फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में दशहरा मेला: शहर को तीन जोन और 12 सेक्टर में बांटा, ड्रोन से निगरानी, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 12 Oct 2024 11:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद में दशहरा मेला - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में रावण दहन और दशहरा मेले के मद्देनजर शहर को तीन जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। मेला स्थल, रावण दहन के आस पास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा ड्रोन से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। पुलिस और पीएसी जवान तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन

2 of 9
मुरादाबाद में दशहरा मेला - फोटो : अमर उजाला
मझोला क्षेत्र के लाइन पार रामलीला ग्राउंड, कटघर के लाजपत नगर और सिविल लाइंस के दीनदयाल नगर नेहरू युवा केंद्र के मैदान में रावण दहन किया जाएगा। तीनों जगह मेले के अयोजन किए जा रहे हैं। इनके अलावा अगवानपुर, पाकबड़ा और मूंढापांडे में भी रावण दहन और मेले के आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 9
मुरादाबाद में दशहरा मेला - फोटो : अमर उजाला

शहर को तीन जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। जोन की जिम्मेदारी सीओ और सेक्टर की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। चार सीओ, 15 इंस्पेक्टर, 75 दरोगा, 220 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, 100 महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।

4 of 9
मुरादाबाद में दशहरा मेला - फोटो : अमर उजाला
इनके अलावा पीएसी जवानों की दो कंपनी भी मेले में लगाई हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों की तैनाती करने के साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। ऊंची इमारतों पर भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। मेले में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 9
मुरादाबाद में दशहरा मेला - फोटो : अमर उजाला

कपूर कंपनी पुल पर वनवे, मंडी समिति की जा पाएंगे वाहन

मुरादाबाद में दशहरा मेले के मद्देनजर शनिवार की दोपहर दो बजे के बाद शहर से लाइनपार को जोड़ने वाले कपूर कंपनी पुल पर वनवे व्यवस्था रहेगी। शहर से लाइनपार की ओर पैदल आ सकेंगे और रावण दहन के बाद लाइनपार से शहर की ओर पैदल जा सकेंगे।

विज्ञापन

6 of 9
मुरादाबाद में दशहरा मेला - फोटो : अमर उजाला
एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि शनिवार की दोपहर 2:00 बजे के बाद चौधरी चरण सिंह चौक से आने वाले सभी वाहन मंडी समिति में बनी पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। जिन वाहनों को रामलीला कमेटी ने पास जारी किए है, वह वाहन पुतली घर तिराहे से रामलीला मैदान तक जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 9
मुरादाबाद में दशहरा मेला - फोटो : अमर उजाला
कोई भी वाहन मानसरोवर कॉलोनी गेट, प्रकाश नगर चौराहा, मझोली चौराह, बुद्धि विहार की ओर से रामलीला मैदान की ओर नहीं जाएंगे। मेला समाप्त होने तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

8 of 9
मुरादाबाद में दशहरा मेला - फोटो : अमर उजाला

रोडवेज और निजी बसों के लिए यह रहेगी व्यवस्था

  • हरिद्वार, कांठ और बिजनौर से आने वाली रोडवेज और निजी बस शनिवार दोपहर 2:00 बजे के बाद अकबर किला तिराहे तक आएंगी और यहीं से वापस जाएंगी।
  • काशीपुर, ठाकुरद्वारा, भोजपुर, टांडा, बाजपुर की ओर से आने वाली रोडवेज और निजी बसें शनिवार दोपहर 2:00 बजे के बाद काशीपुर तिराहा तक आएंगी और सवारियां लेकर यहीं से वापस चली जाएंगी।
विज्ञापन

9 of 9
मुरादाबाद में दशहरा मेला - फोटो : अमर उजाला
  • रामपुर, बरेली की ओर से आने वाली रोडवेज की बस दोपहर 2:00 बजे के बाद से हनुमानमूर्ति तिराहे तक आएंगी और यहीं से वापस चली जाएंगी।
  • दिल्ली, संभल व बिलारी की ओर से मुरादाबाद आने वाली रोडवेज और निजी बसें टीपी नगर आजाद नगर तक आएंगी और यहीं से सवारियां लेकर वापस चली जाएंगी।
  • माल गोदाम से चलने वाले सभी वाहनों पर पूरे दिन प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें