यूपी के रामपुर में महिला सिपाही और बेटे की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपी दान सिंह की कुंडली खंगाल रही है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दी है। मामला सामने आने के बाद परिवार के लोग भी सकते में हैं।
यूपी के रामपुर में महिला सिपाही और उसके मासूम बेटे की मौत की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पति दान सिंह की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। पूर्व पत्नी की सड़क हादसे में मौत हुई थी या उसकी भी हत्या की गई थी। इस मामले की जांच भी पुलिस ने शुरू कर दी है। उधर तीन टीमें फरार दो आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।
25 फरवरी को मिलक के ग्राम बेहटरा निवासी दान सिंह अपनी पत्नी लता सिंह, दो साल के बेटे लड्डू और मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमापुर निवासी अपने रिश्तेदार रवि कुमार के साथ नैनीताल घूमने गए थे। लता सिंह श्रावस्ती में सिपाही के पद पर तैनात थी।
विज्ञापन
2 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी नई कार आने की खुशी में घूमने गए थे। 25 फरवरी की रात में काशीपुर गांव के पास चलती कार में आग लग गई थी, जिसमें जलकर लता सिंह और उसके बेटे लड्डू की मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस इसे हादसा मानकर चल रही थी।
विज्ञापन
3 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया। हत्या में पति दान सिंह और उसके दोस्त शामिल थे। मंगलवार को शहर में यह चर्चा का विषय बना रहा। मासूम को जिंदा जलाने और पत्नी को जलाने के बाद हथौड़े से मारकर हत्या की बात सामने आने के बाद मिलक क्षेत्र में भी लोग तरह-तरह की बातें करते रहे।
4 of 12
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
उधर, मामला सामने आने के बाद परिवार के लोग भी सकते में हैं। एसपी अनुराग सिंह ने बताया कि दान सिंह की पहली पत्नी की मौत भी सड़क हादसे में हुई थी। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। तथ्य जुटाए जा रहे हैं। उधर, आरोपी रवि और प्रदीप के फोन स्वीच ऑफ करके फरार हैं। तीन टीमें आरोपी के धरपकड़ में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
5 of 12
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
पति ने साथियों के साथ मिलकर की थी महिला सिपाही और बेटे की हत्या
यूपी के रामपुर जिले में महिला सिपाही और उसके मासूम बेटे की मौत हादसे में नहीं हुई थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी। कार में ही सवार महिला सिपाही के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे मार डाला था। आरोपी ने पत्नी को मारने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली थी। उसने नैनीताल से आते समय बाजपुर में ही पत्नी और बेटे को कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी थीं। इसके बाद काशीपुर रोड पर कार में एक डंपर से हल्की टक्कर लगाई और दो दोस्तों से पेट्रोल मंगवाकर कार में आग लगा दी थी।
विज्ञापन
6 of 12
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
गंज कोतवाली इलाके में काशीपुर गांव के पास 25 फरवरी की रात हुई इस घटना में खुलासे के बाद हर कोई हैरान है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए महिला सिपाही के पति और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो साथी भागे हुए हैं। पुलिस का दावा है कि हत्या के पीछे पत्नी की मौत के बाद मिलने वाली डेढ़ करोड़ रुपये की सरकारी मदद को हड़पना था।
विज्ञापन
7 of 12
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
आरोपी और लता ने की थी लव मैरिज
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सीतापुर निवासी लता ने वर्ष 2021 में मिलक के ग्राम बेहटरा निवासी दान सिंह के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद से लता सीतापुर में रहने के लिए दान सिंह पर दबाव डाल रही थी। जिस पर उसने लता और बेटे लड्डू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने अपने इस प्लान में रवि के अलावा नूरहसन, प्रदीप कुमार और अब्दुल करीम को शामिल किया।
8 of 12
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
कोल्डड्रिंक में मिला दी नींद की गोलियां
फिर प्लान के तहत दान सिंह अपनी पत्नी लता और बेटे लड्डू को लेकर नैनीताल गया। साथ में रवि भी था। वापस आते समय बाजपुर के पास दान सिंह ने कार रोकी और दो कोल्डड्रिंक लीं। दोनों में उसने नींद की गोलियां मिला दीं फिर लता और लड्डू को दे दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए।
9 of 12
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
इसके बाद दान सिंह ने जिस तरफ लता बैठी थी, वह साइड डंपर से अपनी कार टकरा दी, ताकि हादसा लगे। इसके बाद दान सिंह ने अपने साथी प्रदीप और सलमान को पेट्रोल लेकर बुलाया। दोनों ने कार पर पेट्रोल छिड़का और लाइटर से आग लगा दी।
10 of 12
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
कार में जल गया मासूम
इसके बाद दान सिंह व रवि कार से कूद गए। कुछ देर में ही कार जलने लगी। आग लगने के कारण लता होश में आ गई और कार से बाहर निकली तो बाहर एक पानी भरे गड्ढे में गिर गई। वहां भी दान सिंह ने उसका मुंह पानी में डुबाने की कोशिश की। इस दौरान लड्डू कार के अंदर ही जल गया।
11 of 12
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
ग्रामीणों के आने और प्लान फेल होता देख दान सिंह ने फिर पैंतरा बदला, उसने एंबुलेंस से लता को ले जाने की बजाय दूसरी कार में बैठाकर वह संजीवनी अस्पताल की ओर चल दिया। रास्ते में कार में रखी हथौड़ी से दो वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
पहली पत्नी की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत
एसपी ने बताया कि दान सिंह की लता के साथ दूसरी शादी थी। इससे पहले उसकी शादी शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पसतौर निवासी रजनी के साथ हुई थी। वर्ष 2015 में ग्राम रौरा कला में हुए सड़क हादसे में रजनी की मौत हो गई थी।