फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और भाई का कत्ल: खून से सना खूंटा ले गांव में घूमी युवती, खाली हो गए रास्ते; पुलिस से कहा-हां मैंने ही मारा

Thu, 23 Apr 2026 01:16 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के गांव भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर में एक युवती ने अपनी मां और भाई की खूंटे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाली युवती मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है।
विज्ञापन
1 of 11
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के कांठ में मां और भाई की हत्या करने के बाद उन्नीस साल की यह युवती खून से सना खूंटा लेकर गांव में घूमी। घर से निकलकर जिधर-जिधर से वह गुजरी रास्ते खाली होते चले गए। घर के बाहर खेल रहे बच्चों को परिवार वालों ने घरों के भीतर कर लिया था। ग्रामीणों ने बताया कि एक बार को तो ऐसा लग रहा था कि मानो अगर कोई उसे टोक देता तो उस पर भी हमला कर देती। 

वह मंदिर के पास पहुंच गई थी। जब पुलिस पहुंची तो खून से सना खूंटा पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों की भीड़ भी यहां पहुंच गई थी। सभी के सामने चीख-चीखकर कहने लगी कि उसने ही अपनी मां और भाई को मारा है।
विज्ञापन

2 of 11
कांठ में मां-बेटे की मौत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
भैंसली जमालपुर निवासी मदन की मौत चार साल पहले हो गई थी। उसका शव मतलबपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला था। अब घर में मुन्नी ही अपने बच्चों के साथ रहती थी। मां और भाई की हत्या के आरोप में गिरफ्तार मुन्नी की यह बेटी दो साल से बीमार बताई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 11
हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
उसका इलाज भी चल रहा है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। स्थिति यह हो गई कि परिवार वाले उसे घर पर रस्सी से बांधकर रखते थे। जब सामान्य व्यवहार करने लगती थी तो खोल देते थे।

4 of 11
हत्यारोपी बेटी - फोटो : संवाद
बुधवार की शाम को वह अचानक हमलावर हो गई। हाथ पैर में बंधी रस्सी किसी तरह से खोल ली और भाई अर्जुन के सिर पर खूंटा मार दिया। घर के आंगन में बर्तन में धो रही मां मुन्नी बचाने आई तो उस पर भी खूंटे से वार कर दिया। बाद में दोनों पर खूंटों से वार करती रही।
विज्ञापन

5 of 11
कांठ में अर्जुन की जान गई - फोटो : संवाद
ग्रामीणों का कहना है कि खूंटा खून से सना हुआ था। मां और भाई की हत्या करने के बाद घर से करीब 500 मीटर दूर मंदिर तक गई। इस बीच में रास्ते खाली हो गए थे। गांव में दहशत फैल गई थी। करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद युवती को हिरासत में ले लिया। इस दौरान युवती ने पुलिस के सामने ही कहा कि उसने ही अपनी मां और भाई की हत्या की है।
विज्ञापन

6 of 11
मुन्नी देवी - फोटो : संवाद
युवती ने खूंटे से पीट-पीटकर मां और भाई को मार डाला
मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र के गांव भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर में बुधवार की शाम करीब छह बजे 19 वर्षीय एक युवती ने अपनी मां मुन्नी देवी (56) और भाई अर्जुन (22) की सरिया और खूंटे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाली युवती मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। घटना के समय परिवार के अन्य लोग खेत पर गेहूं की कटाई करने गए थे।
विज्ञापन

7 of 11
हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को हिरासत में ले लिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कांठ क्षेत्र के भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर गांव निवासी मुन्नी देवी के परिवार में दो बेटे राजीव, अर्जुन और तीन बेटियां सोनिया, भूरी और एक मानसिक रूप से कमजोर बेटी है।

8 of 11
कांठ में दोहरा हत्याकांड - फोटो : संवाद
मुन्नी के पति की मौत हो चुकी है। बुधवार की शाम मुन्नी का बड़ा बेटा राजीव अपनी बहन सोनिया और भूरी के साथ गेहूं की कटाई करने के लिए खेत पर गया था, जबकि घर में अर्जुन अपनी मां मुन्नी देवी के साथ मौजूद था। मुन्नी की मानसिक रूप से कमजोर बेटी घर के आंगन में एक साइड पड़ी चारपाई पर थी और रस्सी से बंधी थी।

9 of 11
मां और भाई की माैत के बाद गमगीन बहनें - फोटो : संवाद
अर्जुन भी आंगन में दूसरी चारपाई पर सो रहा था। अचानक मानसिक रूप से कमजोर युवती उग्र हो गई और हाथ-पांव पर बंधी रस्सी खोल ली। आंगन में पड़ा खूंटा उठाया और चारपाई पर सो रहे अपने भाई अर्जुन पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर घर के आंगन में बर्तन धो रहीं मुन्नी बेटे को बचाने के लिए आईं तो युवती ने उन पर भी हमला कर दिया।

10 of 11
अर्जुन उसकी मां मुन्नी देवी और हत्यारोपी बेटी - फोटो : संवाद
परिजन घर आए तो पुलिस को दी गई सूचना
मां-बेटे बुरी तरह घायल होकर आंगन में ही गिर गए। कुछ ही देर में दोनों की मौत हो गई। वारदात की जानकारी पाकर परिवार के लोग भी खेत से घर आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

11 of 11
मुरादाबाद में गश्त करती पुलिस(फाइल) - फोटो : विभाग
कांठ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि युवती मानसिक रूप से कमजोर है। परिवार के लोगों ने बताया कि उसका इलाज भी चल रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें