मुरादाबाद के शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
डिलारी में सावन माह के पांचवें सोमवार को हर हर महादेव के जयकारों के साथ शिवमंदिरों में भगवान शिव व पार्वती की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूर्वा, दूध, पंचामृत के साथ गंगाजल समर्पित कर अराधना की। नगर के लंगड़े बाबा के मंदिर डांक कांवड़ डिलारी बेड़े के शिव भक्तों ने गंगा जल से अभिषेक किया। सोमवार का श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर पूजा अर्चना की। क्षेत्र के मलकपुर सेमली, अलियाबाद, करनपुर, जलालपुर, रहटामाफी, जटपुरा, सरकड़ा विश्नोई, नगर पंचायत ढकिया, लालपुर, नाखूनका के शिव मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना की।