फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा: बसों में सीटों के लिए मारामारी, रिजर्व बसें भी पड़ीं कम, ट्रेन का इंतजार करते रहे युवा

Sat, 24 Aug 2024 03:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 11
UP Constable Exam Moradabad - फोटो : अमर उजाला

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे परिवहन निगम के दावे फेल हो गए। शुक्रवार को मुरादाबाद और पीतलनगरी बस अड्डे पर बसों में सीटों के लिए मारामारी रही। बसों में सीट पाने के लिए अभ्यर्थियों को धक्कामुक्की करनी पड़ी। परिवहन विभाग की ओर से अभ्यर्थियों के लिए रिजर्व की गई बसें भी कम पड़ गईं।

विज्ञापन

2 of 11
UP Constable Exam Moradabad - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा देकर घर जाने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ सबसे ज्यादा मुरादाबाद बस अड्डे पर थी। यहां पर बिजनौर, धामपुर और अमरोहा जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए बसें कम पड़ गईं। शाम छह बजे तक अभ्यर्थियों की भीड़ ज्यादा बढ़ गई थी। आलम यह था कि जैसे ही कोई बस आती, अभ्यर्थियों की भीड़ उस तरफ दौड़ पड़ती।
विज्ञापन

3 of 11
UP Constable Exam Moradabad - फोटो : अमर उजाला
कुछ अभ्यर्थी सीट पाने के लिए चालक के गेट व खिड़की से बसों में चढ़ते नजर आए तो तमाम अभ्यर्थियों ने गेट पर लटककर सफर किया। मुरादाबाद और पीतलनगरी डिपो की 300 से अधिक बसों का संचालन किया गया।

4 of 11
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

1500 अभ्यर्थियों ने ई-बस में किया मुफ्त सफर

सिपाही भर्ती परीक्षा पर शहर में चलने वाली ई-बसों में शुक्रवार को 1500 अभ्यर्थियों ने मुफ्त सफर किया। ई-बसों का संचालन अपने निर्धारित रूट दलपतपुर से अगवानपुर, दलपतपुर से टीएमयू, मुरादाबाद से भोजपुर तक किया गया। इस दौरान बस परिचालकों ने अभ्यर्थियों को शून्य किराए पर टिकट दिया।
विज्ञापन

5 of 11
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
बरेली से पीतलनगरी बस अड्डे पर पहुंचे अभ्यर्थी कृष्णा शर्मा ने बताया कि ऑटो चालक चार-पांच किलोमीटर जाने के लिए 40 से 50 रुपये वसूल रहे हैं। सेंटर तक जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभ्यर्थी रवि मौर्या ने बताया कि बस में कोई दिक्कत नहीं है। बसों में मुफ्त में सफर तो किया लेकिन ऑटो वाले 10 किमी के 70 रुपये किराया मांग रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 11
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

ट्रेन का इंतजार करते रह गए अभ्यर्थी

रेलवे ने अभ्यर्थियों के लिए मुरादाबाद स्टेशन पर ट्रेन का अतिरिक्त रैक तैयार रखा था, लेकिन चलाया नहीं गया। अधिकारियों ने कहा कि स्पेशल ट्रेन चलाने जितनी भीड़ स्टेशन पर नहीं जुटी। वहीं दूसरी ओर कई यात्री स्टेशन पर बरेली, शाहजहांपुर जाने वाली ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

7 of 11
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12 बजे पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद 12:30 बजे तक परीक्षार्थी रेलवे स्टेशन पहुंचने लगे थे। दोपहर दो बजे तक बरेली व शाहजहांपुर जाने के लिए उन्हें कोई ट्रेन नहीं मिली। केशव, जितेंद्र पाल, हरिओम विश्नोई व महिपाल आदि यात्रियों ने बताया कि पूछताछ केंद्र से पता करने पर दो बजे बरेली की ट्रेन की जानकारी मिली। 

8 of 11
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो तई युवा जनरल व स्लीपर बोगियों में चढ़ गए। अभ्यर्थियों की अच्छी संख्या के कारण ट्रेनों में भीड़ रही। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद व बरेली स्टेशनों पर अतिरिक्त रैक तैयार हैं। परीक्षा 23 से 25 व 30 और 31 अगस्त को होनी है। 30 व 31 को बरेली में उर्स भी है।

9 of 11
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
इसलिए दोनों दिन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। 23 से 25 तक जिस दिन भी जरूरत पड़ेगी, स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। फिलहाल अमरोहा, रामपुर, हापुड़, बरेली, शाहजहांपुर आदि स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव बढ़ा दिए गए हैं।

10 of 11
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

ब्लॉक के कारण बीच रास्ते रुकी रहीं राजधानी समेत कई ट्रेनें

 गजरौला-हापुड़ व गजरौला-बिजनौर रेलखंड में फुटओवर ब्रिज पर नए गार्डर लगाने के लिए रेलवे ने 29 अगस्त तक ब्लॉक लिया है। इसके कारण शुक्रवार को कई ट्रेनें रास्ते में रुकी रहीं। (20504) नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस सिंभावली के पास आधे घंटे से ज्यादा खड़ी रही। 

विज्ञापन

11 of 11
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
(15909) डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस भी रास्ते में 30 मिनट रोकी गई। 29 अगस्त तक यह परेशानी जारी रहेगी। (12583) लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग मुरादाबाद-टपरी-गाजियाबाद होकर चलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें