फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में दूल्हे का कत्ल: गुलफशां की कॉल डिटेल से खुलेंगे बड़े राज, प्रेमी सद्दाम पर ये खुलासा कर चुकी है दुल्हन

Wed, 18 Jun 2025 01:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर में शादी से एक दिन पहले दूल्हे की हत्या के मामले में पुलिस उसकी होने वाली दुल्हन गुलफशां की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है। निहाल की हत्या की साजिश रचने के आरोप में घिरी गुलफशां के घर भी मातम छाया है। गुलफशां ने जहां एक ओर अपने ऊपर लगे आरोपों को नकार दिया। 
विज्ञापन
1 of 14
Rampur groom Murder - फोटो : अमर उजाला
रामपुर में निहाल की हत्या के मामले में साजिश रचने की आरोपी मंगेतर गुलफशां की भूमिका की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने उसके बयान भी दर्ज किए हैं। साथ ही इसके लिए सुबूत भी जुटाने में लगी है। पुलिस गुलफशां की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

गंज थाना क्षेत्र के गूजर टोला निवासी निहाल की शादी से एक दिन पहले अगवाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद निहाल के परिजनों ने गुलफशां पर निहाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुलफशां समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। निहाल के परिजनों का कहना है कि गुलफशां के प्रेम संबंध सद्दाम के साथ थे। सद्दाम ने प्रेम प्रसंग में आड़े आने पर ही हत्या की है।
विज्ञापन

2 of 14
आरोपी दुल्हन और मृतक निहाल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी के साथ ही उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दो अन्य आरोपियों को लेकर जांच भी कर रही है। खासतौर से गुलफशां के बयान की भी जांच कर रही है, जिसमें उसने सद्दाम पर परिवार को धमकाने और शादी न होने देने की बात कही है। 
विज्ञापन

3 of 14
आरोपी दुल्हन और उसका प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निहाल के परिजनों के आरोपों की बारीकी से जांच
पुलिस इसको लेकर हर एंगल में जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि निहाल के परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं उन आरोपों की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के बाद साफ होगा कि इस हत्याकांड में गुलफशां का हाथ है या फिर नहीं।
 

4 of 14
rampur murder - फोटो : अमर उजाला
गुलफशां के पिता बोले, इंसाफ होना चाहिए, दोषी को कड़ी सजा हो
निहाल की हत्या की साजिश रचने के आरोप में घिरी गुलफशां के घर भी मातम छाया है। गुलफशां ने जहां एक ओर अपने ऊपर लगे आरोपों को नकार दिया, वहीं दूसरी ओर गुलफशां के पिता आशक अली का कहना है कि वह बहुत गरीब हैं। उनके नौ बच्चे हैं। उधार लेकर बेटी की शादी कर रहे थे। 

 
विज्ञापन

5 of 14
आरोपी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि हत्यारोपी सद्दाम अक्सर उनकी बेटी को शादी न करने के लिए धमकी देता था। परिवार तक को खत्म करने की धमकी दी थी। सद्दाम का उसकी बेटी से कोई संबंध नहीं था। वह निहाल के परिवार के लोगों का दर्द समझ सकते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 14
Rampur groom Murder - फोटो : अमर उजाला
इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। जांच में वह पूरे सहयोग के लिए तैयार हैं। हमें भी इंसाफ चाहिए, जो निहाल की हत्या का दोषी है, उसे सजा ए मौत होना चाहिए। उनकी बेटी का इस केस से कोई लेना देना नहीं है।

 
विज्ञापन

7 of 14
निहाल की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
निहाल के परिजन बोले: हमें इंसाफ चाहिए, आरोपियों को फांसी दो
गूजर टोला स्थित फकीरो वाली मसजिद निवासी निहाल की हत्या उसकी शादी से महज एक दिन पहले कर दी गई। परिवार के लोग सदमे में हैं। परिजन के अरमानों पर पानी फिर गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में सोमवार की देर रात सुपुर्द ए खाक कर दिया।

8 of 14
निहाल की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
निहाल के भाई नायब का कहना है कि हमें कुछ नहीं चाहिए। हमें बस इंसाफ चाहिए। आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। हमने उनका क्या बिगाड़ा था जो हमें इतनी बढ़ी सजा मिली है। उन्होंने मामले में हत्या की साजिश रचने वाली गुलफशां की भी गिरफ्तारी की मांग की।

 

9 of 14
निहाल की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
शादी से एक दिन पहले दूल्हे का अपहरण कराकर दुल्हन ने कराई हत्या
रामपुर में शादी से एक दिन पहले खुद को दुल्हन का चचेरा भाई बताकर दूल्हे के घर पहुंचे दो बाइक सवारों ने का उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव अजीमनगर क्षेत्र के रतनपुरा शुमाली गांव के जंगल में फेंक दिया। 

10 of 14
निहाल की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
परिजनों ने इस मामले में होने वाली दुल्हन के साथ ही उसके प्रेमी व दो अन्य साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आरोपियों की निशानदेही पर दूल्हे का शव बरामद कर लिया। 

 

11 of 14
निहाल हत्याकांड में शामिल आरोपी - फोटो : संवाद
गुलफशां से तय हुई थी निहाल की शादी
हत्या का यह मामला गंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र के मोहल्ला गूजर टोला स्थित फकीरों वाला फाटक निवासी निहाल (25) का विवाह भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव निवासी गुलफशां से तय हुआ था। 

 

12 of 14
निहाल हत्याकांड में शामिल आरोपी - फोटो : संवाद
कपड़ों का नाप दिलाने के बहाने बुलाया
निहाल के भाई नायब शाह के मुताबिक, निहाल की रविवार को धनुपुरा बरात जानी थी, लेकिन 14 जून को दोपहर में वैवाहिक कार्यक्रमों के बीच निहाल के पास एक युवक का फोन आया, जिसमें उसने खुद को उसका चचेरा साला बताते हुए नए कपड़ों का साइज दिलाने की बात कहकर उसे घर से बाहर बुला लिया। 
 

13 of 14
निहाल हत्याकांड में शामिल आरोपी - फोटो : संवाद
नायब के अनुसार, निहाल को दो युवक बाइक पर बैठाकर ले गए। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। निहाल के परिजनों ने होने वाली दुल्हन व उसके एक प्रेमी के अलावा दो अन्य साथियों पर अपहरण और उसकी हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन

14 of 14
आरोपी दुल्हन और मृतक निहाल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में निहाल के भाई नायब की ओर से गंज थाने में धनुपुरा निवासी गुलफशां, इसी गांव के सद्दाम, फरमान और अनीस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। नायब का आरोप है कि गुलफशां ने अपने प्रेमी सद्दाम के साथ मिलकर उनके भाई की हत्या कराई है।


यह भी पढ़ें: UP: शादी के लिए बनवाई थी ये खास ड्रेस, कफन में घर पहुंचा शव; निकाह से पहले ही दुल्हन ने कराया दूल्हे का कत्ल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें