फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खुरपी से काटी गर्दन... मकान में दबाया धड़, यहां फेंका सिर; इस लालच में पति ने किया तबस्सुम का कत्ल; PHOTOS

Wed, 14 May 2025 02:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में एक युवक ने पत्नी की नृशंसता से हत्या कर दी। रात में युवक ने पत्नी की हत्या के बाद खुरपी से सिर काटा और फिर धड़ को मकान में ही जीने के नीचे गड्ढा खोदकर दबा दिया था। इसके बाद कटे सिर को गांगन नदी में फेंक दिया। 
विज्ञापन
1 of 13
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र के टीपी नगर जन्नत बाग में मकान के लिए ट्रक चालक शाने आलम उर्फ रिहान ने अपनी पत्नी तबस्सुम (40) की सिर पर ईंट से हमलाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुरपी से उसकी गर्दन काट दी और धड़ मकान में गड्ढा खोदकर दबा दिया। हत्यारोपी गांगन नदी में सिर फेंक कर ट्रक चलाने चला गया।

एक माह बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि भगतपुर के चूहा नगला निवासी तबस्सुम की शादी करूला निवासी आसिफ के साथ हुई थी। जिससे तबस्सुम को पांच बच्चे हैं। करीब तीन साल पहले आसिफ की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

2 of 13
मुरादाबाद में आरोपी पति से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
करीब एक साल पहले तबस्सुम ने मैनाठेर के डींगरपुर निवासी ट्रक चालक शाने अली उर्फ रिहान (35) से निकाह कर लिया था। तबस्सुम का एक मकान मझोला क्षेत्र के टीपी नगर जन्नत बाग में है। वह इसी मकान में अपने बच्चों और शाने अली के साथ रहती थी। पिछले माह महिला अपने बच्चों को लेकर मायके गई थी। 11 अप्रैल को शाने अली पत्नी के मायके चूहा नगला पहुंच गया और तबस्सुम को अपने साथ टीपी नगर ले आया था।
विज्ञापन

3 of 13
मुरादाबाद का तबस्सुम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मकान अपने नाम कराना चाहता था आरोपी
इसके बाद महिला लापता थी। उसका मोबाइल भी बंद था। तबस्सुम की मां पूनम ने अपने दामाद से फोन पर बात की तो उसने बताया कि वह चूहा नगला जाने की बात कहकर टीपी नगर से चली गई थी। इसके बाद वह भी ट्रक चलाने चला गया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की तो शाने आलम तरह-तरह का बहाने बताता रहा। सोमवार रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह मकान अपने नाम कराना चाहता था, लेकिन तबस्सुम मकान उसके नाम नहीं कर ही थी। 

4 of 13
मुरादाबाद तबस्सुम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
12 अप्रैल  को की पत्नी की हत्या
12 अप्रैल को उसने पत्नी के सिर पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद खुरपी से उसकी गर्दन काट दी। धड़ को मकान में ही जीने के नीचे गड्ढा खोदकर दबा दिया था। इसके बाद सिर को गांगन नदी में फेंक दिया। वह पत्नी का मोबाइल भी अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मकान से धड़ और नदी से सिर बरामद कर लिया। मंगलवार शाम पुलिस ने हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 13
मुरादाबाद में महिला की हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जीवनभर का साथ निभाने का वादा कर एक साल में दे दिया धोखा
पति की मौत के बाद मेहनत मजदूरी कर अपने पांच बच्चों को पाल रही तबस्सुम को जीवन भर साथ निभाने का वादा कर शाने आलम उर्फ रिहान ने उससे निकाह कर लिया। दिखावे के लिए उसने कुछ दिन बच्चों की देखभाल भी की, लेकिन मात्र 50 गज के बिना प्लास्टर और फर्श वाले मकान के चक्कर में वह हैवान बन गया और एक साल में ही तबस्सुम को धोखा दे दिया। आरोपी ने पत्नी की हत्या कर पांच बच्चों से उनकी मां का प्यार भी छीन लिया।
विज्ञापन

6 of 13
मुरादाबाद में महिला की हत्याकांड का खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के सिर से पहले ही पिता का साया उठ चुका था, अब मां का आंचल भी दूर हो गया। भगतपुर थाना क्षेत्र के चूहा नगला निवासी तबस्सुम (35 ) की पहली शादी 21 साल पहले करूला निवासी आसिफ से हुई थी। करीब तीन साल पहले आसिफ की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद तबस्सुम ही अपनी बेटी इलमा (15), हसन (12), बिलाल (8) फात्मा (5) और आरिफ रजा (3) को पाल रही थी। करीब एक साल पहले मैनाठेर के डींगरपुर निवासी शाने आलम उर्फ रिहान ने तबस्सुम ने नजदीकियां बढ़ा दी थीं।
विज्ञापन

7 of 13
मुरादाबाद में महिला की हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने महिला को बताया कि उसका भी पत्नी से तलाक हो चुका है। तबस्सुम से निकाह करने की इच्छा जाहिर की। महिला ने अपने मायके वालों से बात की तो उन्होंने भी निकाह करने की इजाजत दे दी थी। शाने आलम ने तबस्सुम को जीवन भर का साथ निभाने का दावा किया लेकिन उसके मन में तो कुछ और ही चल रहा था।

8 of 13
मुरादाबाद में पत्नी का हत्यारोपी पति - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पहले से ही तबस्सुम के मकान पर कब्जा करना चलाता था, लेकिन मौके की तलाश में था कि उसकी हत्या करने के बाद मकान पर कब्जा कर लूंगा। इसलिए उसने उसकी हत्या करने के बाद उसकी गर्दन काटकर सिर को गांगन नदी में फेंक दिया और धड़ को मकान में ही दबा दिया था। इस वारदात को आरोपी ने तीन बजे अंजाम दिया। आरोपी ने रात होने पर उसकी गर्दन काटी थी और सिर को बैग में रखकर पैदल की गांगन नदी के पास जाकर फेंक दिया था।

9 of 13
मुरादाबाद का तबस्सुम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
शाने आलम बदलता रहा लोकेशन, बोलता रहा झूठ
कई केसों में देखा गया है कि पुलिस गुमशुदगी दर्ज तो कर लेती है, लेकिन उस पर उतना काम नहीं करती जितना दूसरी घटनाओं में किया जाता है, लेकिन केस में विवेचक सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार चौधरी ने आरोपी का पीछा संभल, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम बंगाल तक किया।

10 of 13
मुरादाबाद का तबस्सुम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आरोपी शाने आलम और तबस्सुम के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। आरोपी को बुलाने का प्रयास किया तो उसने खुद को पंजाब में होने की बात की, जबकि उसकी लोकेशन संभल में मिली। दोबारा कॉल करने पर आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा में जबकि उसकी लोकेशन चंदौसी में थी।

11 of 13
मुरादाबाद में महिला की हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा तबस्सुम के मोबाइल की लोकेशन भी उसके साथ साथ बदल रही थी। तबस्सुम के बारे में पूछताछ करने पर उसने अपने साथ होने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद आरोपी की लोकेशन पश्चिम बंगाल में आई थी।

12 of 13
मुरादाबाद में महिला की हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विवेचक टीम के साथ आरोपी की तलाश में उसकी लोकेशन के आधार पर जुटे रहे। उसके मुरादाबाद पहुंचने पर दबोच लिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह दरोगा सतीश कुमार चौधरी के कार्य की प्रशंसा की है।
विज्ञापन

13 of 13
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच
धड़ और सिर से डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिए
पुलिस ने तबस्सुम का सिर गांगन नदी और धड़ मकान से बरामद किया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने दोनों जगह जांच पड़ताल की गई। इसके अलावा मौके पर डिजिटल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी गई है। धड़ और सिर तबस्सुम का है। इसकी पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर ईंट से हमला कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। ईंट के हमले से उसके सिर की हड्डियां टूट गईं थीं और अत्यधिक खून बह गया था।

यह भी पढ़ें: UP: 'छत पर मिलने बुलाया... गला काटा और नीचे फेंका', प्रेमी ने इसलिए महिला को मारा; बोला- उसके लिए शादी भी न की

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें