फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: मुरादाबाद में पुलिसकर्मियों के शौर्य का सम्मान, सराहना मिली तो खिले चेहरे.. देखें तस्वीरें

Thu, 19 Sep 2024 12:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 11
मुरादाबाद में पुलिस का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के सिविल लाइंस स्थित पंचायत भवन में बुधवार को अमर उजाला शौर्य सम्मान का आयोजन किया गया, जिसमें बीते एक साल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। अफसरों ने भी मंच से पुलिसकर्मियों के कार्य की    सराहना की। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रमाण के तहत शौर्य सम्मान समारोह का शुभारंभ डीएम अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

2 of 11
मुरादाबाद में पुलिस का सम्मान - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा वंदेमातरम, जय हो आदि गीतों पर डांस के साथ पुलवामा अटैक पर शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसकी सभी ने सराहना की। इसके बाद एक-एक कर उन पुलिसकर्मियों को मंच पर बुलाया गया, जिन्होंने पिछले एक साल में ड्यूटी के अलावा मानवता का परिचय देते हुए लोगों की मदद की।

विज्ञापन

3 of 11
मुरादाबाद में पुलिस का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
किसी पुलिसकर्मी ने खून देकर घायल की जान बचाई तो कोई भीषण गर्मी में चौराहे पर खड़ा होकर ड्यूटी करता रहा। 15 साल से फरार इनामी को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी हों या फिर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी, सभी को डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। 

4 of 11
मुरादाबाद में पुलिस का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सीडीओ सुमित यादव, शिक्षाविद् अरविंद गोयल, यस के नेशनल चेयरमैन विशाल अग्रवाल, यस के नेशनल सेक्रेटरी सनत कोठीवाल, जेपी सिंह, पुनीत आर्य, नरेंद्र चौधरी, आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल से अभिषेक अग्रवाल, टेंपटेशन से करन सिंह, एमबी क्लार्क इन से अनुज अग्रवाल, गागर जल से सुशील कुमार चौहान, डिजाइनको से विभोर गुप्ता, आरकेएस सोलर से ऋषि कंसल मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे हेड कांस्टेबल और चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के छात्र भी शामिल हुए।
विज्ञापन

5 of 11
मुरादाबाद में पुलिस का सम्मान - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के सामने बहुत चुनौतियां होती हैं। सीमा पर खड़े जवान को तो पता होता है कि हमारा दुश्मन कौन है, लेकिन पुलिसकर्मियों के सामने दुश्मन और दोस्त को पहचान पाना मुश्किल होता है। पुलिसकर्मियों के अच्छे कार्यों की सराहना होनी चाहिए। इस आयोजन में जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है, उन सभी को शुभकामनाएं। - अनुज सिंह, डीएम

विज्ञापन

6 of 11
मुरादाबाद में पुलिस का सम्मान - फोटो : अमर उजाला

सम्मानित होने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बधाई। मैं आशा करता हूं कि दूसरे पुलिसकर्मी भी इनसे प्रेरणा लेंगे, जिससे भविष्य में उन्हें भी सम्मान मिले। सभी पुलिसकर्मियों की मदद और लगन की वजह से लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। हम सभी को जनमानस की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग करे। -सतपाल अंतिल, एसएसपी

विज्ञापन

7 of 11
मुरादाबाद में पुलिस का सम्मान - फोटो : अमर उजाला

पुलिसकर्मी तरह-तरह की दुश्वारियां झेलते हैं। इसके बाद भी समाज की सेवा में दिन-रात लगे रहते हैं। उन्हें भी इस तरह के सम्मान मिलने चाहिए। अमर उजाला ने इस तरह का आयोजन कर पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया है। वर्दी के पीछे छिपे इंसान को पहचानना चाहिए। - कुमार रण विजय सिंह, एसपी सिटी

8 of 11
मुरादाबाद में पुलिस का सम्मान - फोटो : अमर उजाला

इन्हें मिला सम्मान 

महिला उप निरीक्षक राजबिंदर कौर, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, उप निरीक्षक पवन कुमार शर्मा, उप निरीक्षक अमित तोमर, उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह, कांस्टेबल मोहित कुमार, उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव, कांस्टेबल दीपक राठी, उप निरीक्षक सचिन कुमार, कांस्टेबल मुनीष कुमार, निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक संजीव कुमार, उप निरीक्षक मुरलीधर चौहान, टीआई अनुराधा सिंघल, टीएसआई अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल प्रवीण खारी, सचिन कुमार, देवेंद्र कुमार, निरीक्षक उदय वीर सिंह और हेड कांस्टेबल अरशद खान।

9 of 11
मुरादाबाद में पुलिस का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी योद्धा की तरह तैनात रहते हैं। वह अपनी जान को दांव पर लगाकर 24 घंटे ड्यूटी करते हैं। यातायात पुलिसकर्मियों को भी मैं सैल्यूट करता हूं। पुलिसकर्मी त्योहारों पर भी छुट्टी नहीं लेते। पुलिस ऐसा विभाग है, जिनके पास दोनों पक्ष जाते हैं। पुलिसकर्मी सही कार्रवाई भी करते हैं तो एक पक्ष उन पर आरोप लगाने लगता है। लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए। आज पुलिसकर्मियों को सम्मानित होता देख मैं बहुत खुश हूं। - अरविंद गोयल, शिक्षाविद्

10 of 11
मुरादाबाद पुलिस का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
मुख्य प्रायोजक : सीएल गुप्ता ग्रुप, स्कॉलर्स डेन, आईएफटीएम यूनिवर्सिटी, गागर जल, सिद्ध हॉस्पिटल एवं प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक।

विशेष सहयोगी : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, यस सोसाइटी, यस वुमन सोसाइटी, उजाला सिग्नस ब्राइट स्टार हॉस्पिटल, जिज्ञासा हॉस्पिटल, ओरेकल आई हॉस्पिटल।

सह प्रायोजक : क्रम्ब, क्रिएटिव वर्ल्ड फर्नीचर, बृजलाल कृष्णलाल ज्वेलर्स, मेडविन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, अवनि श्री इंफ्रा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, वॉक्सवैगन मुरादाबाद।
विज्ञापन

11 of 11
मुरादाबाद पुलिस का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
प्रायोजक : आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल, डिजाइनको, जेएमआर इंफ्रा, एसएस चिल्ड्रन स्कूल एंड एसएस चिल्ड्रन गर्ल्स स्कूल, तेजस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ठाकुरद्वारा, द डिवाइन ऑप्टिशन, बारबर चाचा, सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्राॅमा सेंटर, प्राइम ईएनटी एंड मैटरनिटी सेंटर, समर वैली स्कूल, वीव्स बाय हीरल, डॉ. उस्मानी पाइल्स क्लीनिक, शशि प्रभा हॉस्पिटल, मैक एनीमेशन इंस्टीट्यूट मुरादाबाद, आकाश अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक सेंटर, श्री साईं पब्लिक स्कूल गोविंदपुर डिलारी, ओम मेडिकोज गांधीनगर, कसाना ब्रदर्स अगवानपुर, मानसरोवर फिजियोथेरेपी एंड एक्यूप्रेशर सेंटर, अहलावत फार्मेसी कांठ और कार्यक्रम के रिफ्रेशमेंट पार्टनर टेंपटेशन मुरादाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें