मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने डाला वोट
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला से बातचीत में हसीन जहां ने कहा कि शमी देश के लिए खेल रहे हैं। शमी ही नहीं दूसरे जो भी खिलाड़ी देश के लिए खेल रहे हैं, चाहे वह जिस खेल से हों, ये उनके लिए गर्व की बात है। सीधे तौर पर कुछ कहने से बचते हुए हसीन जहां ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करता है तो ये उसके लिए खुशी की बात होगी। टीम इंडिया को अपना ये प्रदर्शन आगे भी बरकरार रखना होगा, तभी वर्ल्ड कप हमारा होगा।