मुरादाबाद में दहशरा मेला
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद प्रभु श्रीराम रावण की नाभि पर बाण मारकर अमृत सुखा देते हैं और उसका वध कर देते हैं। रावण दहन का कार्यक्रम महाराजा हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के मैदान पर किया गया। बड़ी संख्या में शहरवासियों ने आतिशबाजी का आनंद लिया। मुख्य अतिथि मेयर विनोद अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल का स्वागत समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद सक्सेना ने किया। इस दौरान श्याम कृष्ण रस्तोगी, मुकुल बंसल, शरद अग्रवाल, रामकुमार गुप्ता, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।