फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद पिता-पुत्री हत्याकांड: खौफनाक थे मन्नान और यूनुस के मंसूबे, सनसनीखेज कहानी सुनकर अधिकारी भी हैरान

Sun, 08 Nov 2020 10:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 8
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के नागफनी के किसरौल दीवान खाना में प्रॉपर्टी डीलर नजारत हुसैन और उनकी बेटी समरीन की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा किया। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले मन्नान और यूनुस के मंसूबे खौफनाक थे। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उन्होंने उस रात की सनसनीखेज घटना की कहानी सुनाई तो सभी सन्न रह गए। 
 
विज्ञापन

2 of 8
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
मन्नान ने बताया कि नजारत की हत्या करते वक्त समरीन जाग गई थी। उसने पिता को बचाने का प्रयास किया तो समरीन के पेट में छुरी घोंप दी। लहूलुहान समरीन चींखते हुए बोली, मैं बच तो जाऊंगी। इस पर मन्नान ने कहा था अगर तू बचेगी तो हम नहीं बच पाएंगे। इसके बाद मन्नान ने चापड़ और यूनुस ने छुरी से समरीन पर ताबड़तोड़ वार किए। हत्यारोपियों को खुद नहीं पता कि उन्होंने युवती पर कितने वार किए थे।
 
विज्ञापन

3 of 8
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि लॉक डाउन में मन्नान ने अपने चाचा इमरान उर्फ बबलू के साथ मीट की दुकान खोल ली थी। करीब ढाई माह पहले नजारत हुसैन दुकान पर मुर्गे का मीट लेने पहुंचे थे। उन्होंने सौ रुपये में दो बाजू तथा दो लेग पीस मांगे। चार पीस मांगे। मन्नान ने सौ रुपये में ये सब देने से इनकार कर दिया। कहा कि चार पीस तो दो सौ रुपये में आएंगे। इसी बात को लेकर नजारत का विवाद हो गया था। जिसमें नजारत ने उसके साथ मारपीट कर दी। उस वक्त इमरान दुकान पर मौजूद नहीं था।
 

4 of 8
एडीजी ने लिया घटनास्थल का जायजा - फोटो : अमर उजाला
दोहरे हत्याकांड की वारदात से दस दिन पहले पहले मन्नान और यूनुस हरथला से शराब पीकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें नजारत मिला और नजारत का कंधा यूनुस से टकरा दिया।  इस बात को लेकर भी दोनों के बीच गाली गलौच व मारपीट हुई थी। बस उसी वक्त क्त मन्नान और यूनुस ने नजारत की हत्या करने की योजना बना ली।
 
विज्ञापन

5 of 8
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
वारदात वाली रात दोनों छत पर छिप गए थे। मौका पाकर तीन बजे दोनों नजारत के घर में घुस गए। यूनुस ने सोते हुए नजारत की गर्दन पर छुरी से वार किया। आहट होने पर समरीन जाग गई। उसने मन्नान को पहचान लिया। इस पर तपाक से यूनुस ने छुरी समरीन के पेट में घोंप दी। वह लहूलुहान हो गई और घबराकर बोली कि मैं बच तो जाऊंगी। इस पर मन्नान ने कहा कि अगर तू बच गई तो हम नहीं बच पाएंगे। इसके बाद दोनों ने समरीन पर ताबड़तोड़ वार किए थे। 
 
विज्ञापन

6 of 8
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
पिता पुत्री की हत्या करने के बाद घर में लूटपाट कर आरोपी मकान की छत पर पहुंचे। यहां से अपने मकान की छत पर पहुंचकर टंकी के पानी से खून साफ किया था। इसके बाद अल सुबह चार बजे आरोपी रामगंगा नदी पर पहुंचे और वहां खून में सने कपड़े जला दिए थे। दोनों लूटे मोबाइल भी रामगंगा नदी में फेंक दिए।
विज्ञापन

7 of 8
घर के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा नजारत के घर से लूटे जेवर दीवान का बाजार स्थित अग्रवाल ज्वैलर्स पर बेच दिए थे। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर मोबाइल व जेवर भी बरामद कर लिए हैं। आपको बता दें कि नागफनी के किसरौल दीवान खाना में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर नजारत हुसैन उर्फ नजरुल और उसकी बेटी समरीन की 30 अक्तूबर की रात को गला रेतकर  हत्या कर दी गई थी। 31 अक्तूबर शनिवार सुबह दोनों के शव कमरे से बरामद हुए थे।
 
विज्ञापन

8 of 8
moradabad murder case - फोटो : अमर उजाला
सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्य के जरिये नजारत हुसैन के पड़ोसी मन्नान और यूनुस उर्फ गुल्लड निवासी मोहल्ला न्यारियान बड़ा अब्बासिया थाना नागफनी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी आपस में चचेरे तहेरे भाई व दोस्त हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें