फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डिजिटल लॉक से लैस घर में डकैती का रिमोट लिए बैठी थी पापा की लाडली; इसलिए प्रेमी संग घर में डलवाया था डाका

Fri, 15 May 2026 12:37 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के पीतल कारोबारी की बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर घर में डाका डलवाया था। बेटी, उसके प्रेमी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी 1.20 करोड़ की नकदी और छह तोला सोना ले गए थे। 
विज्ञापन
1 of 16
Moradabad Robbery Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के नागफनी के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में पीतल कारोबारी इमरान के घर रविवार की देर रात करोड़ों का डाका किसी और ने नहीं, उनकी बेटी अरीबा ने अपने प्रेमी अरशद के साथ मिलकर डलवाया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अरीबा, अरशद समेत वारदात में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज घटना का खुलासा कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, अरीबा ने ही रिमोट से डिजिटल लॉक खोलकर बदमाशों को अंदर बुलाया था। पुलिस ने 47.24 लाख रुपये बरामद कर लिए। घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि इमरान अपने परिवार के साथ अकबर कंपाउंड में दो मंजिला मकान में रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 16
कारोबारी इमरान के घर पर डकैती का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
पीतल के अलावा उनका प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का भी काम है। जिगर कॉलोनी स्थित मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए उन्होंने 1.20 करोड़ कैश घर में रखा था। रविवार को कारोबारी और अन्य परिजन बेटी अरीबा का जन्मदिन मनाने हाईस्ट्रीट स्थित रेस्टोरेंट में गए थे।
विज्ञापन

3 of 16
डकैती के मुख्य साजिशकर्ता अरीबा और अरशद - फोटो : अमर उजाला
रात करीब 12 बजे सभी घर आकर सो गए थे। देर रात 3:30 बजे बदमाश घर में घुसे और परिवार को पिस्टल और तमंचे के बल पर धमकाकर 1.20 करोड़ नकद और करीब छह तोला सोना लूट ले गए थे। भागते समय डीवीआर और तीन मोबाइल भी ले गए थे।

4 of 16
पुलिस हिरासत में डकैती में शामिल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह के नेतृत्व में बनी आठ टीमों ने अलग-अलग एंगल पर काम शुरू किया। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो पता चला कि घर में डिजिटल लॉक लगा था। जिसका रिमोट मकान के अंदर ही था। घर में छह सदस्य थे। घर के सभी सदस्यों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई।
विज्ञापन

5 of 16
आरोपियों से बरामद कार - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि कारोबारी की बड़ी बेटी अरीबा ने घटना से पहले और घटना के बाद अरशद वारसी नाम के युवक से फोन पर बात की थी। पुलिस ने अरशद तक पहुंचकर अरीबा से उसकी प्रेम कहानी उगलवा ली।
विज्ञापन

6 of 16
कारोबारी के यहां से लूटी गई नकदी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने अमरोहा के नौगांवा सादात थाना इलाके के मकदूमपुर निवासी अरशद, बिजरा निवासी रवि कुमार, गजरौला के तिगरिया भूड़ निवासी निक्की, मझोला के मनोहरपुर निवासी कुलदीप और कारोबारी की बेटी अरीबा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

7 of 16
वारदात की जानकारी देते एसएसपी सतपाल अंतिल - फोटो : अमर उजाला
डिजिटल लॉक से लैस घर में डकैती का रिमोट लिए बैठी थी बेटी
पीतल कारोबारी इमरान के घर में सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम थे। मुख्य द्वार पर डिजिटल लॉक लगा था। घर के भीतर 20 सीसीटीवी कैमरे हैं। लेकिन इमरान की लाडली बेटी अपने घर में डकैती डलवाने का पूरा प्लान बनाए बैठी थी।

8 of 16
पुलिस टीम के साथ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
वह कई महीनों से अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस पर काम कर रही थी। हैरान कर देने वाली बात यह है कि रविवार की देर रात को साढ़े तीन बजे घर में डाका पड़ा और परिवार वाले रात को 12 बजे अरीबा का जन्मदिन मनाकर लौटे थे।

9 of 16
मुरादाबाद में कारोबारी के घर पर डकैती - फोटो : संवाद
हाईस्ट्रीट इलाके में स्थित एक बड़े रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी थी। पुलिस का कहना है कि डिजिटल लॉक का एक रिमोट उसने हासिल कर लिया था। पीतल कारोबारी इमरान के चार बच्चे हैं। दो लड़के और दो लड़कियां। अरीबा इनमें सबसे बड़ी है। इस नाते वह अपने पिता इमरान की लाडली थी। पिता हमेशा बेटी की हर ख्वाहिश को पूरा करते थे।

10 of 16
घटना के बाद पड़ोसी - फोटो : संवाद
इमरान के घर पड़ी डकैती का खुलासा करने के दौरान पुलिस को जो जानकारियां मिलीं उसके मुताबिक, अरीबा पर काफी महंगे मोबाइल थे। घटना वाले दिन भी उसने अपने प्रेमी अरशद को फोन किया था। इस बीच कई दफा बातचीत और मैसेज का आदान-प्रदान भी हुआ है।

11 of 16
कारोबारी के घर पर लगा डिजिटल लाॅक - फोटो : संवाद
अरीबा ने रिमोट से डिजिटल लॉक खोला
पुलिस ने भी इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि घर में कितने सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और कहां कहां हैं, इसकी जानकारी भी अरीबा ने ही बदमाशों को दी थी। यही वजह रही कि बदमाशों ने वारदात के बाद सभी कैमरों की डीवीआर निकाल ली थी। अरीबा ने डिजिटल लॉक का रिमोट भी अपने पास ही रखा था। जैसे ही बदमाश घर के गेट पर पहुंचे तो अरीबा ने रिमोट से डिजिटल लॉक खोल दिया था।

12 of 16
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान घटना की जानकारी देते हुए - फोटो : संवाद
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुईं गाड़ियां भी खुलासे में काफी मददगार बनीं
कारोबारी की बेटी अरीबा का घटना वाले दिन बर्थडे था। पूरा परिवार एक रेस्टोरेंट में पार्टी करने गया था। अरीबा लगातार अपने प्रेमी अरशद से बात करती रही और उसे जानकारी देती रही। कई बार कॉल की और मैसेज भेजे। हालांकि मैसेज बाद में डिलीट भी किए गए।

13 of 16
कारोबारी के घर पर घटना के बाद लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
इसके अलावा पहली मंजिल पर जीने के पास एक और दरवाजा था। जिसके लॉक की चाबी अरीबा ने अरशद को पहले ही दे दी थी। अरीबा ने कॉल कर प्रेमी अरशद को रविवार को ही बताया था कि उसके घर में 1.20 करोड़ रुपये की नकदी रखी है। इसके बाद अरशद और अरीबा फोन पर बात करते रहे और अरीबा उसे पल-पल की जानकारी देती रही।

14 of 16
घटना के बाद परेशान घर की महिलाएं - फोटो : संवाद
पुलिस इस तरह पहुंची खुलासे तक
  • सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर निकाली गई थी, इसलिए पुलिस मान रही थी कि वारदात में कोई परिचित है
  • अरीबा के मोबाइल में घटना से पहले और बाद में कुछ नंबरों पर की गई कॉल का रिकॉर्ड मिल गया था
  • दो नंबरों पर सबसे ज्यादा कॉल हुईं। इन्हीं नंबरों से पुलिस खुलासे की तरफ बढ़ी

15 of 16
घटना की जानकारी देती महिला - फोटो : संवाद
एसएसपी के मुताबिक, आरोपी अरशद और अरीबा ने बताया कि वर्ष 2018 से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। वह शादी करना चाहते थे लेकिन अरीबा के परिजन तैयार नहीं थे। इसलिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। अरीबा ने अरशद की गरीबी दूर करने के लिए साजिश रची थी।
विज्ञापन

16 of 16
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपियों से 47.24 लाख नकद, घटना में इस्तेमाल दो कार, पांच मोबाइल, तीन तमंचे, एक पिस्टल और कुछ अन्य सामान बरामद किया है। इस घटना में शामिल बाकी बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें