संभल के शिव मंदिर में पूजा
- फोटो : संवाद
मंदिर में हुई पूजा-अर्चना
पंडित शशिकांत शुक्ल, अवनीश शास्त्री, आचार्य विनोद शुक्ल और बहजोई के आचार्य ने विधि-विधान से पूजा कराई। पूरे दिन अलग-अलग पुजारियों ने पूजा-अर्चना कराई। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भगवान शिव के परिवार को वस्त्र धारण कराए गए, और हनुमान जी की प्रतिमा को चोला पहनाया गया। इसके साथ ही मंदिर परिसर की सफाई कराई गई और हनुमान जी की प्रतिमा की रंगाई की गई।