फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गांव में जीना मुश्किल हो गया था': अरमान संग आपत्तिजनक हाल में थी बहन, भाइयों ने दोनों को फावड़े से काट डाला

Thu, 22 Jan 2026 08:45 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

अरमान रात करीब साढ़े नौ बजे काजल से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान उसके तीन भाइयों, मां और पिता ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई की। लाठी-डंडे से हमला किया, फिर फावड़े से दोनों की हत्या कर दी। रात में ही दोनों के शवों को गागन नदी किनारे गड्ढा खोदकर दबा दिया।
विज्ञापन
1 of 9
अरमान और काजल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुरादाबाद स्थित पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर गांव में बहन काजल और उसके प्रेमी अरमान की हत्या करने वाले तीनों भाई राजाराम, रिंकू और सतीश को कोई पछतावा नहीं हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों भाइयों ने पूछताछ बताया कि बहन संग अरमान को देखकर खून खौल गया था। दोनों की हत्या करने के बाद ही सुकून मिला है। गांव में इन दोनों की वजह से जीना मुश्किल हो गया था। 
विज्ञापन

2 of 9
मुरादाबाद के पाकबड़ा में अरमान और काजल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस और गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
भाइयों का कबूलनामा
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि अरमान और काजल की हत्या करने वाले आरोपी राजाराम, रिंकू और सतीश को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने रविवार की रात का पूरा घटनाक्रम बताया। कहा कि सतीश ने बताया कि उन्हें पहले से ही जानकारी थी कि अरमान और काजल के बीच संबंध है। अरमान के परिवार ने उसे दुबई भेज दिया था लेकिन वह ज्यादा दिन वहां नहीं रुका। 
विज्ञापन

3 of 9
मुरादाबाद के पाकबड़ा में अरमान और काजल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस और गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
अरमान के साथ आपत्तिजनक हाल में थी काजल
वारदात वाली रात काजल मकान के मेनगेट से सटे कमरे में अकेली सो रही थी। बाकी भाई अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे सतीश ने काजल के कमरे सुगबुगाहट सुनी तो वह जाग गया। उसने रिंकू और राजाराम को भी जगा लिया। इसके बाद तीनों भाई काजल के कमरे में पहुंच गए। उन्होंने देखा कि काजल और अरमान आपत्तिजनक हालत में हैं। बहन को फरमान के साथ देखकर तीनों भाइयों का खून खौल गया। 

4 of 9
मुरादाबाद के पाकबड़ा में अरमान और काजल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस और गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
फावड़े से हमलाकर मार डाला
तीनों भाइयों ने दोनों के मोबाइल छीन लिए और उन्हें बंद कर दिया। इसके बाद काजल और अरमान की पिटाई की। रिंकू ने काजल और राजाराम ने अरमान को पकड़ लिया। इसके बाद सतीश ने फावड़े से दोनों के सिर पर हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों भाइयों ने दोनों शवों को प्लास्टिक की बोरी में बंद कर बेड की चादर से दोनों की पोटली बांधी दी। सतीश और राजाराम बाइक पर पोटली को रखकर गागन नदी किनारे ले गए। रिंकू भी वहां पहुंच गया और गड्ढा खोदकर दोनों शवों को दबा दिया था। इसके बाद तीनों भाई घर आ गए और सबूत मिटाने के बाद सो गए थे। सोमवार की सुबह तीनों भाई नाश्ता करने के बाद अपने अपने काम पर चले गए। तीनों भाइयों ने कबूला है कि उन्होंने हत्या की है।
विज्ञापन

5 of 9
Moradabad Double Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यह था मामला
उमरी सब्जीपुर गांव में रविवार रात युवक-युवती को पीट-पीटकर माैत के घाट उतार दिया था। दोनों अलग-अलग समुदाय के थे और दो साल से इनके बीच प्रेम संबंध था। इसके बाद दोनों के शवों को बोरी में बंद कर करीब दो किलोमीटर दूर बाबा नीम करौली के मंदिर के पास गागन नदी के किनारे ले गए और वहां दबा दिया। 
विज्ञापन

6 of 9
मुरादाबाद के पाकबड़ा में अरमान और काजल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस और गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा
पुलिस का कहना है कि अरमान के पिता ने सूचना दी थी कि उनका बेटा लापता है। पड़ोसी परिवार पर शक जताया था। इसी आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की और युवती के पिता और भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद घटना का खुलासा कर दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन

7 of 9
मुरादाबाद के पाकबड़ा में अरमान और काजल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस और गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था अरमान
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर निवासी मो. हनीफ के पांच बेटों में तीसरे नंबर के बेटे अरमान का गांव निवासी गनपत सैनी की बेटी काजल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अरमान रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे काजल से मिलने उसके घर पहुंच गया था। इसी दौरान उसके तीन भाइयों, मां और पिता ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई की। लाठी डंडे से हमला किया, सिर पर फावड़ा मारकर दोनों की हत्या कर दी। रात में ही दोनों के शवों को गागन नदी किनारे ले गए और गड्ढा खोदकर दबा दिया। 

8 of 9
मुरादाबाद के पाकबड़ा में अरमान और काजल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस और गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
उठाए गए नमूने
इसकी जानकारी मिलने पर एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार,सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता, सीओ हाईवे राजेश कुमार कई थानों की फोर्स और पीएसी बल के साथ गांव में पहुंच गए और युवती के भाइयों और पिता को हिरासत में लेकर मौके पर पहुंची और शव बरामद कर लिए हैं। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने लिए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

9 of 9
मुरादाबाद के पाकबड़ा में अरमान और काजल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस और गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
टाइल्स का काम करता था अरमान, निजी स्कूल में पढ़ाती थी काजल
मो. हनीफ का बेटा अरमान टाइल्स मार्बल्स लगाने का काम करता था। उसके पड़ोस में रहने वाली काजल ने 2023 में 12वीं कक्षा पास थी। इसके बाद सब्जीपुर गांव स्थित निजी स्कूल में पढ़ाने लगी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें