फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद मर्डर: बहू से दुष्कर्म और बेटे की हत्या के बाद पिता ने बनाया था खौफनाक प्लान, पुलिस भी जानकर हैरान

Tue, 01 Dec 2020 02:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 6
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना इलाके में बहू से दुष्कर्म और विरोध करने पर गोली मारकर बेटे की हत्या करने वाले आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपी लाइनपार क्षेत्र में ही छिपा हुआ था। पुलिस ने घेराबंदी की तो वह भाग निकला था। सोमवार रात पुलिस ने पीछा कर आरोपी को रामपुर बॉर्डर से पकड़ा है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस को पिस्टल सौंपता आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
आरोपी पहले बोला, छीनाझपटी में चली गोली, बाद में कबूल किया गुनाह
अपराध निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की तो उसने पहले बताया कि छीनाझपटी में गोली चल गई थी। पुलिस ने जब उससे सवाल किया गया कि छीनाझपटी में दो गोली कैसे चल गई तो वह चुप हो गया। कुछ देर शांत होने के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

 
विज्ञापन

3 of 6
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
योजना के तहत छोटे बेटे को पिस्टल लेकर भेजा था घर
पुलिस पूछताछ और जांच में ये बात भी सामने आ है कि आरोपी सिक्योरिटी गार्ड ने अपने छोटे बेटे को प्लानिंग के तहत पिस्टल लेकर घर भेजा था। आरोपी ने बेटे से कहा था कि वह गोली मारने की बात कबूल कर ले। छोटा बेटा नाबालिग है। वो जल्द राजकीय संप्रेक्षण गृह से छूट जाता और पिता उसकी पैरवी भी कर लेता।
 

4 of 6
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपने बड़े बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने इस वारदात को अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर अंजाम दिया था। आरोपी का बड़ा बेटा निजी अस्पताल में वार्ड ब्वाय था। पिछले साल जनवरी में उसकी शादी मझोला क्षेत्र में ही रहने वाली युवती से हुई थी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
वार्ड ब्वाय की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 नवंबर की रात उसके पति काम के सिलसिले में बाहर गए थे। सास, ननद और दोनों छोटे देवर भी घर में मौजूद नहीं थे। इसी दौरान ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। शनिवार सुबह पति घर लौटा तो उसने अपने ससुर की शिकायत की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला।
इसी बात का विरोध दर्ज कराने के लिए महिला का पति अपने पिता के पास उनके कमरे में पहुंचा था। इसी दौरान वहां महिला का छोटा देवर भी आ गया था। कहासुनी के बाद पिता ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर बड़े बेटे की हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी और उसका छोटा बेटा भी मौके से भाग गए थे। दो घंटे बाद छोटे बेटा घर लौटा और उसने पुलिस को पिस्टल देकर कहा था कि गोली मैंने मारी है। हालांकि बाद में वह थाने में इससे मुकर गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें