फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मुरादाबाद मंडल में ठंड का कहर जारी, कई जगहों पर बिजली-पानी ठप.. देखें तस्वीर

Sat, 24 Jan 2026 01:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडल के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बाद दिनभर बारिश रही। शनिवार को ठंडी हवा के साथ हल्की धूप निकली। बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट आ गई है। 
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद के बारिश से बढ़ी ठंड - फोटो : संवाद

मुरादाबाद के माैसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शनिवार को हल्की धूप खिली। इससे लोगों को राहत मिली। इससे पहले तीन दिन की चटख धूप के बाद शुक्रवार को मौसम में एकाएक बदलाव देखने को मिला। सुबह से घने बादल छाने के साथ दोपहर से बारिश शुरु हो गई।

विज्ञापन

2 of 9
मुरादाबाद के बारिश से बढ़ी ठंड - फोटो : संवाद
शीतलहर और रुक-रुककर हो रही बारिश ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया। दिनभर में 13 मिलीमीटर बारिश के साथ तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना व्यक्त की है। शुक्रवार सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली थी। आसमान में घने बादल छाने के साथ ही तेज हवा चलने लगी।
विज्ञापन

3 of 9
मुरादाबाद के बारिश से बढ़ी ठंड - फोटो : संवाद
दोपहर करीब 12 बजे से बूंदाबांदी शुरु हुई। इसके बाद कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। अचानक मौसम बदलने से राहगीर भी बारिश में भीगते नजर आए। काले बादलों की वजह से स्थिति यह थी कि दोपहर के समय में रात जैसा अनुभव हो रहा था। दिनभर सूरज बादलों के आगोश में छिपा रहा। देर शाम तक ऐसा ही मौसम बने रहने के कारण गलन और ठिठुरन बढ़ गई।

4 of 9
मुरादाबाद के बारिश से बढ़ी ठंड - फोटो : संवाद
मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने कहा कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी 78 फीसदी थी, जो शाम को बढ़कर 98 फीसदी हो गई। बारिश 13 मिलीमीटर दर्ज की गई। पूरब से पश्चिम दिशा में हवा की गति दस से 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

5 of 9
मुरादाबाद के बारिश से बढ़ी ठंड - फोटो : संवाद
पिछले 24 घंटे में  अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। निसार अहमद ने बताया कि शनिवार को ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन

6 of 9
मुरादाबाद के बारिश से बढ़ी ठंड - फोटो : संवाद
बारिश में डूबी व्यवस्था... बिजली को तरसे लोग
मामूली बारिश ने ही बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। शुक्रवार को शहरवासी बिजली को तरस गए। कहीं पांच घंटे तो कहीं आठ घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इन्वर्टर भी जवाब दे गए। लोग बिजली निगम के अधिकारियों को फोन लगाते रहे लेकिन उन्हें आश्वासन देना तो दूर उनका कॉल तक रिसीव नहीं की गईं।शुक्रवार की सुबह से ही मौसम बदल गया था। दोपहर 12 बजे के बाद बारिश होने लगी।
विज्ञापन

7 of 9
मुरादाबाद में ठंड - फोटो : अमर उजाला
तेज हवा चली तो बिजली लाइनों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरने लगीं। इसके बाद बिजली कटौती का सिलसिला शुरू कर दिया गया। शहर के रामगंगा विहार, आशियाना कॉलोनी में बार बार बिजली कटौती होती रही। जिगर कॉलोनी में रहने वाले फुरकान ने बताया कि फीडर शुक्रवार दोपहर 12 बजे बंद कर दिए गए थे। रात करीब नौ बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।

8 of 9
मुरादाबाद में ठंड का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला
बुद्धि विहार के पाल नगर के रहने वाले प्रिंस सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे लेकर शाम पांच बजे हर आधे घंटे पर बिजली कटौती रही। बुद्धि विहार, खुशहालपुर, पूनम नगर, प्रीत विहार, बैंक कॉलोनी में भी ऐसा ही हाल रहा। शहर के दौलत बाग, तहसील स्कूल, कांठ की पुलिया, चौकी हसन खां, चक्कर की मिलक, बंगला गांव, सीतापुर, पीतल नगरी, गंज बाजार, दीनदयाल नगर, काशीराम नगर, लाइन पार, प्रकाश नगर, मंडी समिति, राम तलैया, सूर्य नगर, जयंतीपुर, करूला में बिजली से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

9 of 9
मुरादाबाद में कड़कड़ाती ठंड - फोटो : संवाद
अवंतिका कॉलोनी निवासी नेतराम सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर से लेकर रात तक बार बार बिजली कटौती होती रही। मुख्य अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि बारिश की वजह से कुछ जगह दिक्कत आई थी। टीमें भेज कर लाइन दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें