फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बेटी ने खुलवाया डिजिटल लॉक, घर में डलवाई करोड़ों की डकैती; कारोबारी के घर लूट का सनसनीखेज खुलासा

Thu, 14 May 2026 03:42 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में कारोबारी इमरान के घर हुई 1.20 करोड़ रुपये की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार कारोबारी की बेटी अरीबा ने अपने प्रेमी अरशद वारसी के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची थी। पुलिस ने बेटी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
1 of 7
पीतल कारोबारी के घर पर हुई डकैती का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद के नागफनी क्षेत्र स्थित अकबर कंपाउंड में पीतल कारोबारी एवं प्रापर्टी डीलर इमरान के घर हुई 1.20 करोड़ रुपये की डकैती का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। कारोबारी की बेटी अरीबा ने ही अपने प्रेमी अरशद वारसी के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी।

पुलिस ने बेटी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 47 लाख रुपये नकद, तमंचे और वारदात में इस्तेमाल दो कारें बरामद की हैं। मामले में शामिल करीब छह बदमाश अभी फरार हैं।

विज्ञापन

2 of 7
कारोबारी के घर डकैती की घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
सोमवार तड़के अकबर कंपाउंड स्थित कारोबारी इमरान के घर बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी मुनिराज जी और एसएसपी सतपाल अंतिल ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी।
विज्ञापन

3 of 7
घटना के बाद कारोबारी के घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : संवाद
बदमाशों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई थीं। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वारदात में इस्तेमाल कारों के नंबर बदले गए थे लेकिन टोल प्लाजा पार करने से पहले असली नंबर प्लेट लगा दी गई थी। इससे पुलिस को वाहनों के वास्तविक नंबर मिल गए।

4 of 7
कारोबारी इमरान के घर पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
पुलिस ने कार मालिक कुलदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे गिरोह का खुलासा हो गया। इसके बाद पुलिस ने कारोबारी की बेटी अरीबा के प्रेमी अरशद वारसी निवासी मकदूमपुर, नौगांवा सादात अमरोहा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

5 of 7
घटना के बाद परेशान घर की महिलाएं - फोटो : संवाद
पूछताछ में उसकी निशानदेही पर रवि कुमार निवासी बिजरा और निक्की निवासी तिगरिया भूड़, गजरौला अमरोहा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि अरशद आईएफटीएम में पढ़ाई करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात कारोबारी की बेटी अरीबा से हुई थी।
विज्ञापन

6 of 7
घटना की जानकारी देती महिला - फोटो : संवाद
दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया और वह शादी करना चाहते थे। पुलिस के अनुसार अरशद साधारण परिवार से था, इसलिए अरीबा ने प्रेमी की आर्थिक मदद के लिए अपने ही घर में डकैती कराने की योजना बनाई। पुलिस जांच में सामने आया कि जनवरी माह से ही घटना को अंजाम देने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान के घर पर डकैती - फोटो : संवाद
अरीबा ने प्रेमी को घर की पूरी जानकारी दी थी। यहां तक कि उसने यह भी कहा था कि घटना के बाद उसके पिता पुलिस को पूरी जानकारी नहीं देंगे। इसी भरोसे पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47 लाख रुपये नकद, तमंचे और दो कारें बरामद की हैं। बाकी फरार बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें