आरोपियों के घर चला बुलडोजर
- फोटो : संवाद
इतना नहीं, दरोगा दिनेश कुमार ने गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये भी लिए थे। डीआईजी के आदेश पर इस मामले की जांच शुरू हुई तो मूंढापांडे थाने के प्रभारी शैलेंद्र कुमार, तत्कालीन थाना प्रभारी दीपक मलिक, बहजोई थाने के प्रभारी सतेंद्र पंवार और बहजोई थाने में तैनात विवेचक दिनेश कुमार की लापरवाही सामने आ चुकी है। चार पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है। इस मामले की जांच जारी है। कुछ और पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों पर भी जांच की आंच आ सकती है।