फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन को इन्साफ कब: अनमोल को बचाने के लिए ड्राइवर पर दोष मढ़ने की तैयारी, आरोपी के साथी अभी पुलिस से दूर

Tue, 24 Sep 2024 05:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 8
मुरादाबाद में जान गंवाने वाला अमन (लाल शर्ट में) और गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

अमन को थार से कुचलने के मामले में ड्राइवर पर दोष मढ़ने की पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर ली गई है। व्यापारियों की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि अनमोल अपने ड्राइवर और साथियों के साथ थार से लौट रहा था और कंटेनर डिपो के सामने अमन के गलत दिशा से आने के कारण दुर्घटना हो गई। 

विज्ञापन

2 of 8
थार से अमन को कुचलने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि थार अनमोल खुद चला रहा था। 15 सितंबर की रात अनमोल को कंटेनर डिपो के सामने मौके से ही लोगों ने दबोच लिया था, जबकि उसके साथी भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

3 of 8
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी दिखाते हुए बताया था कि थार नीलकंठ कॉलोनी निवासी मनोज कुमार अरोड़ा का बेटा अनमोल चला रहा था। लेकिन व्यापारी और अनमोल के परिवार की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि अनमोल साथी और ड्राइवर के साथ थार से घर लौट रहा था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह का कहना है कि थार अनमोल ही चला रहा था।

4 of 8
मुरादाबाद में अमन की माैत की जांच की मांग करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हर बिंदु पर गहनता से निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -सतपाल अंतिल, एसएसपी
विज्ञापन

5 of 8
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों के परिजनों की कॉल डिटेल की जाए सार्वजनिक

अमन की बहन सोमवार को एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह से मिलीं। उन्होंने ने केस को हत्या में तरमीम कराने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। बहनों ने कहा कि जिस तरह उनके भाई अमन की कॉल डिटेल सार्वजनिक की जा रही है, उसी तरह आरोपियों के परिजनों की कॉल डिटेल भी सार्वजनिक की जाए।

विज्ञापन

6 of 8
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
जिससे पता चल सके कि कौन कौन से लोग और पुलिस कर्मी आरोपी परिवार से मिले हुए हैं। सोमवार की दोपहर अमन की बहन सोनी, माही और अन्य परिजन एसपी सिटी ऑफिस पहुंचे। दोनों बहनों ने बताया कि उनके भाई को थार से कुचलकर मार डाला गया। अब पुलिस ने केस को हत्या में तरमीम करने से साफ इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

7 of 8
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
थार में अनमोल के साथ मौजूद उसके साथी भी नहीं पकड़े गए हैं। हमारा भाई तो हमसे छीन लिया। अब हमारे परिवार को खतरा बना हुआ है। जिस तरह आरोपियों के पक्ष में लोग दिख रहे हैं, उनसे तो ऐसा लगा रहा है यह लोग हमारे परिवार के साथ भी कोई घटना कर सकते हैं। हमें सुरक्षा दी जाए।
विज्ञापन

8 of 8
मुरादाबाद में अमन की बाइक - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी सिटी ने अमन की बहनों को आश्वासन दिया है कि वह चिंता न करें। आपके साथ न्याय होगा। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। तथ्य के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें