मुरादाबाद में सब्जी विक्रेता
- फोटो : अमर उजाला
बोले-फुटकर व्यापारी
मंडी समिति से सुबह 100 रुपये किलो के हिसाब से एक धड़ी टमाटर लाए थे। जिसे मामूली लाभ कमाते हुए 140 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा। महंगाई के कारण टमाटर की बिक्री धीरे-धीरे कम होती जा रही है। - प्रिंस, सब्जी विक्रेता मंडी समिति रोड
मंडी समिति में सुबह छह बजे थोक में सब्जी लेेने जाना पड़ता है। फिर पूरे दिन सड़क किनारे ठेला लगाकर बेचता हूं। ग्राहक छांट कर टमाटर लेता है। जबकि मंडी में सब्जीविक्रेताओं को क्रेट के हिसाब से टमाटर देते हैं। कई टमाटर खराब निकल जाते हैं। लिहाजा 50 रुपये पाव के हिसाब से मजबूरन बेचना पड़ता है। -वतन सिंह, सब्जी विक्रेता मानसरोवर