UP Constable Exam Moradabad
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ ने रखी नजर, भ्रमण पर रहे अधिकारी
केंद्रों के आसपास एसटीएफ, एलआईयू और अन्य एजेंसियां भी अलर्ट रहीं। इस दौरान अधिकारी भ्रमण पर रहे और परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग कराते रहे। शहर में 26 परीक्षा केंद्रों को चार जोन में बांटा गया था। प्रत्येक जोन में एक सीओ के नेतृत्व में सचल दल तैयार किया गया था। इनके अलावा 27 इंस्पेक्टर, 73 सब इंस्पेक्टर, आठ महिला सब इंस्पेक्टर, 318 हेड कांस्टेबल और सिपाही के अलावा 102 महिला सिपाही की ड्यूटी लगाई थी।