़ाना मोड़ के नजदीक कोहरे के कारण रविंद्रनाथ वर्ल्ड स्कूल और जीडी गोयनका की स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में जीडी गोयनका स्कूल में पढ़ने वाले सगे भाई-बहन महा अख्तर (07) और समीर अख्तर (15) की मौत हो गई। दोनों बसों के चालकों, एक बस की परिचायिका सहित पांच छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हादसे के बाद जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
मृतक भाई-बहन गांव दधेड़ू निवासी सलीम अख्तर उर्फ नौशाद की संतान थे। महा अख्तर जीडी गोयनका स्कूल में कक्षा दो और समीर कक्षा छह का छात्र था। हादसे के वक्त इनकी 15 सीटर बस शाहपुर रोड से बाईपास होते हुए जानसठ रोड स्थित जीडी गोयनका स्कूल आ रही थी। इसी दौरान इसकी सामने से आ रही रविंद्रनाथ वर्ल्ड स्कूल की बस से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि जीडी गोयनका स्कूल बस के परखच्चे उड़ गए। बस चालक जाट कॉलोनी निवासी चालक श्रीकांत शर्मा, परिचायिका रजनी, पीनना के लक्षित (16), तक्षित (18), बुढ़ाना मोड़ खांजापुर के अस्मित (14), अक्सरा (11), पीनना आहान मलिक  (11) और दूसरी बस के चालक दीपक निवासी बरवाला घायल हो गए। 
विज्ञापन

3 of 5
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस। - फोटो : amar ujala
हादसे के बाद चीख-पुकार मचने पर पास स्थित कोल्हू से किसान-मजदूर और राहगीर मौके पर पहुंचे। घायल बच्चों को बस से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। छात्र लक्षित और तक्षित का मेरठ के एसडीएफ ग्लोबल में उपचार चल रहा है। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

4 of 5
मुजफ्फरनगर में बस हादसा। - फोटो : amar ujala
पहले ही खत्म हो चुका था फिटनेस और बीमा 
रविंद्रनाथ वर्ल्ड स्कूल की जिस बस संख्या एचआर 55जे-1803 से हादसा हुआ है, उसकी फिटनेस 22 जून, 19 और बीमा 20 नवंबर. 19 तक ही वैध था। बस का स्पीड गवर्नर भी नहीं था। बस हरियाणा के गुरुग्राम से एनओसी लेकर लाई गई थी। एआरटीओ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि इसी नाम ने गुरुग्राम में भी एक स्कूल है। उसी की ब्रांच यहां खोली गई है। बस का डाटा परिवहन कार्यालय में दर्ज नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुजफ्फरनगर में हादसा। - फोटो : amar ujala
जीडी की प्रधानाचार्य ने दर्ज कराया मुकदमा
जीडी गोयनका स्कूल की प्रधानाचार्या सुरेखा सिंह ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है कि उनके स्कूल की बस को श्रीकांत चला रहा था। गाड़ी बच्चों को लेकर शाहपुर की तरफ जा रही थी। रास्ते में रविंद्र नाथ वर्ल्ड स्कूल की बस का चालक दीपक लापरवाही से अपनी बस चलाकर लाया और गलत साइड में आकर उनके स्कूल की बस में टक्कर मार दी। पुलिस ने दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें