फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather UP: मुरादाबाद में रिकाॅर्ड..... 15 साल में मई में सबसे ज्यादा बारिश, मई में अबतक 60 मिमी बरसे बादल

Thu, 29 May 2025 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो नीलम सिंह, अमर उजाला मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद जिले में पिछले 15 वर्षों में इस साल मई में सबसे अधिक 60 मिमी बारिश हुई है। इसके साथ ही औसत तापमान 38 से घटकर 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को भी शहर के कुछ इलाकों में 6 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई तक क्षेत्र में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 7
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : संवाद

मुरादाबाद में 15 सालों में इस बार मई में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार इस साल मई में अब तक 60 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो 15 सालों में सबसे ज्यादा है। मई में हुई रिकाॅर्ड बारिश के कारण इस बार मई के औसत तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

2 of 7
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : संवाद
बुधवार को भी दिन में छह मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि, बुधवार को शहर के कुछ इलाकों में ही बारिश हुई। कुछ इलाकों में बादल घुमड़कर चले गए और लोग बारिश का इंतजार करते रहे। आने वाले दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : संवाद
बुधवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। सुबह से बादल छाने लगे थे। दोपहर होते-होते बारिश शुरू हो गई। हालांकि, यह बारिश आधे शहर में ही हुई। दिल्ली रोड पर तेज बारिश हुई, जबकि रामगंगा विहार के क्षेत्र में बारिश का इंतजार होता रहा। बीच शहर में भी हल्की बारिश ही हुई।

यह भी पढ़ें:  पेट से निकाला अंतिम कैप्सूल:  29 गोलियों का वजन एक किलो से अधिक, चौथे तस्कर को जेल... पुलिस रडार में बीस लोग

4 of 7
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : संवाद
इसके बाद गर्म हवा से तो राहत मिली, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम को वातावरण में नमी 72 फीसदी रही।
विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : संवाद
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मई माह में लगातार बारिश होने की वजह से माह के औसत तापमान में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन

6 of 7
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : संवाद
मई माह का औसत तापमान 38 डिग्री सेल्सियस है। इस बार औसत तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 31 मई तक मुरादाबाद के आसपास के क्षेत्रों में ऐसा ही मौसम रहेगा। कभी आंशिक रूप से बादल छाएंगे तो कभी धूप निकलने की वजह से उमस भरी गर्मी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : संवाद
वर्ष बारिश (मिमी में)
2011 36.7
2012 39.0
2013 38.9
2014 37.3
2015 38.3
2016 35.3
2017 37.7
2018 37.0
2019 37.0
2020 35.2
2021 37.0
2022 35.7
2023 33.8
2024 38.5
2025 60.0

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें