रामपुर और मुरादाबाद लोकसभा सीट पर सपा के टिकट के लिए पार्टी में जो खटपट शुरू हुई है वह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मुरादाबाद लोकसभा सीट से पहले डॉ. एसटी हसन टिकट दे दिया गया। उन्होंने मंगलवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया।
अब इस सीट से रुचिवीरा ने सपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है। यही हाल रामपुर का है यहां बुधवार की सुबह मोहिबुल्लाह का नाम सपा प्रत्याशी के तौर पर घोषित किया गया। उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया। लेकिन इसके बाद आजम खां के करीबी आसिम राजा ने भी अपना नामांकन सपा प्रत्याशी के तौर पर कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
घनश्याम लोधी
- फोटो : अमर उजाला
2019 के लोकसभा चुनाव में सपा को रामपुर और मुरादाबाद सीट पर जीत मिली थी। रामपुर से आजम खां चुनाव जीते थे तो मुरादाबाद से डॉ. एसटी हसन। हालांकि 2022 में विधायक बनने के बाद आजम खां ने लोकसभा की सीट छोड़ दी थी। उपचुनाव में यह सीट भाजपा के घनश्याम लोधी ने जीत ली थी।
विज्ञापन
3 of 13
अखिलेश यादव व आजम खां।
- फोटो : amar ujala
2024 के लोकसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर मतदान पहले चरण में होना है। जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 27 मार्च थी। नामांकन की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो गई थी। इसके बाद भी सपा ने इन दोनों सीटों पर अपने पत्ते नहीं खोले। राजनीतिक हलको में ऐसी चर्चा थी कि आजम खां से अखिलेश यादव की मुलाकात के बाद इन दोनों सीटों पर प्रत्याशी तय किए जाएंगे।
4 of 13
आजम खां से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद अखिलेश यादव ने सीतापुर जेल में जाकर आजम खां से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच क्या चर्चा हुई यह तो वही जानें लेकिन एक बात जो बाहर आई वह यह थी कि आजम खां ने अखिलेश यादव से रामपुर से चुनाव लड़ने के लिए कहा है। हालांकि अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा। रामपुर के सपाई भी अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए लखनऊ गए और उनको आजम खां के सुझाव के मुताबिक फैसला लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
5 of 13
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने होली बाद इस मुद्दे पर फैसला लेने की बात कही। इसके बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया किया तेजप्रताप यादव को रामपुर से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक एलान नहीं किया गया।
विज्ञापन
6 of 13
मुरादाबाद में नामांकन कराने पहुंची रुचि वीरा
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच सपा ने मुरादाबाद सीट से डॉ. एसटी हसन का नाम घोषित कर दिया। डॉ. हसन ने मंगलवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। मंगलवार की रात से यह चर्चा तेज हो गई कि मुरादाबाद से डॉ. एसटी हसन का टिकट कट सकता है। बुधवार की सुबह डॉ. एसटी हसन का टिकट कट गया और रुचि वीरा ने सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन करा दिया।
विज्ञापन
7 of 13
रामपुर
- फोटो : संवाद
रामपुर से सपा के प्रत्याशी कौन होगा इसको लेकर बुधवार की सुबह तक संशय बना रहा। अचानक से मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी का नाम सुर्खियों में आया और उन्होंने दोपहर बाद अपना नामांकन भी करा दिया।
8 of 13
आसिम
- फोटो : amar ujala
इसके बाद आजम खां के करीबी माने जाने वाले आसिम राजा ने भी सपा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। माना जा रहा है कि मौलाना मोहिबुल्लाह का टिकट होने से आजम खां खुश नहीं हैं। उनके कहने पर ही आसिम राजा ने नामांकन दाखिल किया है।
9 of 13
फाइल फोटो
उधर, सपा के ही अब्दुल सलाम ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया है। मुरादाबाद में टिकट कट गया है, लेकिन असली लड़ाई रामपुर की है, जहां अभी सपा प्रत्याशी को सपा से ही जूझना पड़ रहा है।
10 of 13
मोहिबुल्लाह नदवी
- फोटो : एएनआई
मौलाना मोहिबुल्लाह के साथ नहीं थे स्थानीय सपाई
मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी बुधवार ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने समय उनके साथ सपा का कोई भी स्थानीय कार्यकर्ता नहीं था। जबकि सपा के प्रदेश अध्यक्ष भी बुधवार को रामपुर में थे। स्थानीय सपाइयों का कहना है कि उनको प्रदेश अध्यक्ष के आने की जानकारी नहीं है।
11 of 13
आसिम रजा
- फोटो : अमर उजाला
मैंने सपा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया है। अभी तक किसी का नाम फाइनल नहीं है। 30 मार्च तक पता चल जाएगा सपा का अधिकृत प्रत्याशी कौन है।-आसिम राजा
आसिम राजा ही हमारे प्रत्याशी हैं। किसी और के बारे में हमें जानकारी नहीं है। आसिम राजा का चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ाया जाएगा।-अजय सागर, सपा जिलाध्यक्ष
रामपुर से सपा प्रत्याशी मोहिबुल्लाह नदवी
- फोटो : संवाद
मैंने सपा प्रत्याशी की हैसियत से नामांकन किया है। इमाम होने के नाते सपा ने मुझे टिकट से नवाजा है। इससे मुल्क के मुसलमानों में अच्छा संदेश जाएगा।-मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी