फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में योगी: कांग्रेस ने कराया नरसंहार... सपा ने उसे छिपाया, सच्चाई सामने आती तो वोटबैंक खतरे में पड़ जाता

Thu, 07 Aug 2025 08:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस ने यहां नरसंहार कराए और समाजवादी पार्टी ने उन घटनाओं को छिपाने का प्रयास किया। उन्होंने दावा किया कि यदि संभल की पौराणिक और ऐतिहासिक सच्चाई जनता के सामने आ जाती, तो इन दलों का वोटबैंक खतरे में पड़ जाता।

विज्ञापन
1 of 10
संभल में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को संभल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्थान हिंदू आस्था का पवित्र केंद्र है और इसे दबाने का प्रयास करने वालों को उनके पापों की सजा जरूर मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने संभल के साथ अन्याय किया। कांग्रेस ने यहां नरसंहार कराए और समाजवादी पार्टी ने उन्हें छिपाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

2 of 10
संभल में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : संवाद

यदि संभल की सच्चाई सामने आ जाती, तो उनका वोटबैंक खतरे में पड़ जाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि संभल कोई विवादित स्थल नहीं बल्कि सनातन परंपरा में वर्णित एक पवित्र स्थल है। उन्होंने कहा कि जो लोग राजनीतिक लाभ के लिए इस सत्य को दबा रहे हैं, उन्हें जवाब देना होगा। मुख्यमंत्री जिले में 659 करोड़ रुपये की लागत से 222 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने पहुंचे थे।

विज्ञापन

3 of 10
संभल में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : संवाद

उन्होंने कहा कि जहां हरि और हर यानी विष्णु और शिव एक साथ पूजे जाते हैं उस स्थान को हरिहर कहते हैं। शास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु का दसवां अवतार कल्कि संभल में ही होगा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ लोग संभल को दंगों और धार्मिक अपवित्रता का केंद्र बनाने की साजिश कर रहे हैं।

4 of 10
संभल में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : संवाद

उन्होंने कहा कि जो लोग संभल को दंगा प्रभावित क्षेत्र बनाना चाहते हैं और सनातन धर्म के पवित्र स्थलों का अपमान कर रहे हैं, उन्हें उनके कृत्यों का जवाब देना होगा। यही कारण है कि मैं यहां आपको न्याय का भरोसा देने आया हूं। उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी राजनीतिक विरासत भारत की सांस्कृतिक सच्चाइयों को नकारने पर आधारित है, उन्हें हिंदू परंपराएं विवादास्पद प्रतीत होती हैं।

विज्ञापन

5 of 10
संभल में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : संवाद
उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण, स्कंद पुराण और विष्णु पुराण जैसे ग्रंथों का हवाला देते हुए कहा कि संभल को भगवान विष्णु के कल्कि अवतार की जन्मभूमि के रूप में वर्णित किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्कंद पुराण के अनुसार संभल भगीरथी गंगा और रामगंगा नदियों के बीच स्थित है और 36 किलोमीटर की परिधि में फैला हुआ है।
विज्ञापन

6 of 10
संभल में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : संवाद

भागवत पुराण में उल्लेख है कि जब चंद्र, सूर्य और बृहस्पति पुष्य नक्षत्र के पहले चरण में एक साथ आएंगे, तब सतयुग का प्रारंभ होगा और भगवान विष्णु कल्कि रूप में संभल में अवतरित होंगे। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक आक्रमणों और राजनीतिक साजिशों के चलते संभल की पहचान को दबाने की कोशिश की गई। यहां 68 तीर्थ स्थल और 19 पवित्र कुएं थे, 284 कोसी परिक्रमा पथ था।

विज्ञापन

7 of 10
संभल में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : संवाद
विदेशी आक्रांताओं ने इन स्थलों को अपवित्र कर मार्गों को नष्ट किया और इस सच्चाई को मिटाने का प्रयास किया। सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने इन सभी तीर्थस्थलों, पवित्र कुओं और परिक्रमा पथ के पुनरुद्धार का संकल्प लिया है। यह हमारा नैतिक दायित्व है, क्योंकि सच्चा विकास हमारी विरासत से जुड़ने में ही है।

8 of 10
संभल में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : संवाद

उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा कि धार्मिक पुनर्जागरण और विकास साथ-साथ संभव है। इस मौके पर राज्य मंत्री गुलाब देवी ने मुख्यमंत्री से अपील की कि संभल को उसकी धार्मिक पहचान के अनुरूप नया नाम दिया जाए।

9 of 10
संभल में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : संवाद
गौरतलब है कि पिछले वर्ष संभल में शाही जामा मस्जिद को लेकर हुए विवाद के बाद अदालत के आदेश पर सर्वे हुआ था। हरिहर मंदिर के दावे के बाद हुए इस सर्वे के दौरान स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई थी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों घायल हुए थे।
विज्ञापन

10 of 10
संभल में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : संवाद

घटना के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और मस्जिद समिति के अध्यक्ष जफर अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके साथ ही 2,750 अज्ञात लोगों पर भी एफआईआर हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें