मानसून सक्रिय होने के बाद इलाके में बुधवार को भी झमाझम बारिश हुई। दिनभर लगातार बारिश की वजह से तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अगले चौबीस घंटे तक इसी तरह का अनुमान है। मुरादाबाद में मंगलवार शाम से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था। बुधवार तड़के तेज बारिश के साथ हवा भी चलने लगी।
विज्ञापन
2 of 6
मुरादाबाद में बारिश के दौरान नजारा
- फोटो : अमर उजाला
दिन में कभी तेज बूंदाबादी तो कभी हल्की बारिश होती रही। हवा की गति भी सामान्य से अधिक रही। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
3 of 6
मुरादाबाद में बारिश के दौरान नजारा
- फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 97 फीसदी और शाम को नमी 95 फीसदी दर्ज की गई। पूरब दिशा से हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिनभर में बारिश दस मिलीमीटर हुई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ आरके सिंह का कहना है कि अगले चौबीस घंटे इसी तरह का मौसम रहेगा।
4 of 6
मुरादाबाद में बारिश के दौरान नजारा
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुरद्वारा में भारी बारिश से आवागमन प्रभावित
ठाकुरद्वारा में भारी बारिश से नगर की सड़कों पर पानी भर गया। पानी भरने से सभी मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहा। सोमवार को देर रात से बारिश शुरू हो गई थी। बुधवार को भी इलाके में बारिश जारी रही। भारी बारिश से नगर के सड़कों पर जलभराव हो गया। सड़कें पानी में डूब गई। नगर के बुध बाजार, कोर्ट रोड, तिकोनिया, काशीपुर चुंगी, फरीद नगर रोड, छहराया आदि क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन
5 of 6
मुरादाबाद में बारिश के दौरान नजारा
- फोटो : अमर उजाला
जलभराव का कारण मुख्य नालों और नालियों से पानी की निकासी धीमी गति से होना माना गया है। नगर पालिका की दलील है कि ज्यादा बारिश होने पर पानी की निकासी की गति धीमी हो जाती है। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण आवागमन बाधित रहा। जरूरी कामों से ही लोग घरों से बाहर निकले। वही बारिश से तापमान में गिरावट आने से कई दिन से गर्मी से परेशान लोगों को राहत भी मिली।
मुरादाबाद में बारिश के दौरान नजारा
- फोटो : अमर उजाला
कांठ में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
कांठ में रूक रूककर हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। पिछले कई दिन से उसम भरी गर्मी होने से क्षेत्र के लोग परेशान थे। वीर सिंह, हरपाल सिंह, जितेंद्र सिंह आदि किसानों का कहना है कि इस समय गर्मी और धूप के कारण खेतों की नमी चली गई है। फसलों को बारिश की आवश्यकता है। मंगलवार को हुई बारिश को भी किसानों ने फसलों के लिए लाभकारी बताया है।