फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका का कत्ल... पेचकस से छलनी किया शरीर, प्राइवेट पार्ट भी न छोड़ा; प्रेमी ने बताई हत्या की पूरी कहानी

Tue, 03 Jun 2025 03:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

Moradabad Girl Murder: मुरादाबाद में युवती की हत्या करने वाले आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी रफी ने पुलिस को बताया कि सायरा ने फोन कर करके उसे मक्का के खेत पर बुलाया था। सायरा ने कहा कि मुझसे अब बात मत करना तो रफी ने कह दिया कि मैं बात करता रहूंगा। इस बीच सायरा ने उसको थप्पड़ जड़ दिया। गुस्से में उसे मार डाला
विज्ञापन
1 of 11
मैनाठेर में युवती का हत्यारोपी रफी गिरफ्तार - फोटो : संवाद
Moradabad Crime News: मुरादाबाद के मिलक मैनाठेर के जंगल से घास काटने गई सायरा से विवाद के दौरान थप्पड़ खाने के बाद प्रेमी ने दुपट्टे से गला कसकर उसे बेहोश कर दिया था। इसके बाद पेचकस से गोदकर सायरा को मार डाला। हत्यारोपी का कहना है कि युवती ने उसे काल कर खुद मक्के के खेत में बुलाया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सायरा का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त पेचकस बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक किरन पाल ने बताया कि सायरा की हत्या के बाद उसकी मां सफीना ने मिलक मैनाठेर निवासी मुर्गा मीट विक्रेता मोहम्मद रफी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन

2 of 11
मैनाठेर में युवती की हत्या - फोटो : संवाद
सोमवार को मैनाठेर पुलिस ने हत्यारोपी रफी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे के पेचकस और सायरा का मोबाइल बरामद किया है। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी रफी ने पुलिस को बताया कि सायरा ने फोन कर करके उसे मक्का के खेत पर बुलाया था। खेत पर दोनों की बातचीत के दौरान गाली गलौज हो गई। 
विज्ञापन

3 of 11
युवती की हत्या के बाद माैके पर एसएसपी सतपाल अंतिल - फोटो : संवाद
सायरा ने कहा कि मुझसे अब बात मत करना तो रफी ने कह दिया कि मैं बात करता रहूंगा। इस बीच सायरा ने उसको थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद रफी ने गुस्से में आकर सायरा के गले में पड़े दुपट्टे से ही उसका गला कस दिया।

4 of 11
मैनाठेर में युवती की हत्या - फोटो : संवाद
इस दौरान वह बेहोश हो गई। हत्यारोपी ने लोहे के पेचकस से उसकी गर्दन और पेट से नीचे शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार कर उसकी जान ले ली। सोमवार को पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करने के बाद आरोपी रफी को कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने उसको जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

5 of 11
मैनाठेर में युवती की हत्या - फोटो : संवाद
प्राइवेट पार्ट पर भी वार, कुल 45 बार किया हमला
मुरादाबाद जिले के मिलक मैनाठेर में सायरा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवती के शरीर और प्राइवेट पार्ट पर पेचकस से कुल 45 वार किए। उसका शव गांव से करीब 200 मीटर दूर मक्के के खेत में खून से लथपथ अवस्था में मिला था। पुलिस ने आरोपी रफी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

6 of 11
मैनाठेर में युवती की हत्या - फोटो : संवाद
पिता की हो चुकी है मौत, भाई केरल में करता है काम
मृतका सायरा के पिता आले हसन की एक वर्ष पहले माैत हो चुकी है। उसका बड़ा भाई बबलू केरल में नाई का काम करता है। सायरा छह बहन-भाइयों में पांचवें नंबर की थी। उसकी तीन बड़ी बहन रेशमा, गुलशन और गुलिस्ता की शादी हो चुकी है। मृतका की मां शफीना, भाभी नाजरीन और छोटा भाई जीशान घर में हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
मैनाठेर में युवती की हत्या - फोटो : संवाद
बेटी की मौत से मां बदहवाश हैं। उनको परिवार की महिलाएं ढांढस बंधाती नजर आईं। मृतका का बड़ा भाई बबलू ही परिवार का सहारा है। सायरा की हत्या से परिवार के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों में महिलाओं में और बेटियों में दहशत है।

8 of 11
मैनाठेर में युवती की हत्या - फोटो : संवाद
युवती के पूरे शरीर पर चाकू से किए 45 वार, गला भी दबाया
मुरादाबाद के मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिलक मैनाठेर निवासी सायरा (20) के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की बर्बरता बयां कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शरीर पर चाकू से 40 से 45 वार किए गए। रिपोर्ट के अनुसार युवती का गला भी दबाया गया है, लेकिन मौत अधिक रक्तस्राव के कारण हुई है। 

9 of 11
मैनाठेर में युवती की हत्या - फोटो : संवाद
वहीं परिजनों ने बताया कि हत्या के बाद काफी देर तक शव खेत में पड़ा रहने के कारण जंगली जानवर बाएं हाथ का मांस भी खा गए। शनिवार की शाम से लापता युवती का शव घर से 200 मीटर दूर मक्के के खेत में रविवार की सुबह मिला। मृतका की मां शफीना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रफी को गिरफ्तार कर लिया है। 

10 of 11
मैनाठेर में युवती की हत्या। आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद
मृतका का शव देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए। उसके शरीर का कोई ऐसा अंग नहीं था, जिसे चाकू से गोदा न गया हो। युवती की मां शफीना ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी पर घास काटते समय ही हमला किया गया। खेत में घास, घास काटने वाली दरांती, कट्टा और चप्पलें पड़ी मिली हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
मैनाठेर में युवती का हत्यारोपी - फोटो : संवाद
घटना स्थल देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती ने जान बचाने के लिए कड़ा संघर्ष किया। परिजनों ने कहा कि अगर शव मिलने में देर हो जाती तो जंगली जानवर शव क्षत-विक्षत कर देते। एसएसपी सतपाल अंतिल ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  प्राइवेट पार्ट पर वार... शरीर का हर हिस्सा गोदा, 45 बार किया हमला; प्रेमिका का इसलिए किया बर्बरता से कत्ल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें