दिल्ली ब्लास्ट में अमरोहा के दो लोगों की माैत। गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
आर्थिक मदद की मांग, अशोक का शव सड़क पर रख लगाया जाम
दिल्ली बम धमाके में मारे गए मंगरौला गांव निवासी डीटीसी बस परिचालक अशोक का शव मंगलवार को गांव पहुंचा। जब परिजन और शव को अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट ले जा रहे थे, तभी उन्होंने रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली रोक दी। इसके बाद शव को सड़क किनारे रखकर विरोध शुरू कर दिया।