फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Rain: हल्की बारिश में ही कई जगह जलभराव, स्मार्ट सिटी और सफाई व्यवस्था की खुली पोल... देखें तस्वीरें

Tue, 25 Jun 2024 12:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 10
मुरादाबाद में बारिश - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में हल्की बरसात ने ही स्मार्ट सिटी और शहर के नाला-नालियों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। शहर की कई मुख्य सड़कों से लेकर कॉलोनियों तक की सड़कों पर जल भराव होने से लोगों को आवागमन में खासी परेशानी हुई। बारिश के दौरान शहर में जल भराव की समस्या से निजात के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के सभी नाले-नालियों की सफाई का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

2 of 10
मुरादाबाद में बारिश - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम प्रशासन का दावा है कि शहर के करीब 90 फीसदी नाले, नालियां और अंडरग्राउंड नालों की सफाई का काम पूरा हो चुका है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत बुद्ध बाजार, स्टेशन रोड समेत करीब 12 किमी सड़क को सुंदर बनाने का काम किया जा रहा है।   इन सभी स्थानों पर नाली, नाले का निर्माण भी किया गया है, लेकिन निगम प्रशासन की इस व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी।
विज्ञापन

3 of 10
मुरादाबाद में बारिश - फोटो : अमर उजाला
शहर की मुख्य सड़क स्टेशन रोड पर फव्वारा चौक के पास, जेल रोड, सिविल लाइन थाना रोड, स्टेशन के सामने, पुराना बस अड्डा के सामने, ईदगाह रोड पर पानी भर गया। जामा मस्जिद क्षेत्र में वारसी नगर की तीन गलियों में बारिश के दौरान नाले-नालियों के चोक होने के कारण पानी भर गया। वहीं शहर के निचले स्थानों पर बसी रामतलैया कॉलोनी, भोला कॉलोनी, ढक्का कॉलोनी, सूर्य नगर की सड़क पर भी बारिश का पानी जमा हो गया।

4 of 10
मुरादाबाद में बारिश - फोटो : अमर उजाला
रामतलैया कॉलोनी और ढक्का की पुलिया को छोड़ शेष अधिकांश स्थानों पर बारिश बंद होने के बाद पानी धीरे-धीरे उतर गया। यही नहीं स्मार्ट रोड नेटवर्क के तहत विकसित किए गए बुध बाजार एक मीनार वाली मस्जिद, प्रभात मेडिकल के सामने भी पानी काफी देर भरा रहा।

क्षेत्रीय पार्षद देश रतन कत्याल ने बताया कि उन्होंने राजन होटल के सामने स्थित बंद नाले को खोलने की मांग बरसात से पहले की थी। अगर नगर निगम प्रशासन उसे खोल दिया होता तो एक मीनार मस्जिद वाली गली में पानी नहीं भरता। 
विज्ञापन

5 of 10
मुरादाबाद में बारिश - फोटो : अमर उजाला
सुबह उमस ने किया परेशान, शाम को मिली राहत
सोमवार सुबह में उमस और गर्मी से परेशान रहे लोगों को दोपहर में हुई बारिश ने राहत दी। शाम तक बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि सोमवार की दोपहर 8.6 मिलीमीटर बारिश हुई। अगले तीन दिन बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। सोमवार सुबह धूप खिलने के बाद उमस बढ़ गई थी।
विज्ञापन

6 of 10
मुरादाबाद में बारिश - फोटो : अमर उजाला
इससे लोग परेशान होने लगे, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम में बदलाव हुआ। दोपहर करीब सवा 12 बजे तेज बारिश शुरू हुई। शाम को भी काले बादल छाए हुए थे। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

7 of 10
मुरादाबाद में बारिश - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 69 फीसदी थी, जो शाम को  71 फीसदी दर्ज की गई। पूरब से पश्चिम दिशा में हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटे रही।

8 of 10
मुरादाबाद में बारिश - फोटो : अमर उजाला
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मुरादाबाद व आसपास के क्षेत्रों में 28 जून तक बादलों की आवाजाही रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। अनुमान है कि 28 जून तक मानसून की बारिश भी शुरू हो जाए।

9 of 10
मुरादाबाद में बारिश - फोटो : अमर उजाला

जल निकास व्यवस्था होगी मजबूत

शहर के पार्कों की दशा सुधारने, जल निकास की व्यवस्था मजबूत करने समेत शहर में सात विकास कार्यों की योजना नगर निगम प्रशासन ने तैयार की है। 286.45 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य कराए जाएंगे। नगर निगम प्रशासन द्वारा तैयार की गई इन योजनाओं को महापौर ने भी सोमवार अनुमोदन प्रदान कर दिया। नगर निगम प्रशासन ने इसे स्वीकृति के लिए शासन भेज दिया है।

विज्ञापन

10 of 10
मुरादाबाद में बारिश - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम क्षेत्र में छोटे-बड़े करीब 300 पार्क हैं। इनमें से अधिकांश की दशा ठीक नहीं है। कहीं चहारदीवारी क्षतिग्रस्त है तो कहीं झूले टूटे हुए हैं। जल निकास के लिए नाली, नालों की मरम्मत व उनके चौड़ीकरण की आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देशन में निगम प्रशासन ने परियोजना तैयार की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें