फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला सिपाही के सिर में चोट, पति ने कई बार बदले बयान; मां-बेटे की मौत मामले में जरा सी चूक ने पलट दी कहानी

Tue, 07 Apr 2026 01:22 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

यूपी के रामपुर जिले में महिला सिपाही और उसके मासूम बेटे की मौत हादसे में नहीं हुई थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी। कार में ही सवार महिला सिपाही के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे मार डाला था। आरोपी ने पत्नी को मारने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन
1 of 12
रामपुर में महिला सिपाही और बेटे की हत्या में शामिल आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
रामपुर के मिलक निवासी दान सिंह ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी महिला सिपाही लता और अपने बेटे लड्डू की हत्या की, इसका राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला। एसपी सोमेंद्र मीणा के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर पर चोट आया था। रिपोर्ट में चेहरे और गले की हल्की खाल जलना भी था। चोट बीच सिर में लगी थी।

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद कार आगे कहीं से डैमेज नहीं थी। दुर्घटना के समय डैश बोर्ड में अगर लता का सिर टकराता तो माथे या चेहरे पर भी चोट होती। सिर के बीच में चोट आने पर जांच शुरू की। इसके बाद सीडीआर रिपोर्ट निकाली। सीडीआर में दान सिंह और उसके साथियों की कॉल और काशीपुर रोड की लोकेशन मिली। इन चीजों से पुलिस जांच आगे बढ़ाते हुए शातिरों तक पहुंच गई।
विज्ञापन

2 of 12
कांस्टेबल मां और बेटे की माैत(फाइल) - फोटो : संवाद
इसके बाद जब दान सिंह से पूछताछ की तो उसके बयान विरोधाभासी मिले। पुलिस ने सीडीआर में आए नंबर में से एक-एक कर जब सबसे पूछताछ की तो मामला सामने खुलकर आ गया।
विज्ञापन

3 of 12
कांस्टेबल मां और बेटे की माैत(फाइल) - फोटो : संवाद
पत्नी की धमकी और शक बना हत्या का कारण
पुलिस ने जब हत्या के कारणों की जांच की और सिपाही लता के पति दान सिंह से पूछताछ कि तो उसने बताया कि उसकी पत्नी बार-बार उसे सीतापुर में मकान बनाकर रहने का दबाव बना रही थी। उसने सीतापुर में जमीन भी देख ली थी। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि दान सिंह को अपनी पत्नी पर शक था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग दूसरे सिपाही से है। इस बात को लेकर उनके बीच लड़ाई भी होती थी।

4 of 12
कांस्टेबल मां और बेटे की माैत(फाइल) - फोटो : संवाद
एंबुलेंस में नहीं ले जाने से गहराया पुलिस का शक
कार में आग लगने की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची। उससे पहले ही दान सिंह पत्नी को अपने साथ दूसरी कार में ले गया। उसे वह जिला अस्पताल नहीं लाया। करीब आधा घंटे तक घायल पत्नी के साथ दूसरी कार में घूमता रहा। पुलिस का इससे शक और गहराया। कार के अंदर ही पत्नी के सिर पर हथौड़ा मारा था। उसका मुंह भी दबाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

5 of 12
कार में लगी आग के बाद झुलसा व्यक्ति (फाइल) - फोटो : संवाद
पहले डंपर से तेज टक्कर कराके मारने की थी साजिश
दान सिंह पत्नी को मारने का प्लान लंबे समय से बना रहा था। उसने साथी नूर हसन के साथ पत्नी की हत्या कराने की प्लानिंग की थी। वह पत्नी को डंपर से एक्सीडेंट कराकर मरवाना चाहता था लेकिन नूर हसन ने ऐसा करने से मना कर दिया। इस कारण दान सिंह ने अपनी दूसरी साजिश पर काम किया।
विज्ञापन

6 of 12
गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
यह था पूरा मामला
गंज कोतवाली इलाके में काशीपुर गांव के पास 25 फरवरी की रात यह घटना हुई थी। एसपी के मुताबिक, किराये पर टैक्सी चलवाने वाला दान सिंह अपनी पत्नी लता सिंह, दो साल के बेटे लड्डू और मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमापुर निवासी अपने रिश्तेदार रवि कुमार के साथ नैनीताल घूमने गया था। दान सिंह ने नैनीताल की ट्रिप के पीछे घर में नई कार आने की खुशी बताई थी। वहां से लौटते समय काशीपुर गांव के पास गुजरते डंपर द्वारा कार में साइड से टक्कर मार देने और उससे आग लग जाने के कारण पत्नी व बेटे की मौत की बात कही थी।
विज्ञापन

7 of 12
कांस्टेबल मां और बेटे की माैत(फाइल) - फोटो : संवाद
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बदली दिशा
रास्ते के कैमरों की फुटेज, फोन कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिले संकेतों के आधार पर पुलिस ने जांच की दिशा बदली तो दान सिंह की अपनों के कत्ल की साजिश का खुलासा हो गया। एसपी ने बताया कि पति दान सिंह उसके साथी टांडा थाना क्षेत्र के सोनकपुर निवासी नूर हसन और पटवाई थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। दान सिंह के रिश्तेदार जमापुर निवासी रवि और पनवड़िया निवासी प्रदीप की तलाश जारी है।

8 of 12
सिपाही मां-बेटे की माैत की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
आरोपी और लता ने की थी लव मैरिज
पुलिस का दावा है कि हत्या के पीछे पत्नी की मौत के बाद मिलने वाली डेढ़ करोड़ रुपये की सरकारी मदद को हड़पना था। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सीतापुर निवासी लता ने वर्ष 2021 में मिलक के ग्राम बेहटरा निवासी दान सिंह के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद से लता सीतापुर में रहने के लिए दान सिंह पर दबाव डाल रही थी। जिस पर उसने लता और बेटे लड्डू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने अपने इस प्लान में रवि के अलावा नूरहसन, प्रदीप कुमार और अब्दुल करीम को शामिल किया। 

9 of 12
गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
फिर प्लान के तहत दान सिंह अपनी पत्नी लता और बेटे लड्डू को लेकर नैनीताल गया। साथ में रवि भी था। वापस आते समय बाजपुर के पास दान सिंह ने कार रोकी और दो कोल्डड्रिंक लीं। दोनों में उसने नींद की गोलियां मिला दीं फिर लता और लड्डू को दे दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद दान सिंह ने जिस तरफ लता बैठी थी, वह साइड डंपर से अपनी कार टकरा दी, ताकि हादसा लगे। इसके बाद दान सिंह ने अपने साथी प्रदीप और सलमान को पेट्रोल लेकर बुलाया। दोनों ने कार पर पेट्रोल छिड़का और लाइटर से आग लगा दी।

10 of 12
महिला सिपाही और मासूम की जान गई (फाइल) - फोटो : संवाद
कार में जल गया मासूम
इसके बाद दान सिंह व रवि कार से कूद गए। कुछ देर में ही कार जलने लगी। आग लगने के कारण लता होश में आ गई और कार से बाहर निकली तो बाहर एक पानी भरे गड्ढे में गिर गई। वहां भी दान सिंह ने उसका मुंह पानी में डुबाने की कोशिश की। इस दौरान लड्डू कार के अंदर ही जल गया।

11 of 12
रामपुर पुलिस जांच करती हुई - फोटो : संवाद
ग्रामीणों के आने और प्लान फेल होता देख दान सिंह ने फिर पैंतरा बदला, उसने एंबुलेंस से लता को ले जाने की बजाय दूसरी कार में बैठाकर वह संजीवनी अस्पताल की ओर चल दिया। रास्ते में कार में रखी हथौड़ी से दो वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

12 of 12
रामपुर में महिला सिपाही की हत्या में पति समेत तीन गिरफ्तार - फोटो : संवाद
पहली पत्नी की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत
एसपी ने बताया कि दान सिंह की लता के साथ दूसरी शादी थी। इससे पहले उसकी शादी शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पसतौर निवासी रजनी के साथ हुई थी। वर्ष 2015 में ग्राम रौरा कला में हुए सड़क हादसे में रजनी की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें