मुरादाबाद में फर्मकर्मी पवन ठाकुर की हत्या में नया खुलासा हुआ है। पवन को करंट लगाने के लिए आरोपियों ने स्टेबलाइजर बुधबाजार से खरीदा था। आंचल की बहन शिखा का प्रेमी अजय स्टेबलाइजर खरीद कर लाया था। पवन की हत्या करने वाली उसकी आरोपी पत्नी आंचल और आंचल की बहन रविवार की रात भर रोती रहीं।
मुरादाबाद के पवन हत्याकांड में आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। मुरादाबाद के मझोला के कुंदनपुर में फर्मकर्मी पवन ठाकुर को करंट लगाने के लिए बुधबाजार से स्टेबलाइजर खरीदा गया था। आंचल की बहन शिखा का प्रेमी अजय दिवाकर स्टेबलाइजर खरीदकर लाया था। इसके बाद ही चारों ने मिलकर पवन को करंट लगाया था।
मैनाठेर के बघी गोवर्धनपुर निवासी पवन कुमार ठाकुर मझोला थाना क्षेत्र में कुंदनपुर में कृषि विभाग कार्यालय के पास रहता था। पवन फर्म में काम करता था। उसकी शादी छह साल पहले संभल जिले के हजरत नगर गढ़ी के बटौआ गांव निवासी आंचल के साथ हुई थी।
विज्ञापन
2 of 13
पवन हत्याकांड के आरोपी पत्नी और साली
- फोटो : अमर उजाला
दंपती की दो वर्षीय बेटी दिव्यांशी है। आंचल का पवन के तहेरे भाई के बेटे अंकित से प्रेम संबंध थे जबकि आंचल की बहन शिखा के प्रेम संबंध जयंतीपुर निवासी अजय दिवाकर के साथ चल रहे थे। शनिवार को आंचल, उसकी बहन शिखा ने अपने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पवन को बंधक बना लिया था।
विज्ञापन
3 of 13
पवन की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद चारों ने उसके करंट लगाया और जबरन जहर खिलाकर मार दिया था। जेल भेजने से पहले पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि अजय दिवाकर एक दिन पहले ही बुधबाजार से स्टेबलाइजर खरीदकर लाया था। इस स्टेबलाइजर से ही पवन को करंट लगाया था। जिसके शरीर पर करंट के नौ निशान भी मिले थे।
4 of 13
घटना की जानकारी देते पवन के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
रात भर जेल में रोती रहीं दोनों बहनें, परिजन नहीं गए मुलाकात करने
पवन की हत्या करने वाली उसकी आरोपी पत्नी आंचल और आंचल की बहन रविवार की रात भर रोती रहीं। उन्हें अन्य महिला बंदियों ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह शांत नहीं हुईं।
विज्ञापन
5 of 13
पुलिस ने किया पवन हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह भी बैरक से बाहर नहीं निकलीं और खाना भी कम आया। सोमवार को दोनों बहनों से कोई मुलाकात करने नहीं पहुंचा। अजय और अंकित से उसके परिजनों ने मुलाकात की है।
विज्ञापन
6 of 13
पवन हत्याकांड का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के कुंदनपुर में शनिवार की रात फर्मकर्मी पवन कुमार ठाकुर (30) को उसकी पत्नी आंचल और साली शिखा ने घर में ही बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों बहनों ने अपने अपने प्रेमी बुला लिए और पवन को बिजली का करंट लगाया औैर बाद में जबरन जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
7 of 13
हत्याकांड में शामिल रही शिखा
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं हत्यारोपियों ने पवन द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कहकर परिजन बुला लिए। शनिवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगाने की पुष्टि हुई तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों बहनों और उसके प्रेमियों को हिरासत में ले लिया है।
8 of 13
पुलिस ने पवन की पत्नी को भी किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मैनाठेर के बगी गोधनपुर निवासी पवन कुमार ठाकुर मझोला थाना क्षेत्र में कुंदनपुर में कृषि विभाग कार्यालय के पास रहता था। पवन फर्म में काम करता था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी छह साल पहले संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी के बटौवा गांव निवासी आंचल के साथ हुई थी।
9 of 13
पवन हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
दंपती की दो वर्षीय बेटी दिव्यांशी है। पवन पत्नी आंचल और बेटी दिव्यांशी के साथ रहता था। शनिवार की सुबह आंचल ने पवन की बहन अनीता और बबीता को कॉल की और बताया कि पवन ने कुछ खा लिया है। वह बोल नहीं रहे हैं।
10 of 13
मुरादाबाद में पवन हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों ने पवन को घोषित किया मृत
इसकी जानकारी मिलने पर दोनों बहनें ओर अन्य परिजन भी आ गए। इसकी जानकारी मिलने पर चौधरी चरण सिंह चौक के पास रहने वाले पवन के भाई एवं बिजली विभाग में लाइनमैन देवेंद्र कुमार भी आ गए। वह पवन को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया।
11 of 13
मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल
- फोटो : पुलिस
पवन की बहनों और पुलिस ने आंचल से जानकारी की तो वह जवाब देने से बचती नजर आती रही । इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पवन की मौत जहर के सेवन से आई लेकिन उसके शरीर पर जगह जगह बिजली का करंट लगाए जाने की पुष्टि हुई।
12 of 13
moradabad murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पति के तहेरे भाई के बेटे से अफेयर
इसके बाद पुलिस ने आंचल को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की तो उसने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। उसने पुलिस को बताया कि करीब दो साल से उसका पवन के तहेरे भाई के बेटे अंकित से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दोनों बहनों ने अपने प्रेमियों संग बनाई हत्या की योजना
करीब छह माह पहले पवन को इसकी जानकारी हो गई थी। पवन ने दोनों के साथ मारपीट भी की थी लेकिन आंचल और अंकित ने मिलना जुलना बंद नहीं किया। शुक्रवार को आंचल ने प्रेमी अंकित, अपनी बहन शिखा और उसके प्रेमी जयंतीपुर निवासी अजय दिवाकर के साथ मिलकर पवन की हत्या की योजना बना ली थी।