फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सोना तस्करी की पुलिस को जानकारी नहीं.. रामपुर के टांडा कोतवाली पर उठने लगे सवाल, अब डीआईजी ने बैठा दी जांच

Thu, 29 May 2025 12:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रामपुर के टांडा कस्बे में वर्षों से दुबई से सोने की तस्करी हो रही थी। इसका खुलासा मुरादाबाद में तस्करों के अपहरण और उनके पेट से सोना मिलने पर हुआ। इस खेल में टांडा के फाइनेंसर और सफेदपोश शामिल हैं। पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिस पर डीआईजी मुनिराज ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
1 of 11
मुरादाबाद में सोना तस्करी - फोटो : संवाद
रामपुर जिले के टांडा कस्बे के लोग दुबई से सोने की तस्करी कर रहे हैं। यह तस्करी का खेल एक दो माह नहीं, वर्षों से चल रहा है। मुरादाबाद पुलिस ने इसका खुलासा किया तो टांडा थाने की पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है। पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई या पुलिस जानबूझकर अनजान बनी रही, इसका सच जानने के लिए डीआईजी मुनिराज जी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। रामपुर जिले के टांडा कस्बे और उसके आसपास के गांवों के युवा दुबई, सऊदी अरब में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
मुरादाबाद में सोना तस्करी का खुलासा - फोटो : संवाद

कुछ युवा जाते हैं तो कुछ उधर से आते हैं। टांडा के चावल कारोबारी, कपड़ा व्यापारी, प्रॉपर्टी डीलर समेत अन्य लोगों ने युवाओं के जरिये दुबई से सोने की तस्करी का खेल शुरू कर दिया। इस खेल में कई सफेदपोश पैसा लगाते हैं। पिछले कई साल से टांडा में यह तस्करी चल रही थी, लेकिन टांडा थाने की पुलिस और खुफिया तंत्र को इसकी भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन

3 of 11
मुरादाबाद में सोना तस्करी का खुलासा - फोटो : संवाद
मुरादाबाद में बदमाशों द्वारा तस्करों का अपहरण और फिर पुलिस द्वारा तस्करों को छुड़ाने के बाद उनके पेट से सोना मिलने पर तस्करी के खेल से पर्दा उठा। तस्करों से पूछताछ में यह भी पता चला कि टांडा के नौ फाइनेंसर युवाओं को दुबई भेजकर सोना मंगवाते हैं। यह खेल कई साल से चल रहा है। सोना तस्करी के इस खेल का खुलासा होने के बाद टांडा थाने के प्रभारी को वहां से हटाकर दूसरे थाने में भेज दिया गया।

4 of 11
मुरादाबाद में सोना तस्करी का खुलासा - फोटो : संवाद
हालांकि, अधिकारी इसे रूटीन ट्रांसफर बता रहे हैं, लेकिन अंदरखाने चर्चा है कि ट्रांसफर के पीछे सोना तस्करी में लोकल स्तर पर कार्रवाई नहीं करना ही वजह है। सोना तस्करी के खेल का डीआईजी मुनिराज जी ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। सोना तस्करी में अब तक स्थानीय पुलिस की क्या भूमिका रही है, इसका भी सच सामने लाया जाएगा। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 11
मुरादाबाद पुलिस हिरासत में सोना तस्करी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
फाइनेंसरों की पुलिसकर्मियों से यारी
मूंढापांडे में थाने में सोना तस्करी के मामले में दर्ज मुकदमे में तस्करों के साथ फाइनेंसरों को भी आरोपी बनाया गया है। इनमें कई फाइनेंसर ऐसे हैं, जिनका थाने में आना-जाना लगा रहता है। कई पुलिसकर्मियों के आरोपियों से अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन

6 of 11
टांडा कोतवाली रामपुर - फोटो : संवाद
माैके से भागे बदमाशों को नहीं ढूंढ पाई पुलिस
हाईवे पर दिनदहाड़े कार सवार सोना तस्करों को अगवा करने वाले कई बदमाश मुठभेड़ के दाैरान बचकर भाग निकले थे। सिर्फ दो बदमाश ही पुलिस की हत्थे चढ़े थे। भागे हुए बदमाशों को पुलिस अब तक नहीं दबोच पाई है। पुलिस अफसरों का दावा है कि अन्य बदमाशों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

7 of 11
सोना तस्करी - फोटो : संवाद
23 मई की दोपहर बदमाशों ने दुबई और सऊदी अरब से लौट रहे लोगों को अगवा करने में पांच से छह बदमाश थो। मुठभेड़ में गिरफ्तार दो बदमाशों के अलावा पुलिस किसी अन्य बदमाश की तलाश नहीं कर पाई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही अन्य बदमाशों काे भी दबोच लिया जाएगा।

8 of 11
सोना तस्करी की आरोपियों के घरों में छाई वीरानी - फोटो : संवाद
पेट से निकला अंतिम कैप्सूल, चौथे सोना तस्कर को भी भेजा जेल
दुबई से लाैटे चौथे तस्कर मुत्तलीब के पेट से बुधवार को एक और कैप्सूल निकाला गया। चारों तस्करों के पेट से सोने के कुल 29 कैप्सूल निकले, जिनका वजन एक किलो 100 ग्राम से अधिक है। बुधवार शाम पुलिस ने आरोपी मुत्तलीब को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वहीं सोना तस्करी गिरोह से जुड़े दो अन्य फाइनेंसरों और एक डाॅक्टर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। रामपुर जिले के टांडा निवासी मो. नावेद और जाहिद 23 मई को सऊदी अरब से लौटे थे।

यह भी पढे़ं: पेट से निकाला अंतिम कैप्सूल:  29 गोलियों का वजन एक किलो से अधिक, चौथे तस्कर को जेल... पुलिस रडार में बीस लोग

9 of 11
मुरादाबाद में सोना तस्करी से जुड़े आरोपी - फोटो : संवाद

दिल्ली एयरपोर्ट से उन्हें टांडा निवासी कार चालक जुल्फेकार लेकर घर लाैट रहा था। तभी कार में दुबई से लौट रहे शाने आलम, मुत्तलीब, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार सवार हाे गए थे। मुरादाबाद में हाईवे पर बदमाशों ने सभी का अपहरण कर लिया था, क्योंकि बदमाशों को दुबई से लाैटे लोगों के पेट में सोना होने की पुख्ता सूचना मिली थी। मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर सभी को सकुशल छुड़ा लिया था।

10 of 11
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े आरोपी - फोटो : संवाद
बदमाशों के बताने पर जब पुलिस ने विदेश से लाैटे लोगों की जांच कराई तो दुबई से आए चारों लाेगों के पेट में सोने के कैप्सूल होने की पुष्टि हुई। सोमवार को डाॅक्टरों की टीम ने तस्करों के पेट से 27 कैप्सूल निकाल लिए थे। इसके बाद तीन तस्करों को जेल भेज दिया गया था। आरोपी मुत्तलीब के पेट में दो कैप्सूल बाकी रह गए थे, इसलिए उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मुत्तलीब के पेट से मंगलवार के बाद बुधवार को भी एक कैप्सूल निकला।
विज्ञापन

11 of 11
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े आरोपी - फोटो : संवाद
इस प्रकार चारों तस्करों के पेट से सोने के कुल 29 कैप्सूल निकले। बुधवार को आरोपी मुत्तलीब को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इस मामले में तीन तस्कर और एक फाइनेंसर जाहिद मेंबर को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सोना तस्करी के पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

यह भी पढे़ं:  पेट से सोना निकलने का पूरा खेल: एक किलो पर फाइनेंसर को बचते 15-17 लाख, तस्कर को मिलता बस इतना; ऐसे होती फंडिंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें