फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नाबालिग बहन का कत्ल कर छत पर सो गया भाई, जरा सी चूक से पकड़ा गया 'कातिल' का झूठ; पहले कहता रहा ये बात

Tue, 28 Apr 2026 02:10 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में एक भाई ने नाबालिग बहन को गला रेतकर मार डाला। हत्या करने के बाद आरोपी छत पर जाकर सो गया। पुलिस के सामने कहने लगा कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर उसकी बहन की हत्या कर दी है। कड़ाई से पूछताछ पर आरोपी टूट गया और जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद में नाबालिग बहन की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के कुंदरकी इलाके के ग्राम फरहेदी खुर्द में रविवार की रात बड़े भाई ने अपनी नाबालिग बहन की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी युवक छत पर जाकर सो गया। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे छत से ही पकड़ा है। 

पहले तो वह कहता रहा कि कुछ लोग घर में आए थे और उन्होंने उसकी बहन की हत्या कर दी। लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो जुर्म कबूल कर लिया। बताया जाता है कि वह छेड़छाड़ के मामले में जेल भी जा चुका है। 

परिवार वालों का कहना है कि वह कभी कभी अजीब हरकतें करने लगता था। अचानक आक्रामक हो जाता है। लेकिन यह लोग पुलिस को कोई ऐसा रिकार्ड नहीं दिखा सके जिससे पता चलता कि उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

2 of 9
कुंदरकी में गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम फरहेदी खुर्द निवासी फर्म कर्मी भारत सिंह की मझोला क्षेत्र के मीरापुर में रहने वाली बहन की बेटी की सगाई थी। इस समारोह में भारत सिंह अपनी पत्नी कुसुम और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

3 of 9
हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर पर भारत सिंह का सबसे बड़ा बेटा विक्की और नाबालिग बेटी रीता मौजूद थे। देर रात जब परिजन मीरापुर से वापस अपने गांव फरहेदी खुर्द को लौटे तो मकान में फर्श पर रीता (17) का लहूलुहान शव पड़ा था।

4 of 9
हत्या के बाद माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। उस समय विक्की छत पर सो रहा था। उसके कपड़े खून से सने हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शक के आधार विक्की को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

5 of 9
जान गंवाने वाली रीता और उसका हत्यारोपी भाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले तो वह पुलिस के सामने कहता रहा कि कुछ लोग घर में घुस आए थे और उन्होंने बहन की हत्या कर दी। लेकिन जब पुलिस ने उसकी शर्ट पर लगे खून के निशान के बारे में पूछा तो कहने लगा कि बहन को बचाते समय खून उसके कपड़ों पर लगा है।
विज्ञापन

6 of 9
बेटी की हत्या के बाद गमगीन महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लेकिन जब कड़ाई के साथ पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। घटना की जानकारी होने पर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने मौके से फुट और फिंगर प्रिंट इकट्ठा किए।
विज्ञापन

7 of 9
माैके पर पहुंचे एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने आरोपी के खून से सने कपड़ों को कब्जे में ले लिया। इस मामले में सीओ अशोक कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता भारत सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार हत्यारोपी विक्की से पूछताछ की जा रही है।

8 of 9
जान गंवाने वाली रीता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच भाई बहनों में सबसे छोटी थी रीता
घटना की शिकार रीता अपने पांच भाई बहनों मं सबसे छोटी थी। हत्यारोपी विक्की सबसे बड़ा भाई है, उससे छोटा भाई भोला है। परिवार में पिता भारत सिंह, मां कुसुम और दो बड़ी बहनें मीनाक्षी और शोभा हैं। घटना के बाद परिजनों के रोते रोते हाल बेहाल हो गया था। मां और बहनों को परिवार की महिलाएं ढांढस बंधा रही थीं। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों के अलावा रिश्तेदारों के आने का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

9 of 9
कुंदरकी में बहन का हत्यारोपी विक्की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन बार जेल जा चुका है हत्यारोपी विक्की
हत्यारोपी विक्की के बारे में स्थानीय पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि अब तीन बार जेल जा चुका है। उस पर छेड़खानी और मारपीट करने के मामलों में भी रिपोर्ट हुई थी। इसके बाद उसे जेल भेज गया। दिवाली पर जेल से जमानत पर छूटकर आया था। हत्यारोपी सनकी स्वभाव का है। वह कोई काम भी नहीं करता है। परिवार वाले भी उसकी हरकतों से परेशान रहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें