बिलारी के रजानगर में गुरुग्राम से मां और चार बच्चों के पांच शव पहुंचने पर पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। देर रात सभी के जनाजे एक साथ उठे और शुमाली कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।जहां परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन रहा।
विज्ञापन
1 of 14
गुरुग्राम से चार बच्चों और उनकी मां का शव बिलारी पहुंचे तो फफक पड़े ग्रामीण
- फोटो : संवाद
बिलारी मोहल्ला रजानगर के लिए रविवार की रात कयामत की रात बनकर आई। जैसे ही गुरुग्राम से एक परिवार के पांच शव पहुंचे तो रजानगर ही नहीं लगभग पूरा शहर उमड़ पड़ा। एक मां और उसकी चार मासूम संतानों के शवों को देखते ही परिजनों की चीखें गूंजने लगीं तो पूरे मोहल्ले के महिला-पुरुषों की रुलाई फूट गई।
किसी के चेहरे पर गम था तो किसी के गुस्सा लेकिन मन में एक ही सवाल कि हेयर सैलून संचालक नाजिम इतना बेरहम कैसे हो गया कि प्रेम संबंधों में अपने पहले पति को छोड़कर कोर्ट मैरिज करने वाली नाजमा और बच्चों इकरा, शिफा, आयान और खदीजा नूर की जान ले ली।
विज्ञापन
2 of 14
बिलारी में माैजूद गमगीन लोग
- फोटो : संवाद
रात करीब 9.30 बजे पांचों शव शाहबाद रोड स्थित मोहल्ला रजानगर पहुंचे तो जिसने सुना उधर दौड़ पड़ा। चीख-पुकार और चीत्कार के बीच रात करीब 11 बजे पांचों जनाजे साथ उठे तो चीखों की आवाज और तेज हो गई। बिलारी के शुमाली स्थित कब्रिस्तान में पांचों को दफन किया गया। नाजिम के घर से लेकर कब्रिस्तान तक लोगों के सिर ही सिर दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
3 of 14
बच्चों के शव देख महिलाओं की निकली चीख
- फोटो : संवाद
घर से उठतीं महिलाओं की चीखें थमने का नाम नहीं ले रही थीं। देर रात तक जमा भीड़ में शामिल आसपास की महिलाएं व रिश्तेदार बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाने की कोशिशें करते रहे। तमाम शहरियों और विधायक फहीम इरफान ने भी गम में घिरे परिवार का दुख बांटने की कोशिश की लेकिन परिजनों की बहती आंखें सूख नहीं पा रही थीं। नाजिम की वृद्ध मां परवीन और वृद्ध पिता नबावजान रोते-रोते बेसुध हो जा रहे थे।
4 of 14
पांच हत्या की जांच के लिए जाते हुए पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हेयर सैलून चलाते हैं सभी छह भाई
मोहल्ला रजानगर के निवासी नवाबजान का बेटा नाजिम (33) गुरुग्राम के वजीरपुर में किराये के मकान में पत्नी व चार बच्चों के साथ रहता था। गुरुग्राम के एक अन्य गांव में वह हेयर सैलून चलाता था। उसके अन्य पांच भाई भी सैलून चलाते हैं। नाजिम इनमें दूसरे नंबर का है। नाजिम से बड़े भाई आसिम और छोटे भाई सलमान की शादी हो चुकी है। नाजिम के तीन सगे छोटे भाई जीशान, अरमान और रानू अभी अविवाहित हैं। यह तीनों एक साथ वजीरपुर (गुरुग्राम) में किराये के मकान में रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 14
महिला नाजमा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोती-पोते का फोन पर हालचाल लेती रहती थीं बुजुर्ग परवीन
नाजिम के बड़े भाई आसिम के अनुसार उसकी मां परवीन नाजिम की तीनों बेटियों और बेटे से काफी प्यार करती थीं। वह ईद व अन्य मौकों पर फोन करके नाजिम को सपरिवार बिलारी बुलाती थीं। पोते-पोतियों का फोन पर हाल जानती रहती थीं।
विज्ञापन
6 of 14
इसी घर में हुई चार बच्चों और मां की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामा ने बताया कि नशे का आदी है, घर के खर्च में आने लगी थी दिक्कत
नाजिम के सगे मामा पूर्व सभासद सखावत सलमानी ने बताया कि नाजिम वजीरपुर में रहने के दौरान कई वर्ष से नशा करने लगा था। नशा की वजह से उसकी पत्नी नाजमा से अनबन रहने लगी। बड़े भाई ने भी माना कि उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता था। नशे की आदत बढ़ जाने से नाजिम को परिवार का खर्च उठाने में भी समस्या आने लगी थी।
विज्ञापन
7 of 14
पोस्टमार्टम के लिए शवों को लेकर जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
16 साल पहले नाजिम ने दिल्ली में नाजमा से की थी कोर्ट मैरिज
नाजिम के बड़े भाई आसिम ने बताया कि 16 साल पहले जब नाजिम दिल्ली में एक सैलून पर काम करता था तभी उसने नाजमा से मोहब्बत के बाद कोर्ट मैरिज की थी। वह पहले से शादीशुदा थी। नाजिम ने घरवालों को बताए बिना कोर्ट मैरिज की थी। नाजिम अपनी पत्नी नाजमा को लेकर कभी कभार ही रिश्तेदारों की शादी जैसे मौकों पर बिलारी आता था।
8 of 14
पोस्टमार्टम के लिए शवों को लेकर जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर का है परिवार, 25 साल पहले बिलारी में बसे थे
नाजिम की बिलारी के मोहल्ला रजानगर में ननिहाल है। नाजिम के सगे मामा सखावत हुसैन सलमानी नगर पालिका बिलारी के पूर्व सभासद हैं। नाजिम का परिवार मूल रूप से रामपुर जिले के थाना पटवाई अंतर्गत नबावगंज गांव का रहने वाला है। नवाबगंज में कोई काम न मिलने की वजह से नाजिम की मां परवीन अपने पति और बच्चों को लेकर मायके बिलारी आ गई थीं। बेटों ने काफी साल पहले रजानगर में मिलकर प्लॉट खरीद लिया था और अपना पक्का मकान बनाया।
9 of 14
इसी घर में हुई चार बच्चों और मां की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिलारी के युवक ने गुरुग्राम में की पत्नी व चार बच्चों की गला दबाकर हत्या
बिलारी के एक व्यक्ति ने हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार देर शाम अपनी पत्नी और चार बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि उसने हत्या से पहले पत्नी व बच्चों को जहरीला पदार्थ भी दिया था। हत्या के बाद आरोपी ने चाकू से अपना गला व हाथ काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पांच लोगों की हत्या का यह सनसनीखेज मामला गुरुग्राम सेक्टर-10 पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले वजीरपुर गांव का है।
मामला घरेलू कलह का बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतकों के गले पर दबाने के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी नाजिम (35) के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। नाजिम मुरादाबाद के बिलारी का रहने वाला है। वह पत्नी और बच्चों के साथ पिछले छह महीने से वजीरपुर गांव में किराये के मकान में रह रहा था।
10 of 14
इसी घर में हुई चार बच्चों और मां की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नाजिम गढ़ी हरसरू गांव में सैलून चलाता है। मृतकों की पहचान 31 वर्षीय नाजमा (पत्नी), इकरा (13), शिफा (11), आयान (7) व खदीजा नूर (6) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, नाजिम का भाई जीशान खाना खाने के लिए कमरे पर पहुंचा तो भाभी व बच्चों को मृत अवस्था में पाया। सभी के मुंह से झाग निकल रहे थे।
11 of 14
आरोपी युवक अस्पताल में भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जबकि नाजिम लहूलुहान हालत में था। घटना की सूचना मिलने पर रात करीब 9 बजे पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) करण गोयल और एसीपी नवीन शर्मा मौके पर पहुंचे। बाद में एफएसएल, फिंगरप्रिंट व सीन ऑफ क्राइम की टीमें भी वारदात वाली जगह पहुंचीं। पुलिस उपायुक्त गोयल ने बताया कि आरोपी का सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जाएगी।
12 of 14
पोस्टमार्टम के लिए शवों को लेकर जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिलारी से जाकर किराये पर रह रहा था आरोपी नाजिम
मोहम्मद नाजिम मूलरूप से मुरादाबाद के बिलारी का रहने वाला है। करीब छह माह पहले ही गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में किराये पर कमरा लिया था और गढ़ी हरसरू में खुद का सैलून चलाता है। बताया जा रहा है कि ओडिशा की रहने वाली नाजमा की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से बड़ी बेटी इकरा थी। माेहम्मद नाजिम से शादी के बाद नाजमा को दो बेटी शिफा, खदीजा व बेटा आयान हुए।
13 of 14
गुरुग्राम से चार बच्चों और उनकी मां का शव बिलारी पहुंचे तो फफक पड़े ग्रामीण
- फोटो : संवाद
नाजमा अपने चाचा के घर पर दिल्ली-नोएडा सीमा स्थित न्यू अशोक नगर में रहती थी। नाजिम भी वहीं पास ही सैलून में काम करता था। न्यू अशोक विहार में रहने के दौरान ही नाजमा व नाजिम की मुलाकात हुई थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। बताया जा रहा है कि उस समय नाजमा की शादी हो चुकी थी व एक बेटी भी थी। वहीं, नाजिम की शादी नहीं हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया तो नाजमा के परिवार वालों ने विरोध किया।
गुरुग्राम से चार बच्चों और उनकी मां का शव बिलारी पहुंचे तो फफक पड़े ग्रामीण
- फोटो : संवाद
प्रारंभिक तौर की जांच में सामने आया है कि आरोपी के घर में कोई अंदरूनी कलह चल रही थी, जिस कारण उसने यह कदम उठाया है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही मामले में सही जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - नवीन शर्मा, एसीपी (पश्चिम), गुरुग्राम।