फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Murder: घर में ही छिपा हत्या का राज... बार-बार घूमकर घर में ही घुसा खोजी कुत्ता; करीबियों पर शक गहराया

Tue, 15 Oct 2024 12:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 8
Murder in Muradabad - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कांठ के दरियापुर रफायतपुर गांव में सीमा की हत्या का राज घर में ही छिपा है। जांच पड़ताल और ग्रामीणों से पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। हत्याकांड को अंजाम देने में पुलिस को करीबियों पर ही शक है। पुलिस सुधा के होश में आने पर उससे पूछताछ करेगी। जांच के दौरान पुलिस का खोजी कुत्ता बार-बार घूमकर घर में ही घुसा, जिससे करीबियों पर शक और गहराया है।

सीमा का पति राहुल अपने पिता और भाइयों सौरभ और गौरव के साथ रोज की तरह सोमवार की सुबह खेत पर गया था। घर में सीमा और उसकी देवरानी सुधा मौजूद थीं। गौरव ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सभी लोग घर आए तो दोनों ही भाभी दिखाई नहीं दी। 
 
विज्ञापन

2 of 8
कांठ में महिला की हत्या - फोटो : संवाद
गौरव ने अपने कमरे में जाकर देखा तो छोटी भाभी सुधा बेहोशी की हालत में पड़ी थीं। उनके हाथ-पैर के साथ मुंह भी दुपट्टे से बंधा था। उसके मुंह पर पानी डाला गया तो वह पल भर के लिए होश में आईं और कहा कि चार लोग आए थे। इंजेक्शन लगाकर मुझे बेहोश कर दिया और हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद वह दोबारा बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

3 of 8
कांठ में महिला की हत्या - फोटो : संवाद
परिजनों ने अन्य कमरों में देखना शुरू किया तो भूसे वाले कमरे में सीमा का खून से लथपथ शव मिला। इससे घर में चीखपुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी सतपाल अंतिल भी पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना किया और ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान एक युवक ने बताया कि उन्होंने गौरव के घर में एक व्यक्ति को देखा था। उस समय घर पर कोई पुरुष नहीं था, इसलिए उसे अजनबी के होने पर शक हुआ था।

4 of 8
कांठ में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
सुधा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की अब तक की जांच पड़ताल में पता चला कि इस हत्याकांड का राज घर में ही छिपा है। सुधा ने होश में आने पर चार लोगों के घर में आने की बात की थी, लेकिन पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में एक व्यक्ति को देखा था। अब पुलिस सुधा के होश में आने का इंतजार कर रही है।

 
विज्ञापन

5 of 8
कांठ में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
इसके अलावा पुलिस ने परिवार के कुछ लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई है। जिसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा घर में दो महिलाएं मौजूद थीं। एक महिला की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी महिला के हाथ-पैर बांधकर डाल दिया गया। घर में लूटपाट भी नहीं हुई है। इससे कुछ करीबियों पर शक गहरा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया। डॉग घूम फिर कर घर में ही घुसता रहा।

 
विज्ञापन

6 of 8
कांठ में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
घर में लूटपाट नहीं हुई है। घर में दो महिलाएं मौजूद थीं। एक की हत्या कर दी गई और दूसरे को बेहोश किया गया। पुलिस टीमें जांच पड़ताल में जुटी हैं। कुछ करीबी और परिचित शक के दायरे में हैं। उनसे पूछताछ की जाएगी। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।-सतपाल अंतिल, एसएसपी
विज्ञापन

7 of 8
कांठ में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
परिजनों ने रंजिश से किया इन्कार, एसएसपी ने गठित कीं टीमें
गांव दरियापुर रफायतपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या और देवरानी को बेहोश कर आरोप भाग निकले। वारदात से परिजनों के साथ ग्रामीण भी सन्न हैं। परिजनों ने किसी भी रंजिश से इन्कार किया है। मृतका के पति राहुल कुमार ने कहा कि उनका कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। एसएसपी सतपाल अंतिल ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने हत्याकांड के खुलासे के लिए टीमें गठित कर गहनता से जांच करने के निर्देश दिए। सीओ कांठ अपेक्षा निम्बाडिया ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है।

 
विज्ञापन

8 of 8
कांठ में महिला की हत्या - फोटो : संवाद
खुरपी से रेता गला, नल पर धोए हाथ
मृतका सीमा के शव के पास ही खुरपी पड़ी थी, जिस पर खून लगा था। इससे खुरपी से गला रेतकर हत्या की आशंका है। मृतका के घर में नल के पास बने चबूतरे पर भी खून के छींटे मिले। आशंका है कि हत्यारों ने वारदात के बाद हाथ धोए। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वारदात के बाद जब परिजन घर पहुंचे तो मृतका सीमा का शव भूसे के कमरे में पड़ा था। वहीं सीमा की देवरानी सुधा बेहोशी की हालत में अपने कमरे में पड़ी थीं। दोनों कमरों के बीच करीब 20 मीटर का फासला था।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें