रामपुर के निहाल हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस बेहद ही सतर्कता से मामले की जांच कर रही है। अब इस मामले में नामजद गुलफशां और गांव के ही अनीस की भूमिका की जांच में जुट गई है।
रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के गूजर टोला निवासी निहाल की हत्या के मामले में दो लोगों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी बनाई गई उसकी मंगेतर गुलफशां और गांव के ही अनीस की भूमिका की जांच तेज कर दी है। पुलिस इस प्रकरण में बेहद ही सतर्कता से जांच कर रही है। एसपी का कहना है कि अभी तक दोनों की भूमिका इस प्रकरण में नहीं मिली है। विवेचना अभी जारी है।
गंज थाना क्षेत्र के फकीरों वाला फाटक निवासी निहाल की 15 जून को भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव निवासी आशक अली की बेटी गुलफशां से होनी थी। शादी से एक दिन पहले यानि 14 जून को वैवाहिक कार्यक्रम के बीच एक फोन कॉल निहाल के पास आया था,जिसमें फोन करने वाले ने खुद को दुल्हन का चाचा भाई बताते हुए कपड़े का नाप दिलाने के लिए बाजार चलने को कहा था।
विज्ञापन
2 of 12
आरोपी दुल्हन और मृतक निहाल का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद निहाल दो युवकों की बाइक पर बैठकर चला गया था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में पहले एक आरोपी को पकड़ते हुए उसकी निशानदेही पर निहाल का शव अजीमगर से बरामद कर लिया। निहाल का शव मिलने के बाद उसके परिजन सदमे में आ गए।
दुल्हन गुलफशां पर हत्या की साजिश रचने का आरोप
निहाल के भाई नायब की ओर से गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें निहाल की होने वाली दुल्हन गुलफशां पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि गुलफशां के इशारे पर उसके प्रेमी सद्दाम ने अपने दो साथियों साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
4 of 12
आरोपी दुल्हन और उसका प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुलफशां समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला
पुलिस ने गुलफशां समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और फिर मामले की विवेचना शुरू कर दी। इस प्रकरण में पुलिस अब तक घटना के मुख्य आरोपी सद्दाम और उसके साथी फरमान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब इस मामले में नामजद गुलफशां और गांव के ही अनीस की भूमिका की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
5 of 12
Rampur Murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने गुलफशां और सद्दाम की कॉल डिटेल को खंगालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा गुलफशां के परिजनों के साथ ही निहाल की भी कॉल डिटेल पर काम कर रही है। फिलहाल पुलिस को अभी तक इन दोनों आरोपियों के खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिल पाए हैं।
एसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि इस पूरे प्रकरण की विवेचना जारी है। गुलफशां और अनीस की भूमिका की जांच हो रही है। जांच में जो भी सुबूत हाथ आएंगे उसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
7 of 12
Rampur Murder case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीडीआर के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले
निहाल की हत्या के मामले में पुलिस जहां सीडीआर की जांच कर रही है। वहीं सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस के पास जो सीसीटीवी फुटेज आए हैं उसमें केवल दो बाइक सवार ही निहाल को ले जाते हुए दिख रहे हैं। तीसरा कोई नहीं दिख रहा है। इसलिए पुलिस हर एंगल से सुबूत तलाशने में जुटी है। एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी है।
8 of 12
निहाल हत्याकांड में शामिल आरोपी
- फोटो : संवाद
शादी से एक दिन पहले दूल्हे का अपहरण कराकर दुल्हन ने कराई हत्या
रामपुर में शादी से एक दिन पहले खुद को दुल्हन का चचेरा भाई बताकर दूल्हे के घर पहुंचे दो बाइक सवारों ने का उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव अजीमनगर क्षेत्र के रतनपुरा शुमाली गांव के जंगल में फेंक दिया।
9 of 12
निहाल हत्याकांड में शामिल आरोपी
- फोटो : संवाद
परिजनों ने इस मामले में होने वाली दुल्हन के साथ ही उसके प्रेमी व दो अन्य साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आरोपियों की निशानदेही पर दूल्हे का शव बरामद कर लिया था।
10 of 12
निहाल हत्याकांड में शामिल आरोपी
- फोटो : संवाद
गुलफशां से तय हुई थी निहाल की शादी
हत्या का यह मामला गंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र के मोहल्ला गूजर टोला स्थित फकीरों वाला फाटक निवासी निहाल (25) का विवाह भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव निवासी गुलफशां से तय हुआ था।
11 of 12
निहाल हत्याकांड में शामिल आरोपी
- फोटो : संवाद
कपड़ों का नाप दिलाने के बहाने बुलाया
निहाल के भाई नायब शाह के मुताबिक, निहाल की रविवार को धनुपुरा बरात जानी थी, लेकिन 14 जून को दोपहर में वैवाहिक कार्यक्रमों के बीच निहाल के पास एक युवक का फोन आया, जिसमें उसने खुद को उसका चचेरा साला बताते हुए नए कपड़ों का साइज दिलाने की बात कहकर उसे घर से बाहर बुला लिया।
नायब के अनुसार, निहाल को दो युवक बाइक पर बैठाकर ले गए। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। निहाल के परिजनों ने होने वाली दुल्हन व उसके एक प्रेमी के अलावा दो अन्य साथियों पर अपहरण और उसकी हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।