तीनों भाइयों ने अरमान और काजल की रात में हत्या की थी। इसके बाद रविवार देर रात करीब दो बजे दोनों के शव घर से बाहर निकाले। हत्यारोपी सतीश ने पुलिस को बताया कि उस वक्त भीषण ठंड के कारण पूरे गांव में सन्नाटा था। गांव में सभी घरों के दरवाजे बंद थे। घना कोहरा होने के कारण उन्हें कोई नहीं दिखा और शवों को गागन नदी किनारे ले जाकर दबा दिया।
काजल और अरमान एक दूजे से अलग होने को तैयार नहीं थे। लाख पाबंदियां और सख्ती के बावजूद भी दोनों ने मिलना जुलना बंद नहीं किया। कई बार गांव में पंचायत हुई। अरमान को पुलिस कार्रवाई का डर भी दिखाया लेकिन वो नहीं माना। उसके पिता और भाइयों ने उसे दुबई भेज दिया था लेकिन वहां भी वह नहीं रुका और वापस आ गया। गांव की गली मोहल्लों में लोगों के बीच इनकी प्रेम कहानी की चर्चा आम हो गई थी।
दो साल से था प्रेम संबंध
यूपी के मुरादाबाद स्थित उमरी सब्जीपुर गांव निवासी अरमान और काजल अलग अलग समुदाय के थे। लेकिन पड़ोसी होने के नाते दोनों परिवारों के बीच बातचीत होती थी। करीब दो साल अरमान और काजल के बीच प्रेम संबंध की चर्चा गांव में फैली तो दोनों परिवारों ने बातचीत बंद कर दी थी। उन्होंने काजल को समझाया कि वह अरमान से बातचीत बंद करे।
विज्ञापन
3 of 12
मुरादाबाद में अरमान और काजल की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मार खाने के बाद भी अरमान से अलग होने के लिए राजी नहीं थी काजल
गांव में परिवार की बहुत बदनामी हो रही है। कुछ दिन तो काजल ने बातचीत बंद रखी लेकिन सतीश को पता चला कि काजल अरमान के साथ देखी गई है। गांव के एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी उसे दी थी। सतीश ने अपने भाइयों और पिता को बताया तो उन्होंने काजल को डांट फटकारा और पिटाई भी थी। इसके बाद भी काजल और अरमान एक दूजे से अलग होने को तैयार नहीं थे। इसके बाद काजल के परिवार ने अरमान के घर में शिकायत की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद पंचायत में तय हुआ कि अरमान को दुबई भेज दिया जाएगा लेकिन कुछ दिन दुबई में रुकने के बाद वह लौट आया था।
4 of 12
अरमान
- फोटो : अमर उजाला
अरमान की जिंदगी बचाने आगे आ गई थी काजल
प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई काजल अपने ही भाइयों से भिड़ गई थी। भाइयों ने अरमान को पीटना शुरू किया तो काजल आगे आ गई और भाइयों को धमकाने लगी कि अगर अरमान को कुछ हुआ तो सभी को जेल भिजवा दूंगी। इसके बाद तीनों भाइयों को और ज्यादा गुस्सा गया और पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 12
काजल
- फोटो : अमर उजाला
12 मिनट के अंतराल में दो एफआईआर, पुलिस पर सवाल
अरमान और काजल की हत्या के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने पहले तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की जब मामला उच्चाधिकारियों के पास तक पहुंचा तो 12 मिनट में दो एफआईआर दर्ज कर ली है। काजल के पिता गनपत की तहरीर पर बुधवार की शाम 4:55 बजे अरमान के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई जबकि दूसरी एफआईआर बुधवार की शाम 5:07 बजे दर्ज की गई है। यह एफआईआर अरमान के पिता मो. हनीफ की तहरीर पर लिखी गई है जबकि मो. हनीफ ने मंगलवार को ही तहरीर दे दी थी।
विज्ञापन
6 of 12
मुरादाबाद के पाकबड़ा में अरमान और काजल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गांव में तनाव बरकार, पुलिस और पीएसी तैनात
थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर में अरमान और काजल की हत्या के बाद से तनाव बरकरार है। गांव में पीएसी के साथ ही मझोला, पाकबड़ा, मूंढापांडे और सिविल लाइंस थाने की पुलिस तैनात है। काजल के घर से लेकर अरमान के घर तक पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अलावा खुफिया विभाग की टीमें ने गांव में जगह जगह लोगों के बीच पहुंचकर हालात को भांप रही हैं। बाहर से आने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
7 of 12
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
काजल और अरमान को भाइयों ने बेरहमी से मारा था, टूट गई सिर की एक-एक हड्डी
काजल और उसके प्रेमी अरमान की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई। दोनों के सिर पर लाठियों और फावड़े से वार किए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के सिर की एक-एक हड्डी टूट गई थी। गिरफ्तार किए गए काजल के तीनों भाइयों ने पुलिस को बताया कि इन दोनों की वजह से गांव में बहुत बदनामी हो रही थी। दोनों को ही समझाने की कई बार कोशिशें की गईं लेकिन फिर भी नहीं माने। रात को दोनों को एक कमरे में देख लिया था। गुस्से में मार डाला।
8 of 12
मुरादाबाद के पाकबड़ा में अरमान और काजल की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
हमें पता था बहन का अरमान से है चक्कर
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि अरमान और काजल की हत्या करने वाले तीनों आरोपी भाई राजाराम, रिंकू और सतीश को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। सतीश ने बताया कि हमें पहले से ही जानकारी थी कि अरमान और काजल के बीच संबंध हैं। इन दोनों के रिश्ते को लेकर जब विवाद शुरू हुआ तो अरमान के परिवार ने उसे दुबई भेज दिया था लेकिन वह ज्यादा दिन वहां नहीं रुका। वापस आ गया था। आने के बाद फिर उसने काजल से मिलना जुलना शुरू कर दिया।
9 of 12
मुरादाबाद के पाकबड़ा में अरमान और काजल की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
कमरे में आपत्तिजनक हाल में थे काजल-अरमान
रविवार की रात को वह घर में आ गया और काजल के कमरे में चला गया। परिवार के बाकी लोग अपने कमरों में सो रहे थे। रात को करीब 11 बजे सतीश ने काजल के कमरे में सुगबुगाहट सुनी तो वह जाग गया। उसने रिंकू और राजाराम को भी जगा लिया। इसके बाद तीनों भाई काजल के कमरे में पहुंच गए। उन्होंने देखा कि काजल और अरमान आपत्तिजनक हालत में हैं। बहन को अरमान के साथ देखकर तीनों भाइयों का खून खौल गया। दोनों के मोबाइल छीन लिए और उन्हें बंद कर दिया। इसके बाद काजल और अरमान की पिटाई की।
10 of 12
हत्या के बाद जांच करती पुलिस और गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
दोनों पर किया फावड़े से हमला
रिंकू ने काजल को पकड़ लिया और राजाराम ने अरमान को पकड़ लिया। लाठी से दोनों की पिटाई की गई। इसके बाद सतीश ने फावड़े से दोनों के सिर पर हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों शवों को प्लास्टिक की बोरी में बंद कर लिया। बेड की चादर से दोनों की पोटली बांध ली और सतीश व राजाराम रिंकू की बाइक पर पोटली को रखकर गागन नदी किनारे ले गए। रिंकू भी वहां पहुंच गया और गड्ढा गोदकर दोनों शवों को दबा दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
11 of 12
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
रात में दबाए शव, सुबह चेक करने पहुंच गया सतीश
तीनों भाइयों ने अरमान और काजल की रात में हत्या की थी। इसके बाद रविवार देर रात करीब दो बजे दोनों के शव घर से बाहर निकाले। हत्यारोपी सतीश ने पुलिस को बताया कि उस वक्त भीषण ठंड के कारण पूरे गांव में सन्नाटा था। गांव में सभी घरों के दरवाजे बंद थे। घना कोहरा होने के कारण उन्हें कोई नहीं दिखा और शवों को गागन नदी किनारे ले जाकर दबा दिया। इसके बाद तीनों घर आकर सो गए। सोमवार सुबह सतीश जागा और वह उस स्थान पर पहुंचा जहां शव दबाए थे। मंगलवार की सुबह भी सतीश चेक करने गया था। उसने इसकी जानकारी अपने भाई रिंकू और राजाराम को भी दी थी।
मुरादाबाद के पाकबड़ा में अरमान और काजल की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
भाई बोले, डर था अरमान के इशारे पर पूरे परिवार को मौत की नींद न सुला दे काजल
काजल के भाइयों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने कई जगह सुना था कि लड़कियां अपने प्रेमी के साथ मिलकर परिवार को खत्म कर देती हैं। खाने में जहर मिलाकर मार रही हैं। कुछ दिन पहले ही पाकबड़ा के गुरैठा गांव में एक लड़की के परिवार को जेल भिजवाने के लिए निर्दोष पेंटर की हत्या कर दी थी। सतीश ने बताया कि उन्हें भी डर लगने लगा था।