फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में एक और पति का कत्ल: 'पापा को मम्मी और लंबू ने मारा', बेटी ने बताया सच; पवन ने 3 माह पहले देखी थी चैटिंग

Mon, 25 May 2026 02:45 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

यूपी में एक और पति की हत्या का मामला सामने आया है। बेटी ने बताया कि पापा को मम्मी और लंबू ने मार डाला। मारे गए पवन ठाकुर की तीन साल की बेटी प्रियांशी उर्फ बिट्टू घटना के समय कमरे में मौजूद थी और मासूम अपनी मां की करतूतों को देख रही थी। 
विज्ञापन
1 of 11
मुरादाबाद में पवन हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या करने के लिए अपने प्रेमी और बहन का साथ लिया। आरोपियों ने क्रूरता से उसे मौत दी।

यह घटना एक अवैध संबंध के चलते हुई है। मृतक पवन ने करीब तीन माह पहले अपनी पत्नी के मोबाइल पर चैटिंग देखी थी। यह चैटिंग उसकी पत्नी और उसके भतीजे अंकित के बीच थी। चैटिंग में दोनों के बीच प्रेम संबंध का खुलासा हुआ। पवन ने अपनी पत्नी को इस संबंध को खत्म करने की चेतावनी दी थी। हालांकि, पत्नी ने उसकी बात मानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

2 of 11
पवन की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पवन का अपनी पत्नी पर शक और गहरा गया। परिवार का मामला होने के कारण पवन अपने भतीजे से सीधे भिड़ना नहीं चाहता था। पत्नी के रवैये से पवन के मन में अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका बढ़ने लगी थी। उसे डर था कि पत्नी सोते समय उसके साथ कोई अनहोनी कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 11
पवन हत्याकांड में पत्नी और साली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पापा को मेरी मम्मी और लंबू ने मारा  
मारे गए पवन ठाकुर की तीन साल की बेटी प्रियांशी उर्फ बिट्टू घटना के समय कमरे में मौजूद थी और मासूम अपनी मां की करतूतों को देख रही थी। उसे आंचल के मायके वाले रविवार की सुबह लेकर चले गए।

4 of 11
आरोपी अंकित - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले वालों के सामने मासूम तुतलाते हुए कह रही थी कि उसकी मम्मी और लंबू ने पापा को डंडे से मारा है। वह लंबू अंकित को कह रही थी। उसको कुछ लोगों ने चुप करा दिया।
विज्ञापन

5 of 11
हत्या के बारे में बताते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के कुंदनपुर में शनिवार की रात फर्मकर्मी पवन कुमार ठाकुर (30) को उसकी पत्नी आंचल और साली शिखा ने घर में ही बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों बहनों ने अपने अपने प्रेमी बुला लिए और पवन को बिजली का करंट लगाया औैर बाद में जबरन जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं हत्यारोपियों ने पवन द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कहकर परिजन बुला लिए। शनिवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगाने की पुष्टि हुई तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों बहनों और उसके प्रेमियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

6 of 11
मुरादाबाद में पवन की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मैनाठेर के बगी गोधनपुर निवासी पवन कुमार ठाकुर मझोला थाना क्षेत्र में कुंदनपुर में कृषि विभाग कार्यालय के पास रहता था। पवन फर्म में काम करता था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी छह साल पहले संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी के बटौवा गांव निवासी आंचल के साथ हुई थी।
विज्ञापन

7 of 11
पवन की पत्नी आंचल - फोटो : अमर उजाला
दंपती की दो वर्षीय बेटी दिव्यांशी है। पवन पत्नी आंचल और बेटी दिव्यांशी के साथ रहता था। शनिवार की सुबह आंचल ने पवन की बहन अनीता और बबीता को कॉल की और बताया कि पवन ने कुछ खा लिया है। वह बोल नहीं रहे हैं।

8 of 11
पवन की साली शिखा - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों ने पवन को घोषित किया मृत
इसकी जानकारी मिलने पर दोनों बहनें ओर अन्य परिजन भी आ गए। इसकी जानकारी मिलने पर चौधरी चरण सिंह चौक के पास रहने वाले पवन के भाई एवं बिजली विभाग में लाइनमैन देवेंद्र कुमार भी आ गए। वह पवन को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया।

9 of 11
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पवन की बहनों और पुलिस ने आंचल से जानकारी की तो वह जवाब देने से बचती नजर आती रही । इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पवन की मौत जहर के सेवन से आई लेकिन उसके शरीर पर जगह जगह बिजली का करंट लगाए जाने की पुष्टि हुई।

10 of 11
मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल - फोटो : पुलिस
पति के तहेरे भाई के बेटे से अफेयर 
इसके बाद पुलिस ने आंचल को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की तो उसने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। उसने पुलिस को बताया कि करीब दो साल से उसका पवन के तहेरे भाई के बेटे अंकित से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

11 of 11
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दोनों बहनों ने अपने प्रेमियों संग रची हत्या की साजिश 
करीब छह माह पहले पवन को इसकी जानकारी हो गई थी। पवन ने दोनों के साथ मारपीट भी की थी लेकिन आंचल और अंकित ने मिलना जुलना बंद नहीं किया। शुक्रवार को आंचल ने प्रेमी अंकित, अपनी बहन शिखा और उसके प्रेमी जयंतीपुर निवासी अजय दिवाकर के साथ मिलकर पवन की हत्या की योजना बना ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें