फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायल हत्याकांड: मारने के बाद शव के किए 3 टुकड़े, फिर फार्म हाउस के पास गड्ढे में दबाया, ऐसे खुला राज

Wed, 28 Nov 2018 06:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एक नवंबर से लापता युवती पायल की हत्या कर उसके शव के तीन टुकड़े किए और उनको फार्म हाउस के पास गड्ढे में दबा दिया गया। पुलिस ने लाश के सड़े गले तीन टुकड़े बरामद करने के बाद पूरी घटना का खुलासा किया कि युवती की हत्या उसके पूर्व मंगेतर जहांगीर ने शादी की जिद करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। जहांगीर और उसके साथियों पर दर्ज अपहरण के मामले को हत्या के आरोप में तरमीम कर दिया गया है।  गंज थाना क्षेत्र से  हमाम वाली  गली निवासी युवती जैनब उर्फ पायल (22) एक नवंबर से लापता थी। 
विज्ञापन

2 of 6
मृतक पायल - फोटो : अमर उजाला
उसके भाई राहिल ने गंज थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राहिल ने आरोप लगाया था कि पायल का रिश्ता मोहल्ला कुंडा निवासी जहांगीर के साथ तय हुआ था, लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया था। एक नवंबर को पायल सहेली के यहां जाने की बात कहकर घर से गई थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी थी। राहिल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में जहांगीर और इमरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने इमरोज को गिरफ्तार कर जेल भी दिया था, जबकि जहांगीर ने एक अन्य पुराने मामले में अदालत में आत्मसमर्पण किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इधर, पुलिस ने पायल के अपहरण के मामले में तफ्तीश करते हुए कई लोगों का नाम खोला। 
विज्ञापन

3 of 6
पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों की भीड़
पुलिस ने जहांगीर को शनिवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पायल की हत्या कर शव को जमीन में दबा देने की बात कही। पुलिस ने कोसी पुल के पास जंगल से पायल के शव के तीन टुकड़े बरामद किए। टुकड़ों में मिला शव काफी सड़ गल गया था। तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया और उसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। साथ डीएनए टेस्ट की भी कार्रवाई की गई। जिससे पुष्टि हो सके कि शव पायल का ही है। एसपी शिव हरि मीना ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।  
                 

4 of 6
मौके पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम बाद में, पहले आरोपियों के नाम बढ़ाओ                  
रामपुर। पायल के शव के तीन टुकड़े पुलिस ने कब्जे में लेकर एक बोरे में भरवा दिए थे। उसके बाद उनको पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। मंगलवार सुबह को परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए थे। जिसके बाद उन लोगों ने पायल का पोस्टमार्टम कराने से इंकार दिया था। जिसके बाद पुलिस के होश उड़ गए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस ने निसार, ताहिर, दानिश, इमरोज और जहांगीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। लेकिन परिवार के लोग इसमें में जाहिद का नाम बढ़ाने की बात कह रहे थे, लेकिन पुलिस विवेचना के  दौरान नाम खोलने की बात कह रही थी। इसी  को लेकर विवाद हो गया था। बाद में अधिकारियों के आदेश पर जब नाम खोलने का आश्वासन दिया। उसके बाद पोस्टमार्टम हो सका। इस दौरान अस्पताल में काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा था। बवाल की आशंका में पुलिस तैनात रही।            
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वारदात में इस्तेमाल किए कए फावड़ा और कुल्हाड़ी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को गुमराह कर रहा था जहांगीर            
रामपुर। एसपी ने बताया कि रिमांड पर लेने के बाद जहांगीर पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा था। उसने पहले अजमेर के आसपास पायल के शव को दबाने  की बात कही थी। जिसके बाद पुलिस वहां पर पहुंच गई थी। लेकिन पूरे दिन तलाशने के बाद वहां  पर कुछ नहीं मिला। पुलिस लौट आई थी। पुलिस ने बाद में सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी हकीकत बया कर दी। बाद में उसका शव बरामद कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें