फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला की गला रेतकर हत्या... इंजेक्शन लगाकर देवरानी को बेहोश कर बांधे हाथ-पैर; कातिल ने नल पर ही धोए हाथ

Tue, 15 Oct 2024 11:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 6
Woman Murder in Muradabad - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कांठ थाना इलाके में दरियापुर रफायतपुर गांव में सोमवार को दिनदहाड़े सीमा (38) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसकी देवरानी को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया और उसके हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। सोमवार दोपहर परिजन खेत से लौटे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस के साथ, फोरेंसिक, डॉग स्क्वाड की टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कांठ थाना क्षेत्र में खादर के गांव दरियापुर रफायतपुर के रहने वाले हरपाल सिंह सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अपने बड़े बेटे राहुल कुमार, छोटे बेटे गौरव कुमार और सौरभ कुमार के साथ पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गए थे। घर में राहुल की पत्नी सीमा (38) और सौरभ की पत्नी सुधा (31) थीं।
विज्ञापन

2 of 6
कांठ में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सभी लोग खेत से घर पहुंचे तो कोई दिखाई नहीं दिया। गौरव ने कमरे में जाकर देखा तो सुधा बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ी थी और मुंह और हाथ-पैर दुपट्टे से बंधे थे। परिजनों ने सीमा की तलाश की तो वह घर में ही बने भूसे के कमरे में मृत पड़ी थी। धारदार हथियार से उसका गला रेता गया था। परिजन बेहोश सुधा को बिजनौर के कस्बा स्योहारा ले गए और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर एसपी देहात मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

3 of 6
कांठ में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
मृतका के घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद फोसेंसिक, डॉग स्क्वाड और एसओजी की टीम को भी मौके पर बुलाया। कई घंटे तक चली जांच के बाद पुलिस ने सीमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मृतका के पति राहुल कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
 

4 of 6
कांठ में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
परिजनों ने रंजिश से किया इन्कार, एसएसपी ने गठित कीं टीमें
गांव दरियापुर रफायतपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या और देवरानी को बेहोश कर आरोप भाग निकले। वारदात से परिजनों के साथ ग्रामीण भी सन्न हैं। परिजनों ने किसी भी रंजिश से इन्कार किया है। मृतका के पति राहुल कुमार ने कहा कि उनका कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। एसएसपी सतपाल अंतिल ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने हत्याकांड के खुलासे के लिए टीमें गठित कर गहनता से जांच करने के निर्देश दिए। सीओ कांठ अपेक्षा निम्बाडिया ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन

5 of 6
कांठ में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
खुरपी से रेता गला, नल पर धोए हाथ
मृतका सीमा के शव के पास ही खुरपी पड़ी थी, जिस पर खून लगा था। इससे खुरपी से गला रेतकर हत्या की आशंका है। मृतका के घर में नल के पास बने चबूतरे पर भी खून के छींटे मिले। आशंका है कि हत्यारों ने वारदात के बाद हाथ धोए। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वारदात के बाद जब परिजन घर पहुंचे तो मृतका सीमा का शव भूसे के कमरे में पड़ा था। वहीं सीमा की देवरानी सुधा बेहोशी की हालत में अपने कमरे में पड़ी थीं। दोनों कमरों के बीच करीब 20 मीटर का फासला था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कांठ में महिला की हत्या - फोटो : संवाद
स्कूल गई थी बड़ी बेटी, पालने में झूल रहा था मासूम
सोमवार का जब वारदात हुई तो मृतका सीमा की सात साल की बड़ी बेटी रितिका स्कूल गई हुई थी। चार साल की छोटी बेटी चकोर घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी और नौ माह का मासूम बेटा गीत पालने में झूल रहा था। वारदात के समय घर में सीमा की सास धरमी देवी भी नहीं थीं। वह अपनी बेटी के घर बिजनौर के थाना अफजलगढ़ के गांव शाहपुर जमाल में गई हुई हैं। सीमा की माैत से तीन बच्चों के सिर से मां का आंचल छिन गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें