मुरादाबाद में जलभराव के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
बाढ़ से मूढ़ापांडे के एक दर्जन गांवों का शहर से संपर्क टूटा
रामगंगा में बढ़ रहे पानी से मूंढापांडे क्षेत्र के एक दर्जन गांवों का मुरादाबाद से संपर्क भंग हो गया है। बीकनपुर पुल के एप्रोच रोड कट गए हैं। सड़कों पर पानी बढ़ने से कुंदरकी, मूंढापांडे, दलपतपुर मार्ग के माध्यम से मुरादाबाद शहर मेंं आना-जाना बंद हो गया है। गोविंदपुर कला, मिलक विकनपुर, गतौरा, मोहम्मदपुर, दौलतपुर अजमतपुर, रसूलपुर नगली, लालाटीकर, रोंडा, घोंडा, चतरपुर नकटाखेड़ा आदि गांव चारों ओर से बाढ़ के पानी ने घिर गए हैं।