फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal Shiv Mandir: एक ने बना लिया था कमरा... दूसरे ने लगाया था दरवाजा; मंदिर से अब हटाया गया अतिक्रमण

Mon, 16 Dec 2024 12:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के शिव मंदिर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। इस मंदिर पर दूसरे समुदाय के लोगों ने कब्जा किया था। एक व्यक्ति ने कमरा बना लिया था। दूसरे ने दरवाजा लगा लिया था। कई मकानों के छज्जे भी मंदिर परिसर में थे। पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
1 of 8
Sambhal Shiv Mandir - फोटो : अमर उजाला
संभल के खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर भले सुरक्षित रहा, लेकिन दूसरे समुदाय के कई लोगों ने मंदिर के परिसर में कब्जा कर लिया था। एक व्यक्ति ने मंदिर परिसर में बैठक बना ली थी। दूसरे व्यक्ति ने दरवाजा खोल दिया था। इसी तरह कई मकानों के छज्जे भी मंदिर परिसर में निकाल लिए गए थे। तालाबंद मंदिर पूरी तरह अतिक्रमण से घिरा था।
विज्ञापन

2 of 8
संभल मंदिर में पूजा करते लोग - फोटो : संवाद
रविवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की निगरानी में पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाया है। जो बैठक बना ली थी उसको तोड़ दिया है और दरवाजा बंद कर दिया है। इसी तरह जो छज्जे निकाले गए थे उन्हें भी तोड़ा गया है। मंदिर के आसपास हुए अतिक्रमण को भी हटाया गया है। पुरानी बाउंड्री जो जर्जर हो गई थी उसको भी तोड़ा गया है।

 
विज्ञापन

3 of 8
संभल मंदिर में पूजा करते लोग - फोटो : संवाद
नए तरीके से बाउंड्री बनाई जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था भी बन सके। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे परिसर में लगाए गए हैं। डीएम ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी बैठाए गए हैं। सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कराई जाएगी।
 

4 of 8
संभल में बंद मंदिर खोला गया - फोटो : संवाद
मंदिर पर ताला लगते ही होने लगे कब्जे
प्राचीन शिव मंदिर पर ताला लगा तो कब्जा करने वालों के हौसले बुलंद होते चले गए, इसलिए किसी ने छज्जा निकाल लिया तो किसी ने दरवाजा बना दिया। समय के साथ यह कब्जा और ज्यादा बढ़ सकता था। यह कब्जा शहर में अशांति का भी कारण बन सकता था। समय रहते पुलिस प्रशासन की ओर से यह पहल कर सभी विवादों को विराम दिया गया है। हिंदू समाज के लोग प्रशासन की इस पहल की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
संभल मंदिर में पूजा करते लोग - फोटो : संवाद
जामा मस्जिद के नजदीक बने कुएं को भी खोला जाएगा, वर्षों पहले पाट दिया गया था
जामा मस्जिद पुरातत्व विभाग के संरक्षण में है। इस ऐतिहासिक इमारत में कुएं भी बने हैं। इसमें एक कुएं को खोलने की तैयारी है। इसके लिए पालिका पहल करेगी। जिसके बाद मुक्त किया जा सकेगा। बताया जाता है कि इस कुएं को वर्षों पहले पाट दिया गया था। अब इसको खोलने की प्रक्रिया प्रशासन द्वारा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

6 of 8
संभल में बंद मंदिर खोला गया - फोटो : संवाद
इसी तरह जामा मस्जिद के नजदीक स्थित कब्रिस्तान में भी कुआं होने की चर्चा है, जहां की सफाई कराई जाएगी। उसमें भी यदि कुआं होगा तो उसको भी संवारने के लिए पहल की जाएगी। पालिका के ईओ का कहना है कि पालिका क्षेत्र में जितने भी कुएं हैं सभी को खोला जाएगा। 

 
विज्ञापन

7 of 8
संभल में बंद मंदिर खोला गया - फोटो : संवाद
इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। मालूम हो जामा मस्जिद सर्वे के दौरान ही बवाल हो गया था। इस मस्जिद पर हिंदू पक्ष का दावा है कि हरिहर मंदिर हुआ करता था। जिसको बाबर के शासन काल में तोड़कर मस्जिद का रूप दिया गया। हालांकि, निचली अदालत की प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है।

 
विज्ञापन

8 of 8
संभल में बंद मंदिर और कुएं की खोदाई - फोटो : संवाद
मामला हाईकोर्ट के संज्ञान में लाने के निर्देश हैं। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। सर्वे मस्जिद का पूरा हो चुका है। जिसकी सील बंद लिफाफे में रिपोर्ट अदालत में पेश की जानी है। कोर्ट कमिश्नर द्वारा यह रिपोर्ट दी जानी है जो अभी उन्होंने अदालत में पेश नहीं की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें