फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद में नशे की तस्करी... और होती रहीं हत्याएं, दस सराय इलाका बन रहा गढ़, पुलिस नेटवर्क खंगाल रही

Tue, 09 Sep 2025 06:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में नशे की तस्करी जोरों पर हैं। दस सराय क्षेत्र में नशे और वर्चस्व की लड़ाई में पिछले वर्षों में कई हत्याएं हो चुकी हैं। सनी दिवाकर गिरोह ने पहले रंगदारी और मारपीट की और अब हिंदू समाज पार्टी जिलाध्यक्ष कमल चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
1 of 9
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की हत्या - फोटो : अमर उजाला

कटघर के दस सराय क्षेत्र में नशे के धंधेबाजों की जड़े गहरी हैं। जिसे लेकर इस क्षेत्र में कई हत्याएं हो चुकी हैं। फायरिंग और मारपीट की दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं। रंजिश और अपना वर्चस्व कायम करने के लिए हैं हत्याएं करना और कराने का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है।

दस सराय पुलिस चौकी के पास ही 2011 में पार्षद राजेश सैनी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह अपने बाहर से घर लौट रहे थे। इसी हत्याकांड में उनके चचेरे भाई संजय सैनी और ध्यान सिंह सैनी का नाम सामने आया था। इस घटना से करीब एक साल बाद 2012 में संजय सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन

2 of 9
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस हत्याकांड में पार्षद राजेश सैनी के दो भाई यशपाल सैनी और सुभाष सैनी के नाम सामने आए थे। उस वक्त सुभाष सैनी और यशपाल सैनी शिवसेना पार्टी से पार्षद थे। उस वक्त पुलिस की ओर से दावा किया गया कि यशपाल सैनी और सुभाष सैनी ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए संजय सैनी की हत्या की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण दोनों भाई जेल से बाहर आ गए थे।
विज्ञापन

3 of 9
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की हत्या - फोटो : अमर उजाला
10 अप्रैल 2014 में हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष ध्यान सिंह सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में यशपाल सैनी और सुभाष सैनी को गिरफ्तार जेल भेजा गया था। 2019 में कोर्ट ने दोनों भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी लेकिन हाईकोर्ट से दोनों भाइयों को जमानत मिल गई थी।

4 of 9
हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोनों भाई जेल से बाहर आ गए थे। करीब एक साल पहले सुभाष सैनी की मृत्यु हो गई थी। दस सराय पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले सनी दिवाकर ने इस क्षेत्र से बाहर निकलकर मझोला क्षेत्र में भी घटनाएं की हैं। 2021 में सपा नेता दीपक मंत्री की हत्या में भी सनी दिवाकर का नाम सामने आया था।

मुरादाबाद: हिस्ट्रीशीटर को मारी थीं तीन गोलियां, एक ने भेजा चीरा, दूसरी सीने में लग कमर की हड्डी में फंसी
विज्ञापन

5 of 9
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सनी दिवाकर और उसकी गैंग ने 20 अगस्त को कमल चौहान के तहेरे भाई देवेश से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके अलावा इस गिरोह से यशपाल सैनी के छोटे भाई को घेर कर पीटा और उसके रुपये छीन लिए थे। रविवार की शाम गिरोह ने कमल चौहान को घेर लिया और उनकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

6 of 9
मुरादाबाद में युवक को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

दिनदहाड़े पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
दस सराय पुलिस चौकी के पास हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान की हत्या करने के बाद भागे हत्यारोपी सनी दिवाकर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर दबोच लिया। मुठभेड़ की यह घटना कटघर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक बजे हुई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी ने अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की है। कटघर के भदौड़ा दुर्गेश नगर निवासी कमल चौहान की रविवार की शाम पौने छह बजे अपने गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन

7 of 9
मुरादाबाद में हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
घटना के समय वह अपने दोस्त विशाल शर्मा के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। दस सराय पुलिस चौकी के पीछे कर्बला मैदान में हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।कमल चौहान के भाई ने मोहल्ले में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर सनी दिवाकर, मोनू पाल, विक्की दिवाकर, निहाल वाल्मीकि, सुभाष यादव, नकुल यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। इसके बाद से कटघर थाने की पुलिस, एसओजी, सर्विलांस सेल समेत पांच टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थीं।

8 of 9
मुरादाबाद में हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार की दोपहर एक बजे पुलिस कटघर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक बाइक से सनी आते दिखाई दिया पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो आरोपी ने बाइक मुड़ाकर दी। जिससे बाइक फिसल गई। इसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए आरोपी सनी के पैर में गोली मारकर दबोच लिया।

मुरादाबाद हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड: दिनदहाड़े पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन

9 of 9
मुरादाबाद में हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल में पहुंची और भर्ती करा दिया। पूछताछ में सनी ने बताया कि कमल चौहान से उसका विवाद चल रहा था। उसने साजिश रचकर कमल चौहान की हत्या कर दी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें