फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal Violence: सांसद बर्क के घर के पास मकानों की तलाशी...दो तमंचे और ये खतरनाक सामान मिला; ड्रोन से निगरानी

Tue, 10 Dec 2024 01:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के पास मकानों की तलाशी ली गई। इस दौरान दो तमंचे और ये सामान जब्त किया गया। उधर, जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल कोटगर्वी निवासी शारिक और तनवीर को सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
1 of 6
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला
संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल उपद्रवियों की तलाश में सोमवार को एसपी के नेतृत्व में फोर्स ने दीपासराय में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के पास के 13 घरों की तलाशी ली। 

पुलिस को दो घरों से दो तमंचे, दो कारतूस और एक घर से स्मैक के 93 पैकेट बरामद हुए। सोमवार की शाम करीब चार बजे एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई पुलिस, पीएसी, आरआरएफ और आरएएफ के साथ दीपासराय में पहुंचे। 

फोर्स ने सांसद के घर के पास के 13 घरों की तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस को मुल्ला अरशद के घर से स्मैक के 93 पैकेट मिले। जिसके बाद पुलिस ने मोहल्ले के ही ताजवर और महबर के घर की तलाशी ली। 
विज्ञापन

2 of 6
घरों में जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
ड्रोन कैमरे से क्षेत्र की निगरानी
ताजवर के घर से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा और महबर के घर से 315 बोर का एक तमंचा और दो खोखे बरामद किए। पुलिस महबर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। कार्रवाई के दौरान एसपी ने ड्रोन कैमरे से क्षेत्र की निगरानी कराई। एसपी ने बताया कि बवाल में दीपासराय के लोग भी शामिल थे। सूचना के बाद 13 घर चिह्नित किए थे। दो घरों से तमंचे और खोखे मिले हैं। कुछ लोग हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
घरों में जांच के दौरान पुलिस ने जब्त किया सामान - फोटो : अमर उजाला
सांसद और विधायक के बेटे भी उपद्रव की एक एफआईआर में हैं आरोपी
शहर में उपद्रव जामा मस्जिद, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में किया गया था। इस मामले में संभल कोतवाली में पांच और नखासा थाने में दो एफआईआर दर्ज की गईं। संभल कोतवाली में दर्ज एक एफआईआर में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल भी आरोपी हैं। पुलिस की सभी सात एफआईआर में 40 नामजद और 2750 अज्ञात आरोपी हैं। इन्हीं आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो एसआईटी लगी हैं।
 

4 of 6
हाफिजों वाली मस्जिद वाली सड़क से भीड़ एकत्र हुई थी - फोटो : अमर उजाला
बवाल में शामिल दो उपद्रवी जेल भेजे, कई संदिग्ध हिरासत में
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल कोटगर्वी निवासी शारिक और तनवीर को सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपियों ने पूछताछ में कई अन्य लोगों की उपद्रव में शामिल होने की जानकारी दी है।
 
विज्ञापन

5 of 6
संभल में पथराव और आगजनी के बाद के हालात - फोटो : अमर उजाला
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह 24 नवंबर की सुबह जामा मस्जिद सर्वे के दौरान किए गए उपद्रव में शामिल थे और पथराव भी किया था। इसके अलावा आरोपियों ने यह भी बताया है कि उनके साथ उपद्रव में कौन-कौन शामिल था। जो नाम और पहचान बताई गई है। उसकी पुष्टि के लिए टीमें लगी हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि फोटो और वीडियो के आधार पर जो चिह्नित किए जा रहे हैं, उनको गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उपद्रवियों ने वाहनों को किया आग के हवाले - फोटो : अमर उजाला
बवाल के सभी वीडियो को खंगाला जा रहा है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच रही है। बताया कि अभी तक 400 चेहरे उपद्रव करते हुए सामने आ चुके हैं। जिनमें से 83 नाम की भी जानकारी हो गई है। इसमें 41 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर कई संदिग्ध संभल कोतवाली और नखासा थाना पुलिस की हिरासत में हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस हिरासत में होने की बात से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें