फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद जिले में दस माह के भीतर 55 मुठभेड़.. दो मारे गए, 120 अपराधी गिरफ्तार, 80 के पैर में लगी गोली

Tue, 11 Nov 2025 06:15 PM IST
विमल शर्मा जितेंद्र कुमार, अमर उजाला मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में इस साल अब तक 55 मुठभेड़ों में 120 अपराधी पकड़े जा चुके हैं। इनमें से 80 के पैर में गोली लगी है। सोमवार रात मेरठ के बदमाश आसिफ टिड्डा और दीनू मुठभेड़ में ढेर हुए। पुलिस लूट, हत्या, दुष्कर्म और अपहरण जैसे मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
1 of 11
आसिफ ऊर्फ टिड्डा और दीनू की मुठभेड़ में माैत - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद जिले में इस साल अब तक में 55 मुठभेड़ में 120 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 80 बदमाशों के पैर में गोली लगी है। सोमवार की रात हुई मुठभेड़ में मेरठ के दो बदमाश ढेर हो गए। पुलिस ने इस साल एक जनवरी से ही अपराधियों पर शिकंजा करना शुरू कर दिया था। मूंढापांडे क्षेत्र में गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

2 of 11
मुरादाबाद में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी थी। उससे पूछताछ के बाद उसके अन्य साथियों के नाम सामने आए थे। आपरेशन लंगड़ा अभियान पुलिस का यही खत्म नहीं हुआ। इसके बाद भी पुलिस जिले में मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी। कटघर, सिविल लाइंस, मझोला, पाकबड़ा, डिलारी, भोजपुर, ठाकुरद्वारा में पुलिस ने मुठभेड़ में पुलिस ने लूट, अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

3 of 11
बदमाशों की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
दस माह 11 दिन में पुलिस की बदमाशों से 55 बार मुठभेड़ हुई। 10 पुलिस कर्मी भी इसमें घायल हुए हैं। सोमवार को हुई मुठभेड़ में बदमाश आसिफ टिड्डा और उसका साथी दीनू मुठभेड़ में ढेर हो गए हैं।  

4 of 11
मुरादाबाद पुलिस चेकिंग करती हुई - फोटो : अमर उजाला
एनकाउंटर के डर से तीन आरोपियों ने किया सरेंडर 
सात सितंबर की शाम करीब छह बजे कटघर के भदौड़ा दुर्गेश नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान की गोली मारकर कर दी गई थी। घटना के समय वह अपने साथी के साथ घर लौट रहा था। इस मामले में कमल चौहान के भाई संजय ने मोहल्ले में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर सनी दिवाकर, मोनू पाल, विक्की दिवाकर, निहाल वाल्मीकि, सुभाष यादव, नकुल यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन

5 of 11
जिला अस्पताल में एसपी सिटी कुमार रणविजय - फोटो : अमर उजाला
नौ सितंबर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सनी दिवाकर को गिरफ्तार किया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थीं। इस हत्याकांड के दो आरोपी लकी यादव और अनमोल कश्यप एकाउंटर के डर में पुलिस ऑफिस पहुंचकर सरेंडर किया था। तीसरे आरोपी मोनू पाल ने कोर्ट में सरेंडर किया है।
विज्ञापन

6 of 11
घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी सतपाल अंतिल - फोटो : अमर उजाला
पिछले वर्षों के मुकाबले ज्यादा मुठभेड़ 
2023 में 10 और 2024 में केवल 11 एनकाउंटर कर पुलिस ने 15 अपराधी गिरफ्तार किए थे।

यह भी पढ़ें: एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश ढेर, साथी भी मारा गया, जानें टिड्डा और इलियास क्राइम कुंडली
विज्ञापन

7 of 11
मुठभेड़ की जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश ढेर, साथी भी मारा गया 
मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर मो. जफर से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले बदमाश आसिफ उर्फ टिड्डा और दीनू को सोमवार की रात पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। टिड्डा के पेट और पैर में तीन गोलियां लगीं, जबकि दीनू के पेट में दो गोलियां लगी है। इस दौरान एसएसपी सतपाल अंतिल और एसटीएफ मेरठ यूनिट के एएसपी बृजेश सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लग गई।

8 of 11
आसिफ ऊर्फ टिड्डा और दीनू की मुठभेड़ में माैत - फोटो : अमर उजाला
आसिफ उर्फ टिड्डा पर एक लाख और दीनू पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। कटघर थाना के बरवाला माजरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर हाजी जफर ने 27 सितंबर 2025 को केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि उनसे फोन पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। कॉल करने वाले ने अपना नाम आसिफ उर्फ टिड्डा बताया था। इसके बाद से पुलिस आसिफ और उसके साथी की तलाश में जुटी थी।

9 of 11
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान आसिफ ऊर्फ टिड्डा और दीनू मारे गए - फोटो : अमर उजाला
आसिफ पर एडीजी जोन बरेली रमित शर्मा ने एक लाख का इनाम घोषित किया था, जबकि दीनू पर 50 हजार रुपये का इनाम हुआ था। मूलरूप से गाजियाबाद के भोजपुर के कलछीना का आसिफ उर्फ टिड्डा मेरठ के रसीद नगर में रह रहा था। मेरठ के सरुरपुर क्षेत्र के खिवाई गांव निवासी दीनू के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम दे रहा था। एसटीएफ मेरठ यूनिट और मुरादाबाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। सोमवार की रात करीब आठ बजे दोनों के मुरादाबाद में होने की जानकारी मिली।

10 of 11
आसिफ ऊर्फ टिड्डा और दीनू की मुठभेड़ में माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सतपाल अंतिल के नेतृत्व में मुरादाबाद पुलिस और एसटीएफ दोनों की घेराबंदी में जुटी थी। पता चला कि बदमाश कार लेकर भोजपुर क्षेत्र में गोट रेलवे स्टेशन के पास मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी दी। गोली एसएसपी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी, जिसमें वह बच गए। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश को दो-दो बोली लगीं।
विज्ञापन

11 of 11
मुरादाबाद में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने बदमाशों की कार से कार्बाइन, तीन पिस्टल, कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आसिफ पर लूट, हत्या, रंगदारी, डकैती समेत 65 और दीनू पर 22 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें