मुरादाबाद के कांठ थाना इलाके के दरियापुर रफायतपुर की रहने वाली सीमा (38) की हत्या उसकी देवरानी सुधा ने अपने प्रेमी नीटू उर्फ लिटिल के साथ मिलकर की थी। सीमा ने घर में दोनों को रंगे हाथ पकड़ा तो भेद खुलने के डर से उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। परिवार व पुलिस को गुमराह करने के लिए सुधा ने प्रेमी से अपने हाथ-पैर बंधवा कर बेहोश होने का नाटक करने लगी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह और सीओ कांठ अपेक्षा निंबाडिया ने मंगलवार को सुधा से थाने में पूछताछ की। उसने पहले तो गुमराह करने की कोशिश की। इसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगलना शुरू कर दिया। सुधा ने बताया कि उसका मायका बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र के भगवानपुर रैनी गांव में है। उसी गांव में रहने वाले नीटू उर्फ लिटिल से करीब ढाई साल से उसके प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन
2 of 10
आरोपी सुधा
- फोटो : अमर उजाला
वह नीटू से शादी करना चाहती थी, लेकिन वह अलग बिरादरी का होने के कारण परिवार के लोग शादी करने को तैयार नहीं थे। 10 जुलाई 2024 को मेरी शादी सौरभ के साथ हो गई, लेकिन उसने और नीटू ने मिलना जुलना और बात करनी बंद नहीं की। एक सप्ताह पहले सुधा को नीटू से बात करते हुए सीमा ने पकड़ लिया था। इसके बाद से सुधा को डर लगने लगा था कि कहीं वह परिवार के लोगों को न बता दें।
सोमवार को परिवार के लोग खेत पर गए तो सुधा ने नीटू को अपने घर बुला लिया था। इसी दौरान सीमा कमरे में आ गई और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। सीमा कहीं इस बारे में किसी को कुछ बता न दे, इसलिए सुधा और नीटू ने सीमा को पकड़ लिया और उसे भूसे वाले कमरे में ले गए, जहां दरांती से सीमा की गला रेतकर हत्या कर दी थी। सीओ अपेक्षा निंबाडिया ने बताया कि सुधा और नीटू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 10
कांठ में महिला की हत्या
- फोटो : संवाद
सुधा ने ही प्रेमी से कहा कि मुझे बांधकर कमरे में डाल दो...
सीमा की हत्या करने के बाद उसकी देवरानी सुधा ने अपने परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने प्रेमी नीटू उर्फ लिटिल से उसे भी बांधकर कमरे में डालने के लिए कहा था, ताकि परिवार के लोगों को ऐसा लगे कि हत्यारे ने सुधा के साथ भी मारपीट कर उसे बेहोश करने के बाद बांधकर डाला है। जिस समय मृतका सीमा का ससुर हरपाल सिंह, पति राहुल कुमार, देवर गौरव कुमार और सौरभ कुमार खेत से घर पहुंचे थे, उस समय सबसे पहले सुधा ही कमरे में बेहोश और बंधी हुई मिली थी।
4 of 10
मृतक सीमा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट: कट गई थी सांस लेने वाली नली
कांठ थाने की पुलिस ने सोमवार देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टरों के पैनल ने महिला के शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान डिजिटल फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी कराई। मंगलवार दोपहर बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि सीमा की सांस लेने की नली कट गई थी। इसके अलावा अत्यधिक खून बह गया था, जिस कारण उसकी मृत्यु हुई थी।
विज्ञापन
5 of 10
कांठ में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
नीटू और सुधा का ढाई साल से चल रहा प्रेम प्रसंग
अपनी जेठानी सीमा को प्रेमी नीटू के द्वारा मरवाने वाली सुधा का नीटू उर्फ लिटिल से करीब ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुधा का मायका उसकी ससुराल दरियापुर से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा अंतर्गत आने वाले गांव भगवानपुर रैनी में है। उसका प्रेमी नीटू उर्फ लिटिल भी इसी गांव का निवासी है।
विज्ञापन
6 of 10
कांठ में महिला की हत्या
- फोटो : संवाद
दस जुलाई को ही सौरभ से हुई थी सुधा की शादी
गांव दरियापुर निवासी मृतका सीमा के सबसे छोटे देवर सौरभ कुमार की शादी दस जुलाई को ही भगवानपुर रैनी थाना स्योहारा जिला बिजनौर निवासी सुधा के साथ हुई थी। सुधा के पिता रोहताश सिंह होमगार्ड हैं। बताया गया है कि सुधा की शादी होने के बाद भी उसका अपने प्रेमी नीटू उर्फ लिटिल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उससे मोबाइल की बातचीत होने की जानकारी भी पुलिस को सीडीआर के माध्यम से हुई है।
विज्ञापन
7 of 10
कांठ में महिला की हत्या
- फोटो : संवाद
बेहोशी का नाटक कर अस्पताल में भर्ती हो गई थी सुधा
जिस समय सीमा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या हुई थी, उस समय उसकी देवरानी सुधा भी परिजनों को बंधी हुई कमरे में बंद मिली थी। सुधा ने बेहोशी का नाटक किया और अपने पति सौरभ कुमार के साथ स्योहारा स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए जाकर भर्ती हो गई। लेकिन पुलिस की सजगता और जांच ने सुधा के नाटक को ज्यादा देर तक चलने नहीं दिया। पूछताछ के दौरान सुधा बार-बार पुलिस को भी गुमराह करती रही।
8 of 10
कांठ में महिला की हत्या
- फोटो : संवाद
गुस्साए दरियापुर के ग्रामीणों ने लगाया जाम
कांठ थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर रफायतपुर में घर में सीमा (38) की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या किए जाने के मामले में पुलिस पर सुस्त कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मृतका के परिजनों व ग्रामीणों ने कांठ में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग को जाम कर दिया था। करीब पौने दो घंटे चले जाम के दौरान अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन और ग्रामीण माने।
9 of 10
moradabad murder
- फोटो : अमर उजाला
कांठ के गांव दरियापुर रफायतपुर में सोमवार की दोपहर घर में मौजूद सीमा (38) पत्नी राहुल कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, उसकी देवरानी सुधा (31) पत्नी सौरभ कुमार को मुंह, हाथ और पैर बांधकर बेहोश कर कमर में बंद कर दिया था। इस मामले में मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। लेकिन मंगलवार की सुबह मृतका के परिजनों और दरियापुर के ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। वह शव को लेकर भारी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर थाने का घेराव करने के लिए आ रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गांव सलेमपुर और गढ़ी के बीच में ही रोक लिया। जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने यहां सुबह 08:52 बजे मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर ही मृतका के शव को रखकर रोड जाम कर दिया।
जिससे दोनों ओर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। पुलिस ने कई बार ग्रामीणों को समझाकर जाम को खुलवाने का प्रयास भी किया, लेकिन ग्रामीणों की मांग थी कि पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करे। सूचना जाम की सूचना पर एसडीएम प्रिंस वर्मा, सीओ अपेक्षा निम्बाडिया कई थानों की पुलिस के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कर साढ़े दस बजे जाम को खुलवाया।