फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Moradabad Visit: 31 साल बाद मुस्लिम बहुल इलाके में खिला कमल, सीएम दे गए कुंदरकी को 78 करोड़ का इनाम

Thu, 07 Aug 2025 11:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा में 31 साल के बाद भाजपा को जीत मिली। सीएम ने जिले के दौरान कुंदरकी इलाके में कई विकास कार्य शुरू करवाए। इससे पहले विधायक रामवीर सिंह लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलते रहे हैं।

विज्ञापन
1 of 10
मुरादाबाद में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
करीब 65 फीसदी मुस्लिम आबादी वाली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 31 साल बाद कमल खिलाने का कुंदरकी को 88 करोड़ की परियोजनाओं का इनाम मिला है। बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसके जरिये वह 2027 की तैयारियों की आधारशिला भी रख गए।
विज्ञापन

2 of 10
मुरादाबाद में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
करीब आठ महीने पहले कुंदरकी सीट पर हुए उपचुनाव में रिकाॅर्ड जीत दर्ज कर भाजपा ने इतिहास रच दिया था। भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह ने सपा के पूर्व विधायक हाजी रिजवान को 1,44,791 मतों से हराकर प्रदेश में सभी को चाैंका दिया था। कुंदरकी विधानसभा सीट के 57 साल के इतिहास में यह सबसे बड़ी जीत रही।
विज्ञापन

3 of 10
मुरादाबाद में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
इस जीत से कुंदरकी प्रदेश की राजनीति के केंद्र में आ गई। मुस्लिम बहुल कुंदरकी की जीत से भाजपा को सबका साथ, सबका विकास के नारे को स्थापित करने में मदद मिली। भाजपा के नेता अपनी सभाओं में इस जीत को नजीर के ताैर पर पेश करने लगे। भाजपा कुंदरकी सीट पर आगे भी कब्जा बरकरार रखना चाहती है।

4 of 10
मुरादाबाद में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला

साथ ही इसी सीट से सटे बिलारी विधानसभा क्षेत्र को सपा से झपटने की भाजपाई मंशा पुरानी है। यही वजह है कि मुरादाबाद जिले में समय-समय पर तैयार होने वाले खाके में कुंदरकी का नाम सुर्खियों में होता है।

विज्ञापन

5 of 10
मुरादाबाद में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
बुधवार के मुरादाबाद दाैरे में सीएम ने जिले में 1171 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र की 88 करोड़ की 16 परियोजनाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कुंदरकी की 13 परियोजनाओं का लोकार्पण और तीन का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

6 of 10
मुरादाबाद में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
यही नहीं सीएम ने बिलारी केप पीपली गांव में अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण करने के साथ वहां जनसभा भी की। सभा में भाजपा सरकार में मिलने वाले फायदे गिनाए तो सपा की कमजोरियों पर प्रहार भी किया।
विज्ञापन

7 of 10
मुरादाबाद में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला
बार-बार सीएम से मिल रहे कुंदरकी विधायक
 कुंदरकी उपचुनाव जीतने के बाद विधायक रामवीर सिंह अब तक करीब हर महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मिल रहे हैं। वह 11 बार मुलाकात कर चुके हैं। रामवीर सिंह ने यह 11 मुलाकात 29 नवंबर 2024 से 31 जुलाई 2025 के बीच की है। जो यह बताती कि सीएम खुद कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र को लेकर कितने गंभीर हैं।

8 of 10
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र की इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
कुंदरकी-डींगरपुर-रतनपुर-कलां पाकबड़ा मार्ग का सुदृढ़ीकरण 15.74 करोड़
एनएच-24 दलतपुरी से ड्राई पोर्ट तक पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण 4.61 करोड
बहल्ला सेतु मार्ग से सिंघनखेड़ा होते हुए करनपुर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण 3.75 करोड़
ग्राम वीरपुर वरियार और खरक के कटाव निरोधक कार्य की परियोजना 2.14 करोड़
थाना मूंढापांडे में 48 क्षमता के हाॅस्टल बैरक, एक विवेचना कक्ष का निर्माण 2.14 करोड़
थाना मैनाठेर में 40 क्षमता के हाॅस्टल बैरक, एक विवेचना कक्ष का निर्माण 1.99 करोड़
ग्राम जैतपुर विसाहट की कटाव निरोधक कार्य की परियोजना 1.83 करोड़
थाना कुंदरकी में 32 क्षमता के हाॅस्टल बैरक, विवेचना कक्ष का निर्माण 1.66 करोड़
थाना बिलारी में 32 क्षमता के हाॅस्टल बैरक, एक विवेचना कक्ष का निर्माण 1.65 करोड़
ग्राम आगापुर मढोली तटबंध पर बाढ़ से सुरक्षा के लिए टी-स्पर का निर्माण 96 लाख
कुंदरकी के ग्राम मोहनपुर में सीसी रोड का निर्माण 34 लाख
भदासना हवाई अड्डे से मूंढापांडे की ओर पुलिया तक नाला निर्माण 29 लाख

9 of 10
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र की इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
एसईजेड के फोर लेन सड़क के चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण और कुंदरकी-डींगरपुर-रतनपुर कलां-पाकबड़ा मार्ग के चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण पर खर्च होंगे 39.95 करोड़
फरीदपुर से अमृत सरोवर नूरपुर तक मार्ग के उच्चीकरण पर लेपन पर खर्च होंगे 52 लाख।
कुंदरकी के ग्राम मोहम्मदपुर बस्तौर में लेपन कार्य पर खर्च होंगे 50 लाख।

विज्ञापन

10 of 10
मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
भाजपा को आखिरी बार 1993 में मिली थी जीत
कुंदरकी को सपा का गढ़ कहा जाता है। इस सीट पर सपा का दबदबा रहा। कुंदरकी उपचुनाव को छोड़ दिया जाए तो पिछले छह में से चार विधानसभा चुनावों में सपा को जीत मिली थी। जबकि दो बार बसपा विजयी रही थी। भाजपा को आखिरी बार 1993 में जीत मिली थी। जीत का सेहरा चंद्र विजय सिंह के सिर बंधा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें