फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवती और युवक के बीच एक माह में फोन पर 500 बार बात, इसलिए दी रूह कंपाने वाली मौत; कातिल प्रेमी का कबूलनामा

Wed, 04 Jun 2025 03:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के मैनाठेर में हुए सायरा हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। आरोप है कि हत्या के आरोपी के बड़े भाई ने सायरा के परिजनों को धमकी दी है। इस पर पीड़ित परिवार की महिलाएं थाने पहुंचीं, प्रभारी निरीक्षक ने विवेचना कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
1 of 12
Moradabad Girl Murder - फोटो : संवाद
मुरादाबाद के मैनाठेर में हुए सायरा हत्याकांड में पीड़ित परिवार को धमकाने को मामला सामने आया है। धमकाने का आरोपी हत्यारोपी मोहम्मद रफी के बड़े भाई पर लगाया गया है। नाराज महिलाओं थाने पहुंच कर रोष जताया और हत्यारोपी को फांसी देने की मांग की। साथ ही इस घटना में दो अन्य लोगों के भी शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

शनिवार को मिलक मैनाठेर गांव निवासी सायरा की गला दबाकर और लोहे के पेचकस से गोद कर हत्या कर दी गई थी। जिसका शव पास के ही मैनाठेर नरौदा रोड काली के मंदिर के पास मक्का के खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने हत्या के आरोपी मोहम्मद रफी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

2 of 12
मैनाठेर में युवती का हत्यारोपी - फोटो : संवाद
मंगलवार को मृतका सायरा का परिवार कोतवाली पहुंचा और तहरीर देते हुए हत्या के आरोपी रफी के बड़े भाई के खिलाफ धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि हत्या में अकेला मोहम्मद रफी का हाथ नहीं था बल्कि अन्य दो लोग और भी हत्या में मौजूद थे। 

 
विज्ञापन

3 of 12
मैनाठेर में युवती का हत्यारोपी - फोटो : संवाद
ऐसी आशंका परिवार जताता रहा है। प्रभारी निरीक्षक किरन पाल ने मृतका के परिवार को आश्वासन दिया कि एक हत्यारोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है, जांच की जा रही है। अगर हत्या में कोई और भी शामिल होगा तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
 

4 of 12
मैनाठेर में युवती की हत्या। आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद
उधर, भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष दानिश पाशा ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष बोले, ऐसे जघन्य अपराध में प्रभावी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
 
विज्ञापन

5 of 12
मैनाठेर में युवती की हत्या - फोटो : संवाद
युवती और युवक के बीच एक माह में फोन पर 500 बार बात
वहीं, पुलिस को आरोपी युवक के पास से युवती का मोबाइल मिला है। एसएसपी ने बताया कि जांच में यह पता चला है कि दोनों के बीच एक माह में 500 बार बातचीत हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि सायरा किसी अन्य युवक से बातचीत करती है। 

 
विज्ञापन

6 of 12
मैनाठेर में युवती की हत्या - फोटो : संवाद
शनिवार की शाम उसका इसी बात लेकर सायरा से विवाद हुआ था और उसने धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को मक्के के खेत में छुपा दिया। एसएसपी के मुताबिक पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
 
विज्ञापन

7 of 12
मैनाठेर में युवती की हत्या - फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के ग्राम मिलक मैनाठेर में शनिवार की शाम से लापता युवती का शव घर से 200 मीटर दूर मक्के के खेत में मिला था। युवती के शरीर पर पेचकस से कई वार किए थे। पुलिस ने इस मामले में गांव के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को शक था कि युवती किसी अन्य युवक से बातचीत करती है। इस शक में उसने वारदात को अंजाम दिया है।

8 of 12
मैनाठेर में युवती की हत्या - फोटो : संवाद
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिलक मैनाठेर निवासी सायरा (20) के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की बर्बरता बयां कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शरीर पर चाकू से 40 से 45 वार किए गए। रिपोर्ट के अनुसार युवती का गला भी दबाया गया है, लेकिन मौत अधिक रक्तस्राव के कारण हुई है। 

9 of 12
मैनाठेर में युवती की हत्या - फोटो : संवाद
घर से 200 मीटर दूर मक्के के खेत में मिला शव
वहीं, परिजनों ने बताया कि हत्या के बाद काफी देर तक शव खेत में पड़ा रहने के कारण जंगली जानवर बाएं हाथ का मांस भी खा गए। शनिवार की शाम से लापता युवती का शव घर से 200 मीटर दूर मक्के के खेत में रविवार की सुबह मिला। मृतका की मां शफीना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रफी को गिरफ्तार कर लिया है। 

10 of 12
मैनाठेर में युवती की हत्या - फोटो : संवाद
शरीर के हर अंग को धारदार हथियार से गोदा
परिजनों ने हत्या में एक से अधिक आरोपियों के शामिल होने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस अभी एक ही आरोपी मान रही है। मृतका का शव देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए। उसके शरीर का कोई ऐसा अंग नहीं था, जिसे चाकू से गोदा न गया हो। युवती की मां शफीना ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी पर घास काटते समय ही हमला किया गया। 

11 of 12
मैनाठेर में युवती की हत्या - फोटो : संवाद
जान बचाने के लिए युवती ने किया संघर्ष
खेत में घास, घास काटने वाली दरांती, कट्टा और चप्पलें पड़ी मिली हैं। घटना स्थल देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती ने जान बचाने के लिए कड़ा संघर्ष किया। परिजनों ने कहा कि अगर शव मिलने में देर हो जाती तो जंगली जानवर शव क्षत-विक्षत कर देते। एसएसपी सतपाल अंतिल ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

12 of 12
Moradabad Murder - फोटो : अमर उजाला
प्राइवेट पार्ट पर भी वार, कुल 45 बार किया हमला
मुरादाबाद जिले के मिलक मैनाठेर में सायरा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवती के शरीर और प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से कुल 45 वार किए। पुलिस ने आरोपी रफी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: 20 साल की युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या, मक्के के खेत में मिला शव



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें