फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती हत्याकांड: पीड़ित परिवार समेत 70 लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोप- सड़क की जाम, कर्मियों से अभद्रता

Wed, 22 Apr 2026 10:41 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक चौराहे पर राजा और फराह की हत्या के विरोध में जाम लगाने के मामले में पुलिस ने परिजनों समेत 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। आरोप है किजाम के दौरान एंबुलेंस तक फंसी रही और पुलिस कर्मियों से अभद्रता भी की गई।
विज्ञापन
1 of 5
मुरादाबाद में दंपती की हत्या की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक चौराहे पर बुधवार को जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में राजा और फराह के परिजन और 60-70 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस वीडियो फुटेज के जरिये जाम लगाने वालों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन

2 of 5
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में दंपती का हत्यारोपी - फोटो : संवाद
सोमवार की रात करीब आठ बजे सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में राजा (30) और उसकी पत्नी फराह (26) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर गई थी। इस मामले में पुलिस ने राजा के भाई शुएब की तहरीर पर चक्कर की मिलक निवासी फहीम, उसके बेटे फरजंद, आरिफ, नवाब, अनस समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस से कार्रवाई की मांग करते लोग - फोटो : संवाद
मंगलवार की शाम राजा, फराह के परिजन और चक्कर की मिलक के लोगों ने चौराहे पर जाम लगा कर प्रदर्शन किया गया था। करीब एक घंटे तक जाम लगाकर लोगों का रास्ता बंद किया था। एसआई तरुण कुमार की ओर से सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चौराहे पर जाम की वजह से एंबुलेंस भी नहीं निकल पाई थी।

4 of 5
पुलिस से हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते परिजन - फोटो : संवाद
आने जाने वालों को परेशानियां झेलनी पड़ी। जाम खुलवाने गए पुलिस कर्मियों से अभद्रता की गई और सरकारी कार्य में बांधा उत्पन्न की है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि राजा और फराह के परिजन और 60- 70 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वीडियो फुटेज से जाम लगवाने वालों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुरादाबाद में दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित परिवार को एक लाख की सहायता देंगे विधायक
पति-पत्नी की हत्या के बाद मुरादाबाद देहात के विधायक हाजी नासिर कुरैशी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बच्चों को सांत्वना दी। उन्होंने निजी तौर पर एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने व सरकार से मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सपा नेता असलम पंचायती, आफ़ताब बॉबी, सैयद राशिद अली, सूफी तक़रीज़, मोहम्मद इमरान, निज़ाम हुसैन उर्फ़ पम्मा, सरवर मिर्ज़ा, शाहिद अली, फ़हीम मंसूरी, राजा तूफ़ानी, शाकिर अली राइनी व नाज़िम आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें