फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के बर्थेडे पर बड़ा हादसा: चंद मिनटों में टूट गईं चार युवकों की सांसें, बुझ गए कई परिवारों के चिराग, खौफनाक हैं तस्वीरें

Tue, 12 Apr 2022 08:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा। - फोटो : amar ujala
दोस्त के बर्थडे पर सफारी कार से हरिद्वार जा रहे चार युवकों की हादसे में मौत हो गए। कार में छह दोस्त सवार थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर है और उनका अस्पात में इलाज चल रहा है। इन युवकों ने कभी सोचा भी नहीं सोचा होगा कि दोस्तों का इस तरह साथ छूट जाएगा। उधर, घटना की जानकारी लगने पर सभी मृतकों और घायलों के परिवारों में कोहराम मच गया। इसके बाद रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। 

ऐसे हुआ हादसा
दोस्त के जन्मदिन पर गंगा स्नान करने हरिद्वार जा रहे गुरुग्राम के मोलाहेड़ा गांव के छह युवकों की सफारी कार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुजड़ू बाईपास के निकट डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवकों को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा। - फोटो : amar ujala
हरियाणा के जिला गुरुग्राम के थाना पालमविहार क्षेत्र के गांव मोलाहेड़ा मकान नंबर 208 निवासी मनीष कुमार (23) पुत्र रणधीर सिंह, रोहित (21) पुत्र मुकेश, प्रिंस (23) पुत्र राज सिंह, सेक्टर 22 मोलाहेड़ा निवासी रविंद्र (25) पुत्र बिजेंद्र, साहिल (22) पुत्र सुखबीर सिंह, न्यू पालम विहार फेज-1 चौमा 62 निवासी प्रिंस चौहान (22) पुत्र सत्य प्रकाश में दोस्त थे।
विज्ञापन

3 of 6
हादसे में चार दोस्तों की मौत। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि सोमवार को साहिल का जन्मदिन था। दोस्तों ने जन्मदिन पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाने का फैसला किया।

4 of 6
मुजफ्फरनगर में हादसा। - फोटो : amar ujala
सोमवार रात लगभग 11:30 बजे सफारी कार संख्या-एचआर 26 सीजे-8378 से वे हरिद्वार जाने के लिए चले थे। वहीं मंगलवार सुबह लगभग 3:30 बजे सुजडू बाईपास कट पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद एक दीवार से जा टकराई। कार के दीवार से टकराने की आवाज दूर तक सुनाई दी।
विज्ञापन

5 of 6
Muzaffarnagar Police - फोटो : amar ujala
वहीं राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने क्रेन मंगाकर राहत कार्य शुरू किया। हादसे में मनीष, रविंद्र, साहिल और प्रिंस चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोहित व प्रिंस पुत्र राज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala
सिविल लाइन पुलिस व डायल 112 टीम ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद चारों युवकों के शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

बुझ गए घर के इकलौते चिराग
बताया गया कि मृतक साहिल व प्रिंस चौहान अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके परिजन हादसे की सूचना पाकर मुजफ्फरनगर पहुंचे थे और बेटों के शव देखने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल था। प्रिंस के पिता सत्य प्रकाश हरियाणा रेलवे में निरीक्षक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें